डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – आँखें ।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ # २८९ – साहित्य निकुंज ☆
☆ भावना के दोहे – आँखें ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆
☆
आँख दिखाई आपको, आँख देख बेहोश।
मिली आँख से आँख तो, हुई आँख मदहोश।।
*
मिली आँख से आँख तो, आँख हुई बेचैन।
ढूँढे आँखें आँख को, नहीं आँख को चैन।।
*
आँख चुराई आँख से, आँखें ढूँढे मीत।
आँख उठी फिर मिल गई, हुई आँख की जीत।।
*
आँख निकाले देखती, आँख हुई भय भीत।
आँख न भय से भागती, हुई आँख से प्रीत।
*
प्यारी तेरी आँख है, आँखें पूछे कौन।
मिली स्वीकृति आँख से, झुकी आँख अब मौन।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




