डॉ. रीटा अरोड़ा
(डॉ. रीटा अरोड़ा जी का ई-अभिव्यक्ति में हार्दिक स्वागत. सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर। समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं में आपके लेख एवं कविताएं निरंतर प्रकाशित होती रही हैं। आपका लेख-संग्रह ‘बांस का विवेक’ हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों संस्करणों में केडीपी (KDP) पर ‘अकीरा अराता’ (AKIRA ARATA) उपनाम से प्रकाशित है। आप जनवादी लेखक संघ, हरियाणा की सक्रिय सदस्य हैं।)
☆ आलेख ☆ बीत गई दिवाली… मगर एक संदेश दे गई! ☆ डॉ. रीटा अरोड़ा ☆
☆
दिवाली आई, घर-आँगन रोशन कर गई, खुशियों के रंग बिखेर गई और फिर विदा हो गई। लेकिन क्या रोशनी का यह सफर भी यहीं समाप्त हो जाना चाहिए?
नहीं! दिवाली तो हमें हर साल यह याद दिलाने आती है कि जीवन में कुछ दीपक ऐसे भी होने चाहिए, जो त्योहार बीत जाने के बाद भी बुझने न पाएँ।
आइए, अपने मन और जीवन में ये ग्यारह दीपक हमेशा जलाए रखें—
🪔 पहला दीपक — आशा का
🪔 दूसरा दीपक — विश्वास का
🪔 तीसरा दीपक — प्रेम का
🪔 चौथा दीपक — शांति का
🪔 पाँचवाँ दीपक — मुस्कुराहट का
🪔 छठा दीपक — अपनों के साथ का
🪔 सातवाँ दीपक — स्वास्थ्य का
🪔 आठवाँ दीपक — भाईचारे का
🪔 नौवाँ दीपक — बड़ों के आशीर्वाद का
🪔 दसवाँ दीपक — छोटों के दुलार का
🪔 ग्यारहवाँ दीपक — निस्वार्थ सेवा का
इन दीपकों को जलाने के लिए न तेल चाहिए, न बाती और न ही किसी विशेष दिन का इंतज़ार। इन्हें जलाए रखने के लिए चाहिए थोड़ा अपनापन, संवेदनशीलता, सकारात्मक सोच और दूसरों के प्रति सद्भाव।
तो क्यों न इस बार संकल्प लें कि अगले ग्यारह महीने इन्हीं ग्यारह दीपकों की रोशनी में बिताएँगे।
क्योंकि दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन को रोशन रखने की एक सोच है।
और हाँ, अगले साल फिर नए दीपक जलाएँगे…! 🪔
☆
© डॉ रीटा अरोड़ा
सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर करनाल
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





