श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

(सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ जी द्वारा गीत-नवगीत, बाल कविता, दोहे, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में सतत लेखन। प्रकाशित कृतियाँ – एक लोकभाषा निमाड़ी काव्य संग्रह 3 हिंदी गीत संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, 1 कारगिल शहीद राजेन्द्र यादव पर खंडकाव्य, तथा 1 दोहा संग्रह सहित 9 साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित। प्रकाशनार्थ पांडुलिपि – गीत व हाइकु संग्रह। विभिन्न साझा संग्रहों सहित पत्र पत्रिकाओं में रचना तथा आकाशवाणी / दूरदर्शन भोपाल से हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी में प्रकाशन-प्रसारण, संवेदना (पथिकृत मानव सेवा संघ की पत्रिका का संपादन), साहित्य संपादक- रंग संस्कृति त्रैमासिक, भोपाल, 3 वर्ष पूर्व तक साहित्य संपादक- रुचिर संस्कार मासिक, जबलपुर, विशेष—  सन 2017 से महाराष्ट्र शासन के शैक्षणिक पाठ्यक्रम कक्षा 9th की  “हिंदी लोक भारती” पाठ्यपुस्तक में एक लघुकथा ” रात का चौकीदार” सम्मिलित। सम्मान : विद्या वाचस्पति सम्मान, कादम्बिनी सम्मान, कादम्बरी सम्मान, निमाड़ी लोक साहित्य सम्मान एवं लघुकथा यश अर्चन, दोहा रत्न अलंकरण, प्रज्ञा रत्न सम्मान, पद्य कृति पवैया सम्मान, साहित्य भूषण सहित अर्ध शताधिक सम्मान। संप्रति : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स प्रतिष्ठान भोपाल के नगर प्रशासन विभाग से जनवरी 2010 में सेवा निवृत्ति। आज प्रस्तुत है आपकी एक बाल कविता – “आलस से लड़…” ।)

☆ तन्मय साहित्य  #२९१  ☆

☆ बाल कविता – आलस से लड़… ☆ श्री सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’ ☆

☆

धन्त ततड़ ततड़ ततड़

धन्त  ततड़ तड़ 

ले किताब जल्दी से

और पाठ पढ़।

*

राजू ने अपने सब

पाठ याद कर लिए

प्रश्नोंत्तर, खाली स्थान

सभी भर लिए

तू भी कॉपी पर,

पेंसिल को रगड़

धन्त ततड़ ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़।

*

इम्तिहान सर पर है

कैसे लिख पाएगा

छूटेगा साथ अगर

अभी पिछड़ जाएगा

साथ निभाना है तो

आलस से लड़

धन्त ततड़  ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़ 

*

चिंता कर ले थोड़ी

मैं तुझे बताऊँगा

मेरा जो पढ़ा हुआ

तुझको समझाऊँगा

छोड़ उधमबाजी

पढ़ाई को पकड़

धन्त ततड़ ततड़  ततड़

धन्त  ततड़ तड़।

☆ ☆ ☆ ☆ ☆

© सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय’

जबलपुर/भोपाल, मध्यप्रदेश, अलीगढ उत्तरप्रदेश  

मो. 9893266014

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
जगत सिंह बिष्ट
0

👍