श्री अरुण कुमार दुबे

(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भाव प्रवण रचना “समझ जाता छुपा है कोई मतलब…“)

☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 115 ☆

✍ समझ जाता छुपा है कोई मतलब… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे  ☆

☆

सुनो बेजान पत्थर बोलते हैं

जो गुज़री है वो खँडहर बोलते हैं

 *

न छुपता हाल घर का कुछ भी कर लो

 दरो दीवार छप्पर बोलते है

 *

ख़तों का वक़्त गुजरा चैट का युग

न कह क़ासिद कबूतर बोलते हैं

 *

सभी के पासवां हैं राम अपने

करो आराम अजगर बोलते हैं

 *

जहां को हम ही जल देते हैं मीठा

भले खारे हैं सागर बोलते हैं

 *

सदाक़त न्याय कब ईमान ज़िंदा

यही सब आज दफ्तर बोलते हैं

 *

लगाई आग यक ज़हती नगर में

ये उजड़े सारे मंज़र बोलते हैं

 *

इबादत गाह इतने कौन तोड़ा

न बुत बोलें न आज़र बोलते हैं

 *

समझ जाता छुपा है कोई मतलब

कभी जब दोस्त हँसकर बोलते हैं

 *

वफाई औ अरुण जज़्बात भूले

रईसों को हाँ दिलवर बोलते हैं

☆

© श्री अरुण कुमार दुबे

सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश

सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted