श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भावप्रवण रचना “सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 114 ☆

✍ सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

भुलाकर चाहतें सब अपने घर की

लगा बाज़ी वतन को अपने सर की

 *

खँगाले क्यूँ समुंदर की तहों को

नहीं चाहत जिसे लाल व गुहर की

 *

जो मारे संग फल देता है उसको

अजब फितरत है ये यारो शजर की

 *

न ख़ुश इंसां न ख़ुश दैरो हरम अब

बहुत बदरंग है रंगत नगर की

 *

सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं

न मुझसे पूछ साज़िश हमसफ़र की

 *

हुक़ूमत की अता है आम ठहरी

ज़रूरत अब किसे इल्मो हुनर की

 *

तड़पते पेड़ जिनके पात बिछुड़े

खबर लाओ हवाओं कुछ उधर की

 *

मसाइल दहर के हल कर रहा है

नहीं जिसको खबर अपने ही घर की

 *

सितम कितने भी कर ले ज़िन्दगी तू

न टूटेगी अरुण हिम्मत बशर की

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted