श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध एवं सजग अग्रज साहित्यकार श्री मनोज कुमार शुक्ल “मनोज” जी  के साप्ताहिक स्तम्भ  “मनोज साहित्य ” में आज प्रस्तुत है “मनोज के दोहे”। आप प्रत्येक मंगलवार को आपकी भावप्रवण रचनाएँ आत्मसात कर सकेंगे।

✍ मनोज साहित्य # १९० – मनोज के दोहे ☆

☆

ईश्वर की अनुभूति पा, होते व्यक्ति महान।

आस्था औ विश्वास से, दृढ़-निश्चय की खान।।

*

अनुश्रुति के बल पर लिखे, अपने वेद-पुरान।

जीवन की संजीवनी,ऋषि मुनियों का ज्ञान।।

*

परिस्थितियाँ अनुकूल अब, प्रगतिशील का शोर।

भारत उन्नति कर रहा, निश्चित होगी भोर।।

*

सरकारी अनुदान पा, करें श्रेष्ठ व्यापार।

श्रमिकों को भी काम दें, उन्नति का आधार।।

*

मातृ-भूमि ऋण भूल कर, दिखते कुछ अनुदार।

निज स्वार्थों में उलझते, भारत पर हैं भार।।

☆

©  मनोज कुमार शुक्ल “मनोज”

संपर्क – 58 आशीष दीप, उत्तर मिलोनीगंज जबलपुर (मध्य प्रदेश)- 482002

मो  94258 62550

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted