श्री राकेश कुमार

(श्री राकेश कुमार जी भारतीय स्टेट बैंक से 37 वर्ष सेवा के उपरांत वरिष्ठ अधिकारी के पद पर मुंबई से 2016 में सेवानिवृत। बैंक की सेवा में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान के विभिन्न शहरों और वहाँ  की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला। उनके आत्मकथ्य स्वरुप – “संभवतः मेरी रचनाएँ मेरी स्मृतियों और अनुभवों का लेखा जोखा है।” ज प्रस्तुत है आलेख की शृंखला – “देश -परदेश ” की अगली कड़ी।)

☆ आलेख # 108 ☆ देश-परदेश – भोजन की बर्बादी ☆ श्री राकेश कुमार ☆

भोजन की बर्बादी को तो हमारे धर्म में पाप तक माना जाता है। कृषक कितनी मेहनत से अपनी फसल की पैदावार कर अनाज की उपज लेकर हमारी भूख को मिटाता है।

आप सोच रहे होंगे, विवाह का मौसम अभी आरंभ हुआ नहीं और भोजन की बर्बादी का ज्ञान देना आरंभ हो गया है। आज चर्चा ऑनलाइन भोजन उपलब्ध करवाने वाली बड़ी कंपनियां एक नई सुविधा आरंभ कर रहे हैं, उस को लेकर है।

ऑर्डर कर देने के बाद भी ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर रद्द भी कर सकता हैं। ऐसे मौके पर इस भोजन सामग्री का क्या हश्र होता होगा? इन खाद्य दूत कंपनियों को आज इस विषय पर चिंता होने लगी है। घर पहुंच सेवा देकर देश के लोगों और विशेषकर युवा पीढ़ी को आलसी बनाने में इनका योगदान सर्वविदित है।

अब इन रद्द हुए भोजन को सस्ते दाम में ये कंपनियां जनता को उपलब्ध करवा कर अपना श्रेय लेना चाहती हैं। कुछ नियम बन चुके हैं। युवा वर्ग या बाहरी भोजन के चटोरे इस को अधिक समझते हैं।

कल हमारे युवा पड़ोसी ने हमारे फोन से ज़ोमत्तों से भोजन ऑर्डर कर कुछ देर में कैंसिल कर दिया। उसके पांच मिनट बाद उसी भोजन को पच्चीस प्रतिशत दाम में अपने मोबाईल से ऑर्डर कर दिया।

हमारे फोन के इस्तेमाल करने की एवज में पड़ोसी ने हमको भी बाजार का घटिया भोजन अपने साथ करवाया। उसने तो भोजन की खरीदी मात्र 25% में करी। बाज़ार का भोजन दिखने और खाने में अच्छा लगता है। हमें तो और भी स्वादिष्ट लगा, बिल्कुल घर बैठे मुफ्त में जो मिला था। पाठक भी अपने रिस्क पर इस का लाभ ले सकते हैं, इससे पूर्व ऑनलाइन वाले इस योजना की कोई काट निकाल देवें।

© श्री राकेश कुमार

संपर्क – B 508 शिवज्ञान एनक्लेव, निर्माण नगर AB ब्लॉक, जयपुर-302 019 (राजस्थान)

मोबाईल 9920832096

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments