श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “चाह है निर्वाण की तो…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # १२० ☆

✍ चाह है निर्वाण की तो… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

जब जलाया दीप मैंने आँधियों के गांव में

तेज हलचल हो गई है बिजलियों के गाँव में

 *

मूर्खता है या दिलेरी आप ही ये तय करें

घर बनाया मूषकों ने बिल्लियों के गाँव में

 *

गर कोई आँखों को  भाने लग गया तो पेशतर

दोस्त रहना सीख ले रुसवाइयों के गाँव में

 *

सामने तारीफ़ करता पीठ पीछे गालियाँ

आदमी क्या रह रहा सरगोशियों के गांव  में

 *

बोलने की थी मनाही हुक्म था सरकार का

है अजूबा शोरगुल खामोशियों के गाँव में

 *

टूटता उसका बदी से जा रहा है वास्ता

आना जाना हो रहा क्या नेकियों के गाँव में

 *

ज़हन में हैवानियत जिसके है तारी हो रही

भेज दो बसने उसे तुम तितलियों के गाँव में

 *

पेट खुद अपना नहीं भर पा रहा है आजकल

कौन भूके आ गए हैं रोटियों के गाँव में

 *

चाह है निर्वाण की तो राह पकड़ो बुद्ध की

भूलकर मत पैर रखना ढोंगियों के गाँव में

 *

आ गया कोई शिकारी जाल रख बन रहनुमा

छटपटाहट है अरुण जो पंक्षियों के गाँव में

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted