स्व. डॉ. राजकुमार तिवारी “सुमित्र”
(संस्कारधानी जबलपुर के हमारी वरिष्ठतम पीढ़ी के साहित्यकार गुरुवर डॉ. राजकुमार “सुमित्र” जी को सादर चरण स्पर्श । वे सदैव हमारी उंगलियां थामकर अपने अनुभव की विरासत हमसे समय-समय पर साझा करते रहते थे। इस पीढ़ी ने अपना सारा जीवन साहित्य सेवा में अर्पित कर दिया। वे निश्चित ही हमारे आदर्श हैं और प्रेरणास्रोत हैं। आज प्रस्तुत हैं – सुमित्र के दोहे…।)
साप्ताहिक स्तम्भ – लेखनी सुमित्र की # २४७ – सुमित्र के दोहे…
☆
संताने हैं नयन की, रखना अश्रु संभाल ।
पढ़ना चाहो तो पढ़ो, भूत, भविष्यत काल।।
*
किसने कब कैसे किया, युद्ध का आव्हान।
युद्ध कथा का मूल है, आशु का अपमान।।
*
आंसू टपका आंख से, कहे हृदय का हाल ।
समझदार तो है वही, जो समझे तत्काल ।
*
आंसू बहे प्रसाद के, रहे निराला मौन ।
बच्चन के मन की व्यथा, बांच सका है कौन ।
*
तुलसी सूर कबीर के, अश्रु बने इतिहास।
कौन कहे मीरा कथा, आंसू का उपवास।।
☆
© डॉ. राजकुमार “सुमित्र”
साभार : डॉ भावना शुक्ल
112 सर्राफा वार्ड, सिटी कोतवाली के पीछे चुन्नीलाल का बाड़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




