श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”
(सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश” जी का हिन्दी बाल -साहित्य एवं हिन्दी साहित्य की अन्य विधाओं में विशिष्ट योगदान हैं। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचना सहित 145 बालकहानियाँ 8 भाषाओं में 1160 अंकों में प्रकाशित। प्रकाशित पुस्तकेँ-1- रोचक विज्ञान कथाएँ, 2-संयम की जीत, 3- कुएं को बुखार, 4- कसक, 5- हाइकु संयुक्ता, 6- चाबी वाला भूत, 7- बच्चों! सुनो कहानी, इन्द्रधनुष (बालकहानी माला-7) सहित 4 मराठी पुस्तकें प्रकाशित। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का श्री हरिकृष्ण देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार-2018 ₹51000 सहित अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत। साप्ताहिक स्तम्भ “श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य” के अंतर्गत साहित्य आप प्रत्येक गुरुवार को आत्मसात कर सकते हैं। आज प्रस्तुत है आपकी एक विचारणीय लघुकथा – “फिर वही” ।)
☆ साप्ताहिक स्तम्भ – श्री ओमप्रकाश जी का साहित्य # २५४ ☆
☆ लघुकथा – फिर वही ☆ श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ ☆
रात के १२ बजे थे. गाड़ी बस स्टैंड पर रुकी. मेरे साथ वह भी बस से उतरा, ” मेडम ! आप को कहा जाना है ?” यह सुन कर मुझे गुस्सा आ गया ,” उन के पास ,” मैं ने गुस्से में पुलिस वाले की तरफ इशारा कर दिया .
बस स्टैंड पर पुलिसे वाला खड़ा था .
मैं उधर चली गई औए वह खिसक लिया. फिर पुलिसे वाले के मदद से मैं अपने रिश्तेदार के घर पहुंची- जैसे ही दरवाजा खटखटाया , वैसे ही वह महाशय मेरे सामने थे जिन्हें मैं गुंडा समझ लिया था . उन्हें देख कर मेरी बोलती बंद हो गई .
© श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”
२३/०३/२०१५
संपर्क – 14/198, नई आबादी, गार्डन के सामने, सामुदायिक भवन के पीछे, रतनगढ़, जिला- नीमच (मध्य प्रदेश) पिनकोड-458226
ईमेल – opkshatriya@gmail.com मोबाइल – 9424079675 /8827985775
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






