श्री अरुण कुमार दुबे
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “समझ जाता छुपा है कोई मतलब…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 115 ☆
समझ जाता छुपा है कोई मतलब… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
☆
सुनो बेजान पत्थर बोलते हैं
जो गुज़री है वो खँडहर बोलते हैं
*
न छुपता हाल घर का कुछ भी कर लो
दरो दीवार छप्पर बोलते है
*
ख़तों का वक़्त गुजरा चैट का युग
न कह क़ासिद कबूतर बोलते हैं
*
सभी के पासवां हैं राम अपने
करो आराम अजगर बोलते हैं
*
जहां को हम ही जल देते हैं मीठा
भले खारे हैं सागर बोलते हैं
*
सदाक़त न्याय कब ईमान ज़िंदा
यही सब आज दफ्तर बोलते हैं
*
लगाई आग यक ज़हती नगर में
ये उजड़े सारे मंज़र बोलते हैं
*
इबादत गाह इतने कौन तोड़ा
न बुत बोलें न आज़र बोलते हैं
*
समझ जाता छुपा है कोई मतलब
कभी जब दोस्त हँसकर बोलते हैं
*
वफाई औ अरुण जज़्बात भूले
रईसों को हाँ दिलवर बोलते हैं
☆
© श्री अरुण कुमार दुबे
सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश
सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





