श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी के साप्ताहिक स्तम्भ “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है आपकी भावप्रवण कविता “सजल – भोर जीवन का सच है”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।
मनोज साहित्य # १८९ – सजल – भोर जीवन का सच है ☆
(जन्मदिन के अवसर पर एक सजल)
समांत – आने
पदांत – लगे
मात्रा भार- 21
☆
आपके जन्म-दिन पर, गुनगुनाने लगे।
फिरसे सबके अधर, मुस्कराने लगे ।।
*
तुमको देते बधाई, सभी आज हम।
जन्मदिन की सब, खुशियाँ मनाने लगे।।
*
पथ में कंटक चुभें, मत कभी भूल से।
प्रेम-सरिता में हम, सब नहाने लगे।।
*
नीतिगत राहों पर , हम सदा ही चलें।
सत्य की राहें यूं, जगमगाने लगे।।
*
दुख की काली घटा से, न विचलित रहो।
भोर जीवन का सच है, रिझाने लगे।।
*
सदा शुभकामनाओं, का संबल मिले।
जीवन की यह यात्रा, ललचाने लगे।।
*
प्रभु वरदान दे दो, तुम हमें तो यही।
आँगन में खुशी के, शामियाने लगे।।
☆
© मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”
28/8/25
संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002
मो 94258 62550
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





