श्री संतोष नेमा “संतोष”
(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है – संतोष के दोहे – जबलपुर के फ्लाई ओवर…। आप श्री संतोष नेमा जी की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)
☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # २७३ ☆
☆ संतोष के दोहे – जबलपुर के फ्लाई ओवर… ☆ श्री संतोष नेमा ☆
☆
फ्लाई ओवर ने ली अंगड़ाई
उद्घाटन की बेला आई
गडकरी की जय जय बोलो
हम महानगर कहलाए भाई
*
हम से बड़ा न कोई प्रदेश में
नगर दिखा नए परिवेश में
गोहलपुर की पुलिया कहती
सुध हमारी भी ले लो भाई
*
रील सेल्फी अब बनने लगे हैं
फ्लाई ओवर पर चलने लगे हैं
महानगर बन गया जबलपुर
हम नई उड़ानें भरने लगे हैं
*
गुटका पान तंबाखू वालो
बुरी नजर मत पुल पर डालो
थूक थूक कर मत गंदा करना
अपनी पीक तुम खुद संभालो
☆
© संतोष कुमार नेमा “संतोष”
वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार
आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈



