डॉ कुंवर प्रेमिल

(डॉ कुंवर प्रेमिल जी  जी को  विगत 50 वर्षों  से लघुकथा, कहानी, व्यंग्य में लगातार लेखन का अनुभव हैं। अब तक दस पुस्तकें प्रकाशित। 2009 से प्रतिनिधि लघुकथाएं (वार्षिक) का सम्पादन एवं ककुभ पत्रिका का प्रकाशन और सम्पादन। वरिष्ठतम नागरिकों ने उम्र के इस पड़ाव पर आने तक जीवन की कई  सामाजिक समस्याओं /महामारियों से स्वयं की पीढ़ी  एवं आने वाली पीढ़ियों को बचाकर वर्तमान तक का लम्बा सफर तय किया है,जो कदाचित उनकी रचनाओं में झलकता है। आज प्रस्तुत है  उनकी एक सार्थक लघुकथा “ दो-दो नाकें”। )

☆ लघुकथा – दो-दो नाकें ☆  

एक आदमी एक  साथ आधा दर्जन बकरियाँ खरीद लाया. घास पत्ती खाकर बकरियां अपना परिवार बढ़ाने लगी. मोहल्ले के बच्चे बकरियों के छौने खिलाने लगे. पड़ोसी के घर घी – दूध की नदी बहने लगी. सुबह-सुबह महंगे दामों पर बकरी का शुद्ध दूध खरीदने वालों की कतारें लगने लगीं.

मोहल्ले वालों में फिर शीघ्र ही बकरी मालिक से मतभेद बढ़ने लगा. उसकी  संपन्नता मोहल्ले वालों से देखी नहीं जा रही थी.

वे सब बकरी मालिक से बोले- भाई जी, बकरियों ने हमारी नींदे खराब कर दी है. उनके मल मूत्र की गंध ने हमारा सुख चैन छीन  लिया है. आप शीघ्र ही इसका कोई उपाय कीजिए.

बकरी वाला पूरी निडरता से बोला-  बकरियां तो गांधी बाबा के पास भी थीं. उनकी बकरियों से तो किसी को भी शिकायतें  नहीं रहीं. मेरी बकरियों की दुर्गंध आपको कैसे आने लगी. आपके पास दो दो नाकें है क्या?

बकरी मालिक और पड़ोसियों के बीच एकाएक गांधीजी आ खड़े हुए तो सबकी बोलती बंद हो गयी.

आज भी गांधी बाबा इसी तरह हरिजनों -गिरीजनों के बीच उनकी लाठी बनकर खड़े हो जाएं तो क्या कीजिएगा?

 

© डॉ कुँवर प्रेमिल
एम आई जी -8, विजय नगर, जबलपुर – 482 002 मोबाइल 9301822782

Please share your Post !

Shares
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments