डॉ.राजेश ठाकुर
( प्रो डॉ राजेश ठाकुर जी का मंतव्य उनके ही शब्दों में – “पाखण्ड, अंध विश्वास, कुरीति, विद्रूपता, विसंगति, विडंबना, अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जन-समुदाय को जागृत करना ही मेरी लेखनी का मूल प्रयोजन है…l” अब आप प्रत्येक शनिवार डॉ राजेश ठाकुर जी की रचनाएँ आत्मसात कर सकते हैं. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “बुरा दौर…“.)
साप्ताहिक स्तम्भ ☆ नेता चरित मानस #२
कविता – बुरा दौर… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर
ये ज़िन्दगी का सबसे बुरा दौर है मेरा
मेरे सिवा यहाँ, न कोई और है मेरा
🌷
खाता फिर रहा, दर-ब-दर की ठोकरें
ना ही कोई ठिकाना, न ठौर है मेरा
🌷
तुमने दिया है ज़ख़्म, दवा भी तुम्हीं देना
एक तू ही भगवन, सदा सिरमौर है मेरा
🌷
या रब तेरी रहमत से मेरे मुँह में निवाला
प्रभु तेरी कृपा से,मुँह में कौर है मेरा
🌷
हालात बुरे इतने, तब भी जूझता रहा
वाक़ई क़दम क़ाबिल-ए-गौर है मेरा
🌷
आज़ादी के पहले अहा, कहते थे फ़ख्र से
दिल्ली जितनी उतना ही लाहौर है मेरा
🌷
धर्म-जाति-राजनीति में ये शोर उफ़
लखनऊ उनका, तो बिजनौर है मेरा
☆
© प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर
शासकीय कॉलेज़ केवलारी
संपर्क — ग्राम -धतूरा, पोस्ट – जामगाँव, तहसील -नैनपुर, जिला -मण्डला (म.प्र.) मोबा. 9424316071
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




