ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। अभी तक मैं प्रतिदिन आपको हनुमान चालीसा की चौपाइयों के बारे में बता रहा था। मैंने इस संबंध में एक पुस्तक भी लिखी है जिसका नाम नासे रोग हरे सब पीरा है। इस पुस्तक का विमोचन श्रद्धेय परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार के हाथों हुआ था। इस पुस्तक में आपको हनुमान चालीसा की सभी चौपाइयों की विवेचना उससे होने वाले लाभ और उनका किस तरह से जाप करना चाहिए सब कुछ मिल जाएगा।
एक प्रसिद्ध बयान है हनुमान चालीसा पढ़ते हो और डरते हो। इसका अर्थ है हनुमान चालीसा पढ़ने वाले को किसी से भी डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। और यह पूर्णतया सत्य है। नासे रोग हरे सब पीरा पुस्तक में इसी सत्य को प्रतिपादित किया गया है।
एक शक्ति अभी है एक शक्ति यह भी है एक सत्य यह भी है की ग्रहों की शक्तियां हमारे पूरे जीवन को निर्धारित करती हैं। अब मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के सप्ताह में कौन सा ग्रह कहां पर है यह बताने जा रहा हूं। इसके उपरांत इस सप्ताह के प्रत्येक राशि के राशिफल के बारे में बताया जाएगा।
इस सप्ताह सूर्य और बक्री शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा और 24 तारीख के 7:26 रात से तुला राशि में ही वक्री हो जाएगा।
आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। सातवें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। सूर्य अपनी नीच की राशि में भ्रमण कर रहा है। सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है और उसके स्वामी मंगल केंद्र में है। इस प्रकार सूर्य से नीच भंग राजयोग बना रहा है। जिसके कारण वैवाहिक जीवन और साझेदारी के काम में आप पूर्ण रूप से सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख सफलता दायक है। 23 तारीख के दोपहर से लेकर 24 और 25 तारीख को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं पर पर विजय मिलेगी, । कर्ज और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने पर उसमें सुधार होगा। व्यापार में उन्नति होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे। कर्मचारी और अधिकारियों को अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ का योग है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी धन लाभ हो सकता है। यह समय विद्यार्थियों के लिए ध्यान केंद्रित करने का समय है। सट्टेबाज़ी या जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 23 की दोपहर के बाद से लेकर 24 और 25 तारीख उपयोगी हैं। 19 और 20 तारीख को आपको सचेत रहते हुए कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके द्वारा ध्यान देने पर घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में सावधान रहने पर सुधार होगा। भूमि, भवन या नए वाहन की खरीद-फरोख्त की योजना बन सकती है। पारिवारिक बातचीत में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको इस सप्ताह मानसिक तनाव से बचना चाहिए। भाग्य से मामूली मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख मददगार है। 21, 22 और 23 तारीख को आपको होशियार होकर के कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन परिवार में सुख शांति के लिए राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ेगा। भाई-बहनों से संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास और संवाद कौशल (Communication Skills) बहुत मजबूत होगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे, जो लाभदायक सिद्ध होंगी। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या डिजिटल कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष सफलता देने वाला है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करने में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 22 और 23 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभदायक है सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। परंतु आपको धन के लेन-देन में सतर्कता भारत में चाहिए। कटु वाणी से बचें। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। परिवार में मांगलिक चर्चा हो सकती है। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। कर्मचारीयों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। आपका और आपके जीवनसाथी का तथा माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा चल रहा है वैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 23 के दोपहर के बाद से लेकर 24 और 25 तारीख अनुकूल है। 21, 22 और 23 के दोपहर तक आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके लग्न राशि में शुक्र, बुध और सूर्य देव विराजमान है। इसके कारण आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार आएगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने के लिए यह समय ठीक है। इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव और सिरदर्द से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको सभी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु आप उनको समाप्त नहीं कर पाएंगे। अतः उनको समाप्त करने का प्रयास न करें। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख फलदायक है। 23, 24 और 25 को आपको अपने कार्यों को सावधानी से निपटना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से थोड़ी सी मदद मिल सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश के लिए काम कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों/कार्यों से लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। हालांकि, खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कानूनी या अदालती मामलों में सतर्कता बरतें। सतर्कता बरतने से सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आय के नए स्रोत बना सकते हैं।, बड़े भाई या मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलने की उम्मीद कम है। आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख परिणाम मूलक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सट्टा सामान्यतः ठीक है। लेकिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति के योग हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। यदि पदोन्नति (Promotion) या नई नौकरी की तलाश में हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा राज्य का भी आपके समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिए भी समय अनुकूल है। आपके माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
आपके भाग्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, । धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी होंगी। इस सप्ताह आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में ध्यान देकर कार्य करने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21, 22 और 23 तारीख प्रभावशाली है। 19 और 20 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
रिसर्च, ज्योतिष या गुप्त विद्याओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय ठीक है। अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है। वाणी पर थोड़ा संयम रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23 की दोपहर से लेकर 24 और 25 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। 21, 22 और 23 की दोपहर तक का समय सावधान रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





