श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # १८१ ☆
☆ ।। राष्ट्र के लिये समर्पण ही, उनका अभिमान था।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस”☆
।। 1।।
भारत के लौह पुरुष
सरदार पटेल नाम था।
भारत में रियासतों को
मिलाना उनका काम था।।
भारत प्रथम उप प्रधान
मंत्री भारत रत्न थे वह।
राष्ट्र के लिये समर्पण ही
उनका अभिमान था।।
।। 2 ।।
केवडिया गुजरात में बनी
मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी।
सरदार वल्लभभाई के दम
पर भारत की इमारत खड़ी।।
उस लौह पुरुष की जयंती
पर उनको शत शत नमन।
जिसने भारत की आज़ादी
के लिए थी लड़ाई लड़ी।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





