श्री एस के कपूर “श्री हंस”

 

☆ “श्री हंस” साहित्य # १८० ☆

☆ ।। मुक्तक ।। बुलबुले सा जीवन और पल का भी पता नहीं है ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆

☆

=1=

न जाने फूल सा क्यों खिलता   नहीं है मन।

न जाने हवा सा उड़ता   क्यों  नहीं है मन।।

क्यों मन रहता एक अनजान डर से डरा हुआ।

न जाने एक दूजे से घुलता क्यों नहीं है मन।।

=2=

प्यार से किसी को गले लगाए बरस बीत गए हैं।

यों लगता है सब प्रेम के घड़े ही रीत गए हैं ।।

ईर्ष्या से ही तकता है    मानव   एक दूजे को।

यों लगता वस्त्र हरजन के घृणा से भीग गए हैं।।

=3=

सहन शक्ति  विवेक लुप्त प्राय ही हो गए हैं।

संवेदना विश्वास भी सुप्त प्रायः ही हो गए हैं।।

आचरण आवरण  अति आधुनिक हैं दिखते।

मधुर व्यवहार सहयोग गुप्त प्रायः ही हो गए हैं।

=4=

बुलबुले सा जीवन एक  पल का पता नहीं है।

आचार विचार रखो शुद्ध कल का पता नहीं है।।

आज और अभी बदलो  जीवन की दिशा-दशा।

किसओर बहेगा इस जीवन का जल पता नहीं है।।

☆

© एस के कपूर “श्री हंस”

बरेलीईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब  – 9897071046, 8218685464

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted