स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित – “सिध्दिदायक गजवदन…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।)
☆ काव्य धारा # २३८ ☆
☆ सिध्दिदायक गजवदन… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆
☆
जय गणेश गणाधिपति प्रभु सिध्दिदायक गजवदन
विघ्ननाशक कष्टहारी हे परम आनन्दधन
*
दुखो से संतप्त अतिशय त्रस्त यह संसार है
धरा पर नित बढ़ रहा दुखदायियो का भार है
*
हर हृदय में वेदना आतंक का अंधियार है
उठ गया दुनिया से जैसे मन का ममता प्यार है
*
दीजिये सद्बुध्दि का वरदान हे करूणा अयन
जय गणेश गणाधिपति प्रभु सिध्दिदायक गजवदन
☆
© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी भोपाल ४६२०२३
मो. 9425484452
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





