डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत है – शिक्षक दिवस – भारतरत्न  सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # २९१ – साहित्य निकुंज ☆

☆ शिक्षक दिवस – भारतरत्न  सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

जन्म लिया है आपने, बने शिक्षक महान।

पांच सितंबर बन गया, शिक्षक दिवस जहान।।

 *

शिक्षक से ही मिल रही, शिक्षा को पहचान।

पांच सितंबर मन रहा, शिक्षक दिवस महान।।

 *

पिता परम विद्वान थे, वीरास्वामी नाम।।

मां सीताम्मा भाव मृदुल, किए बहुत सत्काम।।

 *    

दर्शन के अध्यापक थे, दिया सभी को ज्ञान। 

बच्चे बच्चे पर हमेशा, रहा आपका ध्यान।।

* 

सर्वपल्ली नाम बड़ा, किए बड़े ही काम । 

 थामी डोर राष्ट्र की, है राष्ट्रपति का नाम ।।

*

बने राष्ट्रपति देश के, राधाकृष्णन नाम। 

गौरव भारत देश को, हमको है अभिमान ।।

 *

जीवन को तुम समझ लो. है ज्ञान आधार ।

है आनंद और खुशी. प्यारा सा भंडार।।

 *

कलम चलाई आपने, लिख दी एक किताब।

आध्यात्मिक धारणा, पर मिला है खिताब।।

 *

दार्शनिक चिंतक रहे, विचारक थे महान।

मिलता है भारत रत्न  आपको ही सम्मान।।

 *

राधा कृष्णन दे गए, शिक्षा के संस्कार।

उच्च शिक्षा से हो रहा, है देश में प्रचार।।

 *

जीवन को तुम समझ लो है ज्ञान आधार।

है आनंद और खुशी. प्यारा सा भंडार ।।

 *

प्रेरित शिक्षा दे रही, हमें जगत में काम।

ऐसे शिक्षक से बना, राधा कृष्णन नाम।। 

 * 

शिक्षक की शिक्षा ने ज्ञान से किया उजियार।

जीवन के हर पथ पर दूर किया अंधियार।।

*

शिक्षक ने  शिक्षा का दिया हमें वरदान।

सीखा हमने सत्य को दिया उन्होंने ज्ञान।।

*

शिक्षक ने शिक्षा में दिए बहुत संस्कार।

सीखा हमने उनसे मूल्य विवेक सदाचार।।

*

करते शिक्षक दिवस पर नमन बारंबार।

गुरु ने जीवन में दिया शिक्षा का व्यवहार।।

*

उनकी वाणी से मिलता नव संस्कार।

गुरु के चरणों में बसता जीवन का आधार।।

*

राधाकृष्णन ने दिया विद्या मंत्र का ज्ञान।

पांच सितंबर मन रहा शिक्षक दिवस महान।। 

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted