स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित – “गणेश वंदना…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।)
☆ काव्य धारा # २३७ ☆
☆ गणेश वंदना… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆
☆
आदि वन्द्य मनोज्ञ गणपति, सिद्धिप्रद गिरिजा सुवन
पाद पंकज वंदना में नाथ, तव शत-शत नमन
*
व्यक्ति का हो शुद्ध मन, सदभाव नेह विकास हो
लक्ष्य निश्चित पंथ, निश्कंटक आत्मप्रकाश हो
*
हर हृदय आनंद में हो, हर सदन में शांति हो
राष्ट्र को समृद्धि दो, हर विश्वव्यापी भ्रांति को
*
सब जगह बंधुत्व विकसे, आपसी सम्मान हो
सिद्ध की अवधारणा हो, विश्व का कल्याण हो
☆
© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी भोपाल ४६२०२३
मो. 9425484452
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






