डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत है एक हृदयस्पर्शी रचना – हम।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # 285 – साहित्य निकुंज ☆
☆ कविता 🛫 हम 🛫 डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
हम निकले थे सभी साथ
हमने ने भरी उड़ान
उड़ रहे आकाश
बस है अपनों
से मिलने की आस
बस कुछ दूर
पर है ठिकाना
जल्दी ही हमको
वहां आना
तभी उड़ान में
हुई कुछ परेशानी
हम सभी को हुई हैरानी
कंट्रोल रूप से आई
एक आवाज
नहीं घबराना
हम है आपके साथ
तभी यान चालक
ने कहा हमको
लगती नहीं उम्मीद
हम सब बच नहीं पाएंगे
हमने कहा
नहीं हो निराश
रखना होगा आश
नहीं
हमको अब नहीं
है आशा
कहनी है आपसे एक बात
मेरी बेटी से कहना
तुम्हारे पापा तुमको
करते हैं बहुत प्यार
करते हैं बहुत प्यार
तभी आई एक आवाज
चुप हुए सारे साज
रह गए बस कुछ शब्द
हम उड़े थे साथ
हम विलीन हुए साथ
आँखो से बही अश्रु धार
हम में है
एकता की पहचान
सामूहिकता की जान
नहीं चाहिए ऐसी एकता
ले ली हम शब्द की जान।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






कविता अच्छी है परन्तु अभिधा में है l व्यंजना में होती तो चमत्कृत करती…. परन्तु इसकी सपाट बयानी ने अपना प्रभाव खो दिया है l परन्तु कवियत्री का कविताकर्म प्रशंसनीय है l लाक्षणिक या अभिधा इसे बेहतर कर सकती थी मेरे समझ से l