श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # 182 – मनोज के दोहे ☆
☆
सावन भादों में सजन, जाना पीहर-देश।
भूली-बिसरी याद कर, दूर हटेंगे क्लेश।।
*
भादों की बरसात में, त्यौहारों की धूम।
सखियाँ झूला झूलतीं, नीले-नभ को चूम।।
*
पीहर में सखियाँ मिलीं, गातीं कजरी गीत।
बचपन की यादें भली, मिले पुराने मीत।।
*
बदरी बन कर छा गए, राह देखती द्वार।
भादों गुजरा जा रहा, यौवन लगता भार।।
*
प्रेम पपीहा गा रहा, प्रिय बिन निकले जान।
आम्र कुंज में जा छिपा, छेड़ रहा मृदु तान।
☆
© मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002
मो 94258 62550
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





