श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # १७५ ☆
☆ सजल ।।परम श्रद्धेय राष्ट्रकवि माखन लाल चतुर्वेदी पर एक भावप्रधान रचना।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
।। भाग 1 ।।
।। समांत।।आर।।पदांत।। थे।।
*****
=1=
माखनलाल चतुर्वेदी जी केवल नाम
नहीं कालजयी विचारक रचनाकार थे।।
=2=
पत्रकार शिक्षक संपादक क्रांति स्वर
जनप्रिय कवि बहुआयामी कलाकार थे।।
=3=
ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित ओजस्वीअद्भुत
एक सजग प्रहरी श्रद्धेय फनकार थे।।
=4=
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिकता
के गुरु अध्यापक राष्ट्रप्रेम के संसार थे।।
*********
।। भाग 2 ।।
समांत।।अर।। पदांत।। थी।।
**********
=1=
उनके साहित्य जगत की कर्म स्थली
मध्यप्रदेश का मध्य भोपाल नगर थी।।
=2=
वह भारतीयता की आत्मा राष्ट्र भक्ति
जन-जन कवि को करती उजागर थी।।
=3=
साहित्य से वह परिपूर्ण ओजस्वी हुंकार।
प्रेरणा पुंज वाणी उनका किरदार थी।।
=4=
श्रद्धा भक्ति के अटल प्रेमी को नमन
पुष्प की अभिलाषा अमर सागर थी।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464




