ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। हनुमान चालीसा एक ऐसी पुस्तक है जिसमें आपको अपने सभी प्रकार की परेशानियों को हल करने की उपाय मिल जाएंगे। जैसे कि अगर अपने रोग से परेशान हैं तो आपको चाहिए कि आप हनुमान चालीसा की चौपाई “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा” का संपुट पाठ करें। आपको इस उपाय के तीन संपुट पाठ करने के बाद निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। इसी प्रकार के छोटे-छोटे उपाय मैं अब आपको हर साप्ताहिक राशिफल की प्रारंभ और अंत में बताऊंगा। अर्थात एक साप्ताहिक राशिफल में आपको दो उपाय प्राप्त होंगे। तो इस पहले उपाय के साथ मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में उत्तम रहेगी। आपका प्रभाव सभी पर रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनका व्यापार अच्छा चलेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। उनकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। आपके पास इस सप्ताह धन आने की संभावना है। आपकी संतान को लाभ हो सकता है, संतान का आपके सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है। 20 और 21 फरवरी को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको भरपूर मदद मिलेगी। इसी सप्ताह आपके कर्म भाव में पांच ग्रहों का योग बन रहा है। जिसके कारण आपको अपने कार्यालय में विभिन्न प्रकार के अच्छे और बुरे परिणाम मिलेंगे। आपके पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। व्यवसाईयों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नेताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। इस सप्ताह आपके पास कोई विशेष धन नहीं आ पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी हैं। 22 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आपके पेट में पहले से कोई विकार है तो इस सप्ताह वह ठीक हो सकता है। व्यवसाईयों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य है। नेताओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बड़े आराम से बचेंगे।। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा।। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को पूर्ण करने में मददगार है।। 16 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

व्यवसाईयों का व्यवसाय इस सप्ताह अच्छा चलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह अपने समर्थन के बारे में ध्यान रखना चाहिए। भाग्य से आपको मामूली समर्थन प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको बड़े सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अविवाहित और युवा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनको विवाह और प्रेम के नए-नए संबंध प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पैसा लोगों को भी इस सप्ताह थोड़ी राहत मिल सकती है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको बड़े सजगता के साथ कार्यों को करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आप शत्रुओं पर अपना दबाव बड़े आसानी के साथ बना सकते हैं। आपके संतान को लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे। नौकरी पैसा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को भी इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई थोड़ी बहुत बाधा के साथ ठीक-ठाक चलेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 20 और 21 तारीख को आपको सचेत रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके अंदर क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सचेत रहना चाहिए। आपको अपने संतान से मामूली सहायता प्राप्त हो सकती है। आप थोड़े सा प्रयास करके अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हो। भाग्य से इस सप्ताह मदद की उम्मीद ना रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को सिद्ध करने के लिए शुभ है। 22 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। धन प्राप्त होने का योग है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन प्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आपके पेट में कोई समस्या है तो वह इस सप्ताह ठीक हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह कचहरी के कार्यों के लिए अच्छा है। आप अगर थोड़ा सावधानी से कार्य करेंगे तो आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके दिमाग के अंदर इस सप्ताह बहुत सारे विचार आएंगे। जिनके बारे में तथ्यों को पता करने के बाद ही आप कोई कार्यवाही करें। संतान से इस सप्ताह आपको सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 16 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। धन आने का योग है। प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने संतान के प्रति इस सप्ताह सजग रहना चाहिए। उसको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के संबंध में उपयुक्त हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी से ही कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

अब मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम दोहे के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं।

गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको श्री हनुमान चालीसा की प्रथम दोहे “श्री गुरु चरण सरोज रज निजमान मुकुर सुधार। वरनउ रघुवर विमल जश जो दायक फल चार का संपुट पाठ करना चाहिए।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 फरवरी से 15 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (9 फरवरी से 15 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा रचित एक श्लोक है –

भज गोविन्दं भज गोविन्दं, गोविन्दं भज मूढमते।

सम्प्राप्ते सन्निहिते काले, न हि न हि रक्षति डुकृञ् करणे॥

इस श्लोक का अर्थ है

हे मूढ़ बुद्धि! गोविन्द (ईश्वर) का भजन करो। अंत समय आने पर व्याकरण या विद्या काम नहीं आती।

संकट आने पर हम सभी ईश्वर का भजन करते हैं और मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको यह बताऊंगा कि इस सप्ताह अर्थात 9 फरवरी से 15 फरवरी के बीच में आपका कब कब अच्छा समय है और कब थोड़ा कम अच्छा समय।

इस सप्ताह मंगल मकर राशि में, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा तथा 13 तारीख के 8:36 दिन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आप पूर्णतया सफल हो सकते हैं। आपको अपने सबसे बड़े अधिकारी से समन्वय करना पड़ेगा। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों से संबंध नरम-गरम रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को थोड़ा सा मानसिक क्लेश हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 10,11 और 12 फरवरी को आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है या कोई यात्रा भी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आएगा परंतु उसकी मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपको चाहिए कि आप अपने अधिकारियों से प्रतिवाद ना करें। 10, 11 और 12 तारीख को आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। इन्हीं तरीकों में आपको अपने व्यापार के प्रति भी आप सावधान रहना चाहिए। सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए पूरे सप्ताह सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा जीवनसाथी और माता-पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 10,11 और 12 तारीख को आपको शत्रुओं के को परास्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। वकील की सलाह माननी चाहिए। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतानों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। 9 और 15 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है। 12, 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को भी बढ़ाने के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से ही अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धन आने की उम्मीद है परंतु धन गलत रास्ते से आएगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए थोड़ा ठीक है। 10,11 और 12 तारीख की दोपहर तक आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इन्हीं तारीखों को आपका मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। इस सप्ताह 15 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन करें और उनके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा हो सकता है। परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी अच्छा आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भाग्य भी आपका साथ देगा। संतान से आपके सहयोग मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने अधिकारी से व्यर्थ वार्तालाप नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 15 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 10, 11 और 12 तारीख को आपके पास धन आने की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अगर आप व्यापारी हैं तो इस सप्ताह आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है परंतु आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। अगर आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं तो आपके लिए यह सप्ताह ठीक है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रह सकता है। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य थोड़ा साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। धन उचित मात्रा में आएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह सामान्य है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12, 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु फल दायक है। 10,11 और 12 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए की आप काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापार में लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने का है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन आने की पूरी संभावना है। अगर आप पेट के रोगी हैं तो उसमें आपको इस सप्ताह आराम मिलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने कार्यों को 9 और 15 तारीख को करने का प्रयास करें। कार्यों में अवश्य सफलता प्राप्त होगी। आपको 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख को सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। व्यापार में उनको लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए, विशेष रूप से 10, 11 और 12 तारीख को। जनप्रतिनिधियों को 10,11 और 12 तारीख को प्रतिष्ठा मिल सकती है। इस सप्ताह आप सबके लिए 15 तारीख को विशेष रूप से सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह धन प्राप्त होने की उम्मीद है। परंतु उन लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सावधान भी रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक है। इस सप्ताह आप लोगों को भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। आपको अपने सभी कार्य अपने बल पर करने पड़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 तारीख की दोपहर से लेकर 13 और 14 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद है। 9 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 फरवरी से 8 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (2 फरवरी से 8 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। प्रयागराज के संगम तट तथा अन्य पवित्र नदियों के किनारो पर स्नान ध्यान का माघ माह पर्व का मेला चल रहा है। बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा का स्नान हो गया है। भक्तगण महाशिवरात्रि के अगले स्नान की तैयारी में हैं। इसी तैयारी के बीच मैं आपको 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताने जा रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य और मंगल मकर राशि में रहेंगे। वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बुध प्रारंभ में मकर राशि में तथा 3 तारीख के 9:12 रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 5 तारीख को 12:15 रात से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपके दबाव में ऑफिस के कर्मचारी रहेंगे। ऑफिस में आपके स्वभाव में थोड़ा क्रोध आ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 2 फरवरी, 7 फरवरी को दोपहर के बाद से तथा 8 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 5, 6 और 7 फरवरी के दोपहर तक आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। गलत रास्ते से धन आने का भी योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। व्यापारियों को विभिन्न कार्यालयों के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। 7 फरवरी की दोपहर से बाद से लेकर और 8 फरवरी को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। अगर आपको पेट में कोई तकलीफ है तो इस सप्ताह दूर हो सकती है। अगर कोई दुर्घटना होती है तो आप उसमें बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर वहां पर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

अविवाहित जातिकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। युवकों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। वैवाहिक व्यक्तियों का इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कचहरी के कार्यों में थोड़ा सावधान रहें। भाग्य से आपको सामान्य परंतु एकाएक लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 2,7 और 8 फरवरी कार्यों मैं सफलता प्राप्त करने हेतु सही हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। धन प्राप्ति की उम्मीद है इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर यकीन करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए मददगार है। दो फरवरी को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा है। उसके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। उसका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं होंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5-6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। तीन और चार तारीख को आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से मामूली मदद मिलने की उम्मीद है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं होंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में कुछ बाधा आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दो और 7 तारीख के दोपहर के बाद से तथा 8 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। 5, 6 और 7 तारीख के दोपहर तक का समय जागरूक रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। एक भाई को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 7 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर और 8 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको धन प्राप्त होने की उम्मीद है। दो विभिन्न स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिल सकती है। अगर आपका कोई कार्य भाग्य की वजह से रुक रहा हो तो उसको करने का कष्ट करें। आपका, आपके जीवनसाथी का माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य तकरीबन ठीक रहेगा। आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 2 फरवरी को आपको सतर्क होकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह सामान्य रूप से आपके लिए ठीक है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य सामान्य है। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपको पेट की तकलीफ से राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दो, 7 एवं 8 तारीख कार्यों को करने हेतु अच्छे हैं। 3 और 4 फरवरी को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपको लाभ हो सकता है। परंतु आपको पूरी सावधानी के साथ कार्यौ को करना होगा। आपको या आपके जीवनसाथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पांच या सात बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आना आने की अच्छी उम्मीद है। व्यापारियों को लाभ में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सावधान रहना चाहिए। माता-पिता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी से 1 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी से 1 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार ण्डेय ☆

जय श्री राम।

अमर उजाला में छपी एक कविता है:-

स्वाधीन हैं हम, फिर भी गमगीन हैं हम,

मुश्किलों का बखेड़ा, आलसीन हैं हम।

स्वाधीन हैं! इसलिए नामचीन हैं हम।

आस लगाये मुफ्त के पायोचीन हैं हम।

सबसे पहले आपको गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाई। गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हम स्वाधीन है और हमारा एक लिखित संविधान है। परंतु हमारे में से कई लोग आज भी गम में डूबे हुए हैं इसका क्या कारण है। किसी व्यक्ति के आगे बढ़ाने में तीन चीज़ें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। पहला उसका कर्म, दूसरा उसकी बुद्धि और तीसरा उसका भाग्य। हमारे देश भारत के बहुत सारे लोग आलसी हैं और बुद्धि से मुफ्त भोगी। अगर आप ये दोनों नहीं है अर्थात अगर आप आलसी और मुक्त भोगी नहीं है परिश्रम करना चाहते हैं तो आपका भाग्य कब-कब आपको तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाएगा यह बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके समक्ष 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के को लेकर प्रस्तुत हुआ हूं। मेरा दावा है कि यह राशिफल आपके लिए कम से कम 80% सही निकलेगा अगर आपकी राशि पर यह राशिफल 80% से काम सही निकलता है तो आप मुझे अपना जन्म दिनांक जन्म स्थान और जन्म समय का विवरण लिखकर कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। मैं आपको आपको सही राशि के बारे में अवगत कराऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुद्ध और शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेगा। शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

मेष राशि की जो लोग अधिकारी या कर्मचारी हैं इस सप्ताह उनका समय नरम-गरम रहेगा। भाग्य से आपको कुछ मदद मिल सकती है। मामूली धन प्राप्ति का योग है। कचहरी के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिताजी का स्वास्थ्य नरम चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 के दोपहर तक का समय तथा 1 फरवरी के दिन सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है। 27, 28 और 29 तारीख को थोड़ा बहुत धन प्राप्त होने का योग है। रविवार को आपकी प्रतिष्ठा थोड़ी सी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी और पिताजी को कुछ समस्या हो सकती है। भाग्य आपका अकसर और अच्छा साथ देगा। भाग्य से आप इस सप्ताह बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। परंतु आपको मेरी सलाह है कि आप इस सप्ताह भाग्य पर विश्वास ना करें और परिश्रम कर फल की प्राप्ति का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 27 के दोपहर से लेकर 28 और 29 कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 26 और 27 की दोपहर तक का समय सतर्क रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। कोई भी कार्य करने के लिए आपको परिश्रम करना होगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह नॉर्मल है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। ‌रविवार 1 फरवरी को आपको द्रव्य की प्राप्ति हो सकती है। 27, 28 और 29 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवारहै।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह एक अच्छा समय है। इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। अगर आप संबंध बनाना चाहते हैं तो आपके नए संबंध इस सप्ताह बन सकते हैं। पार्टनरशिप के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 26 तथा 27 के दोपहर तक का समय एवं 1 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 27, 28 और 29 को धन की प्राप्ति हो सकती है। 30 और 31 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके अल्प प्रयास से ही आपके दुश्मनों का अंत हो सकता है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। आपको कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। धन आने का योग है परंतु यह काफी कम मात्रा में होगा। कचहरी के मामलों में सावधान रहें। भाग्य से थोड़ा बहुत साथ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है। 1 फरवरी को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा हो सकता है। संतान को थोड़ा सा मानसिक भ्रम होने की संभावना है। संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों का व्यापार सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगति संभव है। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करें। सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी किसी भी कार्य को करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 1 फरवरी को थोड़े बहुत धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में लाभ होगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपको इस सप्ताह में संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। प्रेम संबंधों को बढ़ाने की कोशिश ना करें। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 की दोपहर तक तथा 1 फरवरी कार्यों को करने हेतु फलदायक है। 27 की दोपहर के बाद से लेकर 28 और 29 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। अपने प्रतिष्ठा और माता जी के प्रति थोड़ा सावधान रहें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक चलेगा। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 27 की दोपहर से लेकर 28 और 29 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभकारी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का सुंदर योग है। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने के लिए मंगल दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तनाव भी हो सकता है परंतु इसकी संभावना कम है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको पेट की तकलीफ में कुछ आराम मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 की दोपहर तक तथा 1 फरवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 30 और 31 जनवरी को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

सावधानी पूर्वक कार्यों को करने से कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। 27 28 और 29 तारीख को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने हेतु शुभ है। 1 फरवरी को आपको कार्यों के प्रति होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। आपके संतान को मामूली कष्ट हो सकता है। उसका सहयोग आपको प्राप्त होगा। शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है, परंतु इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने हेतु फल दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (19 जनवरी से 25 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। गणतंत्र दिवस आने वाला है और हमें अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए कवि कुल शिरोमणि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की कविता कि इस अंश को याद रखना चाहिए :-

मुझे तोड़ लेना वनमाली!

उस पथ में देना तुम फेंक॥

मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने।

जिस पथ जावें वीर अनेक॥

आने वाले गणतंत्र दिवस को याद करते हुए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को आपको बताने जा रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुद्ध और शुक्र मकर राशि में रहेंगे। वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपका अपने कार्यालय में अत्यधिक प्रभाव रहेगा। इस बात की संभावना है की वाणी में अंतर के कारण आपका अपने अधिकारी से विवाद हो जाए। आपको चाहिए कि आप इस विवाद को टाल दें। आपके संतान की स्थिति ठीक रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जनवरी तथा 25 जनवरी को दोपहर के बाद का समय सफलता दायक है। 23, 24 और 25 जनवरी के दोपहर तक का समय आपको सतर्क रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। परंतु आपको केवल भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। आपको अपने कार्यों को करने हेतु पूर्ण प्रयास करना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। 25 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। भाग्य पर विश्वास ना करें। आपका लग्नेश इस सप्ताह अष्टम भाव में है, जिसके कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए मददगार है। 19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह अच्छा समय है। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से मामूली मदद प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामान्य धन आने की उम्मीद है। आपको रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 21 और 22 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। अगर आपको पहले से किसी तरह का कोई रोग है तो वह भी समाप्त हो सकता है। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थोड़ा धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जनवरी परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन कर हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार वचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आप सभी परीक्षाओं में सफल रहेंगे। आपकी संतान को इस सप्ताह सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त करने का योग है परंतु यह सफलता पूर्ण परिश्रम और सावधानी से कार्य करने पर प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए शुभ है। 21 22 और 25 की दोपहर के बाद से आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए। बहुत मामूली धन आने का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। संतान से आपको कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उचित है। 23, 24 और 25 की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। शत्रुओं को आप थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोगों से आपको रोगों में आपको आराम मिल सकता है इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय आपके लिए उचित नहीं है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। छात्रों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 जनवरी कार्यों के प्रति परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका आत्म विश्वास ठीक-ठाक रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी से कार्य करने के उपरांत सफलता प्राप्त हो सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या आ सकती है। मामूली धन लाभ ही प्राप्त हो पाएगा। आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों के प्रति शुभ है। 19 और 20 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सजकता बरतनी चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। अगर आप इस तरफ विशेष ध्यान देंगे तो ज्यादा मात्रा में भी धन प्राप्त हो सकता है। आपके संतान को थोड़ा सा कष्ट भी हो सकता है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। आपको गर्दन और कमर के दर्द के प्रति सतर्क रहना चाहिए। यह बीमारी आपको या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक को हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख कार्यों के करने के लिए उपयुक्त हैं। 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 19 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (12 जनवरी से 19 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। समय की प्रतीक्षा सबको करनी पड़ती है। समय सदैव आगे बढ़ता है और इस बढ़ते हुए समय में मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 12 जनवरी से 18 जनवरी 2026 के तक के सप्ताह के अच्छे और बुरे समय के बारे में आपको बताऊंगा।

इस सप्ताह गुरु वक्री होकर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र मकर राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। सूर्य देव प्रारंभ में धनु राशि में रहेंगे 14 तारीख को 9:48 रात से मकर में आएंगे। मंगल देव प्रारंभ में धनु राशि में रहेंगे 15 तारीख के 4:01 रात अंत से मकर में प्रवेश करेंगे। बुद्ध प्रारंभ में धनु राशि में रहेंगे तथा 17 तारीख के 10:09 दिन से मकर राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिलेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है अतः अगर आप चाहे तो आप शेयर या लॉटरी में अपना धन लगा सकते हैं। व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह नरम-गरम है। कृपया अपने अधिकारी से कटु शब्दों में बात ना करें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख सफलता दायक हैं। 14 और 15 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, परंतु अन्य कार्यों को करने के लिए आपको सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

 इस सप्ताह अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में संयम के साथ काम करना है। कार्यालय में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। भाग्य अक्सर आपका साथ देगा। धन के धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख विशेष रूप से ध्यान देने योग्य हैं। सप्ताह के बाकी दिन कामों को समाप्त करने में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों का व्यापार उत्तम चलेगा। कर्मचारी और अधिकारियों का कार्य अपने कार्यालय में ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। संतान का आपके सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित हैं। 14 और 15 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप इस सप्ताह शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आपको लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप खून संबंधी रोंगो जैसे की ब्लड प्रेश, डायबिटीज आदि से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको नए अनुभव हो सकते हैं। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप 14 और 15 तारीख को अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यालय में आपको सम्मान मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा है। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16 17 और 18 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयोगी है। 14 और 15 तारीख को आपके पराक्रम में वृद्धि संभव है। इसी दिन आपको अपने भाई बहनों से विशेष मदद प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि दिखाई देगी। आपके क्रोध में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। व्यापारिक कार्यों में आपको अपने भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी कार्यों को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 14 और 15 जनवरी को आपको धनहानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा कटु हो सकता है। माता जी को कष्ट संभव है। आपको अपने संतान से विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आप अगर थोड़ा सा भी परिश्रम करेंगे तो आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बहुत कम मदद मिलेगी। 12 और 13 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 14 और 15 तारीख को आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार के लाभ में भी वृद्धि होगी। धन आएगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपको दुर्घटनाओं से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभप्रद हैं। 14 और 15 तारीख को अगर आप सावधानी पूर्वक प्रयास करेंगे तो आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में पूर्णतया सफल हो सकते हैं। इस सफलता के लिए धन की मात्रा भी कम लगेगी। आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। आपको मानसिक क्लेश हो सकता है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने हेतु उचित है। 14 और 15 तारीख को आपको धन हानि से बचने का प्रयास करना चाहिए। 16, 17 और 18 को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान दें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा करें। सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में बहुत सावधानी रखें। आपको या आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। संतान से मामूली लाभ प्राप्त होगा। छात्र पढ़ाई में सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं। कार्यालय में आप 14 और 15 तारीख को सतर्क रहें। अगर आपके पिताजी और अस्वस्थ हैं तो 14 और 15 तारीख को उन पर विशेष ध्यान दें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने साथियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ठेके के कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको परिश्रम से अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। धन आने का मामूली योग है। इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख कार्यों को करने हेतु उत्तम है। 14 और 15 तारीख को आपको भाग्य से लाभ प्राप्त हो सकता है। 12 और 13 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (5 जनवरी से 11 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (5 जनवरी से 11 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। भारतवर्ष में शीत ऋतु चल रही है। ठंड अपने आगोश में सबको समेट रही है। नए वर्ष का उत्साह भी अपने चरम पर है। कहा है :-

यह शीत, प्रीति का वक्त, मुबारक तुमको,

हो गर्म नसों में रक्त मुबारक तुमको।

तुमने जीवन के जो सुख स्वप्न बनाए,

इस वरद शरद में वे सब सच हो जाएँ।

इस शरद ऋतु में आपके सपनों को साकार करने का सही समय बताने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास पांच जनवरी से 11 जनवरी तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर प्रस्तुत हूं।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुद्ध और शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

आईये अब हम राशिवार राशिफल चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में धन लगा सकते हैं। ‌भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कचहरी के कार्यों में आप सावधानी पूर्वक कार्य करें जिससे आपको सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे हैं। 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का सामान्य योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सावधानी से बातचीत करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई थोड़ा कम ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ तारीख कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 11 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को का प्रतिपादन करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए परंतु आपको खून संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लॉटरी या शेयर में अपना धन नहीं लगाएं। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। 9 और 10 तारीख को आपकी कुंडली के गोचर में एक सुंदर योग बन रहा है जिसके कारण अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख श्रेष्ठ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 5 और 6 तारीख को धन आने की थोड़ी सी संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। शत्रुओं को आप मामूली सा प्रयास करके पराजित कर सकते हैं। भाग्य से एकाएक लाभ मिल सकता है। खर्चों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए विशेष रूप से अच्छा है। आपको उसका काफी अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। खर्चो के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत संभावना की जा सकती है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। 5 और 6 तारीख को आपको विशेष ध्यान देकर सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी माता जी का स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। परंतु आपको उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शत्रुओं पर आपका दबाव रहेगा। कार्यालय में आपको अपने बॉस या उससे नीचे के अधिकारी से सतर्क रहना चाहिए। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार की शाम को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आराम से थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं भाग्य से आपको इस सप्ताह मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप अपना धन लॉटरी या शेयर में लगा सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए व्यापार ठीक-ठाक चलेगा धन आने की उम्मीद की जा सकती है इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख तथा 11 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं नव और 10 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पुस्तकों का गरीब बच्चों के बीच में दान करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास धन आ सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने सन्तान की तरफ से आपको मामूली सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 11 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका आत्म बल बहुत अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में ठीक-ठाक रहेगी। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक है। 5 और 6 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। भाई और बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक ही रहेंगे। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति भी ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक हैं। 6 की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख को आपको होशियारी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ की मात्रा में वृद्धि होगी। आपको संतान से सामान्य मदद मिल पाएगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। सफलता के लिए आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए कार्यों को करने हेतु सात और आठ तारीख उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजगता पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर भगवान शनि की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

जो जातक अधिकारी या कर्मचारी हैं उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख कार्यों को करने के लिए श्रेयस्कर है। 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 तारीख तथा 11 तारीख को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में सफेद चावल का दान दें और शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। मैं पंडित अनिल पांडे आपको बताना चाहता हूं कि इस सप्ताह अंग्रेजी वर्ष 2025 समाप्त हो रहा है तथा नया वर्ष 2026 प्रारंभ हो रहा है। सारा सरकारी कामकाज अंग्रेजी वर्ष के अनुसार ही होता है जबकि हमारा अपना भारतीय कैलेंडर भी है जिसे हम पंचांग कहते हैं।

भारतीय नववर्ष हमें  प्रकृति के साथ चलना सिखाता है—

ऋतु, कर्म और संस्कार के संतुलन के साथ।

भारतीय नव वर्ष के समय पेड़ पौधों में भी नए पल्लव आते हैं। हर तरफ फूलों की बहार होती है। जबकि अंग्रेज़ी नववर्ष के समय पर घनघोर ठंड के कारण बुजुर्गों और सामान्य जन के लिए यह अत्यंत कष्टप्रद समय होता है। कई बुजुर्ग दिसंबर और जनवरी के महीने में ईश्वर को प्यारे हो जाते हैं। परंतु सरकार द्वारा पूरा कामकाज इसी कैलेंडर से करने के कारण हम कह सकते हैं कि अंग्रेजी नव वर्ष समय की नई शुरुआत का संकेत देता है—

बीते कल से सीख लेकर आने वाले कल को बेहतर बनाने का अवसर। वर्ष अलग होगा परंतु उद्देश्य एक ही है — आत्ममंथन, सुधार और प्रगति।

इस अंग्रेज़ी नववर्ष पर कामना है कि आपका जीवन स्थिर भी रहे और प्रगतिशील भी, सोच परंपरा से जुड़ी रहे और कर्म आधुनिक दिशा में आगे बढ़े।

नया साल
स्वास्थ्य दे, विवेक दे,
सकारात्मक परिवर्तन दे
और हर दिन को सार्थक बनाए।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी ने कहा है कि:-

खेतों की मेड़ों पर धूल भरे पाँव को

कुहरे में लिपटे शहर और गाँव को

नए साल की शुभकामनाएं!

इस सप्ताह सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल धनु राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य काफी अच्छा है। आपको भाग्य से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वभाव में थोड़ी सी गर्मी आएगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने के बाद सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। परिवार में माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना चाहिए। अगर दुर्घटनाएं होती हैं तो भी दुर्घटनाओं में आपको ज्यादा चोट लगने की संभावना नहीं है। अगर किसी कंपटीशन का अपने फार्म भरा है तो इस सप्ताह उसमें सफलता की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। जबकि 29 और 30 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना पड़ेगा। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपको आसानी से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोई भी शत्रु इस सप्ताह आपको दबा नहीं सकता है। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है परंतु उसमें अधिक धन के व्यय होने की आशंका है। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए। भाग्य से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 29 तथा 30 दिसंबर और 4 जनवरी कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं। दो और तीन जनवरी को आपको कार्यों को करने के पहले काफी सोच विचार करना चाहिए। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके संतान को उन्नति मिल सकती है। धन के मामले में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। छात्रों को सफलता मिलेगी। उनकी पढ़ाई भी अच्छी चलेगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। 4 जनवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस सप्ताह 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। आपके शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। धन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए विशेष रूप से परिणाम दायक है। 29 और 30 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लोगों के अंदर आपके दबाव के मात्रा में भी वृद्धि होगी। क्रोध बढ़ेगा। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में सावधान रहें। आपको परेशान किया जा सकता है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों के लिए शुभ है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। धन प्राप्त करने मैं आपकी वाणी का उपयोग हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ी ही मदद मिलेगी। छात्रों की परीक्षा अच्छे से होगी। उनका रिजल्ट अच्छा आएगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। धन आएगा। कर्मचारियों को अपने कार्यालय में यथा स्थिति में रहना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सजग रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आप मानसिक रूप से काफी उत्साहित रहेंगे। आपका आत्मविश्वास अत्यंत मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। हालांकि इस मदद की मात्रा अत्यंत कम रहेगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियारी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कोई कर्जा है तो उसका भी चुकारा आप कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं। अगर आपके पेट में कष्ट है तो आपको उसमें थोड़ी राहत मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उचित रहेंगे। दो और तीन जनवरी को कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन होने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। शत्रुओं को आप पराजित कर सकते हैं। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। संतान को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। भाग्य से आपको मामूली सी मदद मिल सकती है। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। 4 जनवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति इस सप्ताह अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आपको अपने कार्यालय में अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए। आपके अंदर क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। आपकी प्रतिष्ठा भी थोड़ी बढ़ सकती है। माता जी के कष्ट में थोड़ी कमी हो सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। समय की अपनी मांग होती है। समय पर ही ठंडक होती है और समय पर ही गर्मी आती है। परंतु मानव का हौसला और उसकी हिम्मत समय को भी परास्त कर सकता है। कहा गया है:-

मंजिलें क्या है, रास्ता क्या है ?

हौसला हो तो फासला क्या है।

आपका हौसला बढ़ाने के लिए और लक्ष्य तक पहुंचने का फासला समाप्त करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आज आपके पास 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल को लेकर आया।

इस सप्ताह सूर्य, मंगल और शुक्र धनु राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आई अब हम राशिवार राशिफल चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका संबंध थोड़ा कम ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक परिश्रम करने के बाद लाभ होने की संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा घट सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 27 और 28 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको किसी भी दुर्घटना से खतरा नहीं है। आपका व्यापार ठीक चलेगा। धन आने की थोड़ी संभावना है। आपके पराक्रम में थोड़ी कमी आएगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण करना पड़ेगा। तभी कार्यालय में आपकी तूती बोलेगी। आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

अगर आप विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह युवाओं के द्वारा नये प्रेम संबंध बनाए जा सकते हैं। पुराने प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारियों के व्यापार में थोड़ा अच्छा हो सकता है। आपको पेट में पीड़ा हो सकती है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उचित है। इसके विपरीत 22, 23 और 24 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रु आपसे पराजित हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हैं। भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। आपको रक्त संबंधी रोगों की शिकायत हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 25 और 26 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का मन में वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में भी लाभ होगा। युवाओं के लिए यह सप्ताह ठीक है। उनके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षाओं में उनको सफलता मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में कठिन परिश्रम के बाद ही शायद सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, मगर इसके लिए आपको थोड़ा प्रयास करना पड़ेगा। आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनके व्यापार में लाभ बढ़ सकता है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने हेतु परिणाम दायक हैं। 25 और 26 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं से आपकी रक्षा होगी। धन आने का सामान्य योग है। अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कार्यालय में थोड़ा कष्ट हो सकता है। उनको चाहिए कि यह समय हुए वे किसी तरह से काट लें। आपको अपने संतान का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 तारीख कार्यों को करने हेतु परिणाम मूलक है। 27 और 28 दिसंबर को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाग्य से इस सप्ताह आप कुछ भी प्राप्त करने की आशा न करें। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को उनके व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 दिसंबर किसी भी कार्य के लिए फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी आपके कार्य सफल हो सकते हैं, परंतु सफल कार्यों का प्रतिशत थोड़ा कम रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके लग्न में सूर्य और मंगल शुक्र देव के साथ विराजमान है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके क्रोध की मात्रा में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध कम मधुर रहेंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ी पीड़ा हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने हेतु शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप कचहरी के पेंडिंग कार्यों में पूरी होशियारी और सावधानी के साथ सफलता प्राप्त करें। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। आपके पेट में कोई विकार संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 22, 23 और 24 दिसंबर कार्यों को करने हेतु सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। अगर आप इस संबंध में ज्यादा कार्य करेंगे तो ज्यादा धन आने की भी संभावना है। इस सप्ताह आपको अपने पुत्र से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा या बहुत कम सहयोग प्राप्त हो पाएगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 दिसंबर कार्यों को करने के लिए अच्छे हैं। 22, 23 और 24 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको अपने बॉस का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको सामान्य मदद मिल पाएगी। आपको कोई भी कार्य करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में न तो कमी होगी ना कोई तेजी आएगी। आपका स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। आपके संतान को कुछ परेशानी हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में कुछ कमी रह जाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 दिसंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 और 26 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम! 

तूफानों से भी लड़ना है, काँटों मे भी चलना है,

चट्टानों से भी टकराना है, पत्थर की ठोकर खाना है,

मंजिल ही तेरा ठिकाना है, बस चलते जाना है,

चल चला चल ओ राही चल चला चल…

आपको तूफानों से लड़कर पत्थरों से टकराकर और मंजिल प्राप्त करने के लिए के कार्य में मदद करने के लिए मैं पंडित अनिल पांडे आपके पास 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के साथ आया हूं।

इस सप्ताह मंगल और वक्री बुध वृश्चिक राशि में, वक्री गुरु कर्क राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, शुक्र कन्या तुला राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेंगे तथा 16 तारीख की 1:51 रात से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

आई अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से काफी मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में अपना धन लगा सकते हैं। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख अच्छी है। इस दिन आपके कार्य सफल होंगे। 17, 18 तथा 19 तारीख को आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनके व्यापार में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह शांत रहने का है। उनको अपने बास से लड़ाई नहीं करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख ठीक है। इन तारीखों में आप व्यापार के कार्यों में तथा प्रेम संबंधों को बढ़ाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति उत्तम है। उनको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको रक्त संबंधी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आपके पेट की तकलीफ कम हो सकती है। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। ‌इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए उपयुक्त है। 17, 18 और 19 तारीख को आप अपने शत्रुओं को दबाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी से कार्य करेंगे तो सफल भी हो सकते हैं। आपको भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है। संतान से आपको बहुत कम सहयोग प्राप्त होगा। 17, 18 और 19 तारीख को आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में 17 18 और 19 को सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति हो सकती है। परीक्षा में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आपको सामान्य रूप से प्रतिष्ठा प्राप्त होती रहेगी। माता-पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रु आपके शांत रहेंगे। कार्यालय में आपको अपने साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको अपने भाइयों बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीब छात्रों को पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा चलेगा। धन आने का सामान्य योग है। भाग्य से थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको चाहिए कि अपने क्रोध पर कंट्रोल करें। आपके संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। उसका सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने हेतु अनुकूल है। 17, 18 और 19 तारीख को आपके पास धन आ सकता है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। इस सप्ताह दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा व्यापार में उन्नति होगी धन आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए उचित है 17, 18 और 19 को भी आपके कार्य हो सकते हैं। 15 और 16 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका बहुत अच्छा रहेगा। पेट की तकलीफ भी कम होगी या समाप्त हो जाएगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक हैं। 17, 18 और 19 तारीख को कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं को भी आप आसानी से पराजित कर सकेंगे। गलत रास्ते से धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी। पेट की परेशानी आपको हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम मूलक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 20 और 21 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है अगर आप कर्मचारी अधिकारी हैं तो आपकी साथियों का आपको मामूली सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको या आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पदस्थापना अच्छी जगह पर हो सकती है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी गिरावट हो सकती है। प्रतिष्ठा के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 15 और 16 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। 17, 18 और 19 को भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares