डॉ.राजेश ठाकुर
( प्रो डॉ राजेश ठाकुर जी का मंतव्य उनके ही शब्दों में – “पाखण्ड, अंध विश्वास, कुरीति, विद्रूपता, विसंगति, विडंबना, अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ जन-समुदाय को जागृत करना ही मेरी लेखनी का मूल प्रयोजन है…l” अब आप प्रत्येक शनिवार डॉ राजेश ठाकुर जी की रचनाएँ आत्मसात कर सकते हैं. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण रचना “करवा चौथ…“.)
साप्ताहिक स्तम्भ # ७
कविता – करवा चौथ… ☆ प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर
करा लिए
चरण-स्पर्श?
लगवा लिए तिलक??
करा लिए अपनी पूजा???
सुन लिए अपनी आरती????
हो गया आपका अहं तुष्ट?
और…
अभिमान पुष्ट??
पुरुषो !
तुम्हारी इसी विषम दुर्भावना ने
समानता को
धता बताया है
और…
नारियो !
तुम
चाँद देखने तक ही
सिमटी रहोगी
या कभी
चाँद तक
पहुँचने का
यत्न भी करोगी ??
☆
© प्रो. डॉ. राजेश ठाकुर
शासकीय कॉलेज़ केवलारी
संपर्क — ग्राम -धतूरा, पोस्ट – जामगाँव, तहसील -नैनपुर, जिला -मण्डला (म.प्र.) मोबा. 9424316071
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





