डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # २९८ – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

मन में कबसे चल रहे, कितने झंझावात।

कहा अभी तक कुछ नहीं,  होगा कभी प्रभात।।

*

मन भावन की भावना, यही हमारे भाव।

नहीं हमारे पास है, भावों का आभाव।।

*

देख रहे  बुद्ध इन्हें, करते नहीं कराह।

लेते अंतिम वो विदा,  बीच छोड़ गए राह।।

*

यशोधरा कहती नहीं , नहीं कभी वो क्रुद्ध।

उसने त्याग बहुत  किया, आचरण था बुद्ध।।

*

तेरे मेरे प्यार की,  चमक  फैलती साफ।

कहा चांद ने आज तो, करो चांदनी माफ।।

*

मुखड़ा तेरा चांद सा, प्यारा सा आभास।

तुझे देख होने लगा, प्यार भरा  अहसास।।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted