स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
(आज प्रस्तुत है गुरुवर स्व प्रोफ. श्री चित्र भूषण श्रीवास्तव जी द्वारा रचित – “कविता – राष्ट्रहित में सोचिये, कर्त्तव्य पथ पर आइये…” । हमारे प्रबुद्ध पाठकगण स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ जी काव्य रचनाओं को प्रत्येक शनिवार आत्मसात कर सकेंगे.।)
☆ काव्य धारा # २५९ ☆
☆ राष्ट्रहित में सोचिये, कर्त्तव्य पथ पर आइये… ☆ स्व प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’ ☆
☆
झूठ-लालच स्वार्थ तज, सच नीति-नय अपनाइये
राष्ट्रहित में सोचिये, कर्तव्य पथ पर आइये।
*
कर रही है स्वार्थवश हो राजनीति अपार क्षति
कैसे इस दुर्भावना से भला संभव कोई प्रगति ?
*
बढ़ती जाती आये दिन, नई-नई समस्यायें कई
हरेक निर्णय से उभरती हैं जटिलतायें नई।
*
क्यों हुआ है मन यों मैला, क्यों नजर दुर्बुद्धि की ?
जरूरत है आत्मचिन्तन की औं जीवन शुद्धि की।
*
नामसझ लोगों से दिखते अधिकतर व्यवहार हैं।
जनता की मुश्किलें बढ़ गईं, बढ़ें भ्रष्टाचार हैं।
*
कठिन होती जा रही है जिन्दगी तकरार से
समस्या तो हल हुआ करती है मिलकर प्यार से।
*
सभी का दायित्व है कि हों सुरक्षित सही हल
देश की उन्नति हो जिससे और सुखदायी हो कल ।
*
तेजगति से हमारे भारत का उचित विकास हो
भावनायें हों न कुण्ठित, सबकी पूरी आश हो।
☆
© प्रो चित्र भूषण श्रीवास्तव ‘विदग्ध’
साभार – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’
ए २३३ , ओल्ड मीनाल रेजीडेंसी भोपाल ४६२०२३
मो. 9425484452
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





