डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत है – शिक्षक दिवस – भारतरत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन।)
☆
जन्म लिया है आपने, बने शिक्षक महान।
पांच सितंबर बन गया, शिक्षक दिवस जहान।।
*
शिक्षक से ही मिल रही, शिक्षा को पहचान।
पांच सितंबर मन रहा, शिक्षक दिवस महान।।
*
पिता परम विद्वान थे, वीरास्वामी नाम।।
मां सीताम्मा भाव मृदुल, किए बहुत सत्काम।।
*
दर्शन के अध्यापक थे, दिया सभी को ज्ञान।
बच्चे बच्चे पर हमेशा, रहा आपका ध्यान।।
*
सर्वपल्ली नाम बड़ा, किए बड़े ही काम ।
थामी डोर राष्ट्र की, है राष्ट्रपति का नाम ।।
*
बने राष्ट्रपति देश के, राधाकृष्णन नाम।
गौरव भारत देश को, हमको है अभिमान ।।
*
जीवन को तुम समझ लो. है ज्ञान आधार ।
है आनंद और खुशी. प्यारा सा भंडार।।
*
कलम चलाई आपने, लिख दी एक किताब।
आध्यात्मिक धारणा, पर मिला है खिताब।।
*
दार्शनिक चिंतक रहे, विचारक थे महान।
मिलता है भारत रत्न आपको ही सम्मान।।
*
राधा कृष्णन दे गए, शिक्षा के संस्कार।
उच्च शिक्षा से हो रहा, है देश में प्रचार।।
*
जीवन को तुम समझ लो है ज्ञान आधार।
है आनंद और खुशी. प्यारा सा भंडार ।।
*
प्रेरित शिक्षा दे रही, हमें जगत में काम।
ऐसे शिक्षक से बना, राधा कृष्णन नाम।।
*
शिक्षक की शिक्षा ने ज्ञान से किया उजियार।
जीवन के हर पथ पर दूर किया अंधियार।।
*
शिक्षक ने शिक्षा का दिया हमें वरदान।
सीखा हमने सत्य को दिया उन्होंने ज्ञान।।
*
शिक्षक ने शिक्षा में दिए बहुत संस्कार।
सीखा हमने उनसे मूल्य विवेक सदाचार।।
*
करते शिक्षक दिवस पर नमन बारंबार।
गुरु ने जीवन में दिया शिक्षा का व्यवहार।।
*
उनकी वाणी से मिलता नव संस्कार।
गुरु के चरणों में बसता जीवन का आधार।।
*
राधाकृष्णन ने दिया विद्या मंत्र का ज्ञान।
पांच सितंबर मन रहा शिक्षक दिवस महान।।
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





