☆ ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को ‘विद्या वाचस्पति’ की उपाधि ☆
रतनगढ़ । ‘ई-अभिव्यक्ति’ परिवार के वरिष्ठ साहित्यकार श्रीओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, गाँधीनगर, भागलपुर ने आपकी सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर ‘विद्यावाचस्पति’ सारस्वत सम्मान प्रदान किया है । स्मरणीय रहे कि- यह सम्मानोपाधि पीएचडी के समकक्ष है।
‘ई-अभिव्यक्ति’ परिवार की ओर से ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक साधुवाद !
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
आपल्या समूहातील ज्येष्ठ लेखिका सुश्री कुंदा कुलकर्णी यांनी लिहिलेले “।।भगवान वेदव्यास ।। “ हे अतिशय अभ्यासपूर्ण पुस्तक नुकतेच प्रकाशित झाले आहे. त्याबद्दल सुश्री कुलकर्णी यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन, आणि अशीच आणखी माहितीपूर्ण पुस्तके त्यांच्या हातून लिहिली जावीत आणि वाचकांपर्यंत पोहोचावीत यासाठी त्यांना हार्दिक शुभेच्छा.
या पुस्तकाविषयीचे लेखिकेचे मनोगत वाचू या आजच्या “ मनमंजुषा “ या सदरात.
ज्यांना हे पुस्तक हवे असेल त्यांनी लेखिकेच्या – ९१-९५२७४ ६०२९० या मोबाईल नंबरवर संपर्क साधावा असे त्यांनी कळवले आहे.
💐 ई- अभिव्यक्ती कडून त्यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन.💐
संपादक मंडळ
ई-अभिव्यक्ती मराठी.
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈
शुक्रवार दि. 20 मे 2022 रोजी सांगली येथे सौ.उज्वला केळकर यांच्या ‘हिरव्या हास्याचा कोलाज’ आणि श्री.अमोल केळकर यांच्या ‘माझी टवाळखोरी’ या पुस्तकांचा प्रकाशन समारंभ संपन्न झाला.
💐 ई-अभिव्यक्ती समुहातर्फे श्रीमती उज्ज्वला केळकर आणि श्री अमोल केळकर यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि शुभेच्छा 💐
संपादक मंडळ
ई अभिव्यक्ती मराठी
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈
श्री अमोल केळकर यांच्या “माझी टवाळखोरी” तसेच श्रीमती उज्ज्वला केळकर यांच्या “हिरव्या हास्याचा कोलाज” या पुस्तकांचे प्रकाशन श्री अरविंद मराठे यांच्या शुभहस्ते आणि श्री नितीन खाडिलकर यांच्या अध्यक्षतेखाली, शुक्रवार दिनांक २० मे रोजी सिटी हायस्कूल, सांगली येथे संध्याकाळी ४ वाजता होणार आहे.
आपण सर्वांनी या सोहळ्यास उपस्थित राहून लेखकांना शुभेच्छा द्याव्यात व आनंद द्विगुणीत करावा ही विनंती 🙏
💐 ई-अभिव्यक्ती समुहातर्फे श्रीमती उज्ज्वला केळकर आणि श्री अमोल केळकर यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि शुभेच्छा 💐
संपादक मंडळ
ई अभिव्यक्ती मराठी
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈
भारतीय साहित्य व संस्कृती मंच, बीड यांचेतर्फे आयोजित मुक्तकाव्य लेखन स्पर्धेत आपल्या समुहातील ज्येष्ठ लेखक व कवी श्री.रविंद्र सोनावणी यांना प्रथम क्रमांक प्राप्त झाला आहे.
💐 ई-अभिव्यक्ती समुहातर्फे श्री.रविंद्र सोनावणी यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि शुभेच्छा 💐
संपादक मंडळ
ई अभिव्यक्ती मराठी
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈
☆ लघु पत्रिकाओं के महत्त्व व योगदान पर सम्मेलन – कमलेश भारतीय ☆
लघु पत्रिका सम्मेलन, दिनेशपुर (उत्तराखंड)
अभी आया हूं दिनेशपुर से जो उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है। जहां न कोई बड़ा होटल है और न कोई गेस्ट हाउस लेकिन पलाश विश्वास का हौसला देखिए कि दो दिन का सम्मेलन रख दिया देश की लघुपत्रिकाओं के योगदान और उनकी भूमिका को लेकर। कितने ही रचनाकार /संपादक दूर दराज से, देश के कोने कोने से पहुंचे और जमकर चर्चा हुई दो दिन। जनता का साहित्य, जनता की संस्कृति और जनता का मीडिया यह विषय रहा चर्चा परिचर्चा के लिए। प्रसिद्ध रचनाकार मदन कश्यप ने बहुत बढ़िया बात कही -देशहित और जनहित में इतना विरोध क्यों है? बाजार और विचार के बीच खाई क्यों है? बाजार और विचार की लड़ाई बड़ी है और इन दोनों के बीच खाई भी बढ़ती जा रही है। विचारहीनता का संकट बढ़ता जा रहा है देश में। सत्य को समझने, पहचानने और अभिव्यक्त करने की चुनौती बढ़ती जा रही है। हम संस्कृति से विमुख करने वालों के लिए चुनौती बन सकें यह बहुत जरूरी हो गया है। देवशंकर नवीन ने कहा कि चेतना को प्रबुद्ध करने की जरूरत है। उन्होंने एक लघुकथा से समझाया कि जिन्होंने रावण के पाप को झेला वो भी कसूरवार होते हैं बराबर के। हमें वैकल्पिक मीडिया बनाना है। ये लघुपत्रिकायें ही हैं जिन्होंने हर आंदोलन को जन्म दिया।
मैंने हरियाणा की ओर से गये इकलौते प्रतिनिधि के रूप में कहा कि कोई पत्र पत्रिका लघु नहीं होता। यदि ऐसा होता तो छत्रपति के पूरे सच ने जो काम कर दिखाया वह बड़े बड़े अखबार नहीं कर सके। लघु पत्रिका ‘वामन के तीन डग’ भरतीं आसमान तक नाप जाती हैं।
पाश ने कहा भी था कि
सबसे खतरनाक होता है
सब कुछ देखकर भी चुप रहना
और सुरजीत पातर ने भी कहा था :
कुज्ज किहा तां हनेरा जरेगा किवें,,,
जी हां। हनेरा यानी अंधकार यानी तानाशाह कभी सहता नहीं विरोध और यह विरोध हमें करना है। इन लघु पत्रिकाओं को करना है क्योंकि मीडिया बिकाऊ होता जा रहा है और बड़े संस्थानों से कोई आस नहीं बची।
‘आजकल’ के संपादक राकेश रेणु ने कहा कि जितने बड़े आंदोलन देश में हुए सबमें लघु पत्रिकाओं का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है लेकिन जिस स्तर पर और जितनी गहरी बहस होनी चाहिए वह होनी चाहिए। इसे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।
सम्मेलन में ‘समयांतर’ के संपादक पंकज बिष्ट, ‘नैनीताल समाचार’ के संपादक राजीव लोचन साह, शेखर पाठक,कौशल किशोर, बेबी हालदार, कपिलेश भोज, अमृता पांडे, मीन अरोड़ा, गीता पपोला, रूपेश कुमार सिंह, नगीना खान, कितने जाने अनजाने मित्रों ने इसे गरिमा प्रदान की।
रूपेश कुमार सिंह द्वारा लिखित ‘मास्साब’ पुस्तक का विमोचन किया गया जिसमें मास्टर मास्टर प्रताप सिंह के जीवन की घटनाओं को समेटने की कोशिश की गयी है। सम्मेलन में देश के अनेक स्थानों से प्रकाशित हो रही पत्रिकाओं व पुस्तकों की प्रदर्शनी व बिक्री भी खूब हुई और दोनों शाम कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का मुख्य संचालन हेतु भारद्वाज ने किया और इसे पटरी से उतरने से बार बार सही जगह लाने पर बीच में आते रहे।
इस पूरे आयोजन के लिए पलाश विश्वास और प्रेरणा अंशु को बधाई देता हूं। संयोग से प्रेरणा अंशु के प्रकाशन का यह 36 वां गौरवशाली वर्ष भी था।
प्रेरणा अंशु को भी बहुत बहुत बधाई। एक छोटे से गांव दिनेशपुर से जो अलख जगी है, वह बहुत दूर तक जायेगी, पूरी आशा है, विश्वास है।
साभार – श्री कमलेश भारतीय, पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा ग्रंथ अकादमी
☆ प्यार और कुर्बानी के इलावा माँ के मसलों को भी याद करें – वानप्रस्थ (वरिष्ठ नागरिकों की संस्था) का आयोजन ☆
हिसार। मई 9.
मैं सीता नहीं बनूंगी, किसी को अपनी पवित्रता का प्रमाण पत्र नहीं दूंगी , आग पर चल कर…..
मैं राधा नहीं बनूंगी, किसी की आंख की किरकिरी बन कर…
मैं यशोधरा भी नहीं बनूंगी, इंतज़ार करती हुई, ज्ञान की खोज में निकल गए किसी बुद्ध का..
मैं गांधारी भी नहीं बनूंगी, नेत्रहीन पति की साथी बनूंगी पर आंखों पर पट्टी बांध कर नहीं..
प्रो राज गर्ग ने यह कविता सुनाते हुए कहा कि आज की नारी बदल रही है, वह देवी रूप नहीं चाहती, केवल समानता और सम्मान चाहती है।
विश्व मातृत्व दिवस पर रविवार की शाम वानप्रस्थ संस्था द्वारा आयोजित वेबिनार में एक तरफ जहां माँ के असीम प्यार और कुर्बानी को याद किया गया, वहीं मां के उन मसलों को भी उल्लेखित किया गया जिन्हें लेकर सन 1908 में एक अमेरिकी महिला ने इसकी शुरुआत की थी।
प्रो सुनीता श्योकंद का कहना था कि मां अनथक रोबोट या मशीन नहीं है जो हर वक्त सेवा में लगी रहे, वह भी इंसान है, उसे भी आराम की जरूरत है और उसके भी सपने हैं।
इसी तरह माँ से जुड़े मुद्दे अन्य ने भी उठाए। कुरुक्षेत्र से जुड़े प्रो दिनेश दधीचि ने कहा,
घर घर चूल्हा चौका करती, करती सूट सिलाई माँ,
बच्चों खातिर जोड़ रही है, देखो पाई पाई माँ,
घटते घटते आज बची है, केवल एक तिहाई माँ
सिरसा से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बी के दिवाकर ने कहा,
माँ मरी ते रिश्ते मुक गए,
पेके हुंदे मावां नाल
माँ पर शायरी करने वाले मुन्नवर राणा की शायरी का भी खूब जिक्र हुआ।
अजीत सिंह ने तरन्नुम में उनकी ग़ज़ल के कुछ शेर पढ़े।
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है, माँ बहुत गुस्से में होती है, तो रो देती है
प्रो स्वराज कुमारी ने पार्टीशन की पृष्ठभूमि पर लिखा राणा का यह शेर पढ़ा,
बीवी को तो ले आए,
मां को छोड़ आए हैं..
प्रो सुरेश चोपड़ा ने भी राणा के कई शेर पढ़े..
जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,
मां दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है
डी पी ढुल ने भी मां पर एक मार्मिक कविता पढ़ी।
युगों युगों से मां ने तो भगवानों को भी पाला है,
उसकी गोद जन्नत है,
गिरजाघर और शिवाला है
कुरुक्षेत्र से जुड़ी प्रो शुचि स्मिता का गीत था,
मां सुना दो मुझे वो कहानी,
जिसमें राजा न हो न हो रानी
प्रो शमीम शर्मा की कविता थी,
मां बुहारे हुए आंगन का सबूत,
मां अंधेरे में मुंडेर पर टंगा सूरज है
वेबीनार में शामिल बहुत से सदस्यों ने मां पर आधारित फिल्मी गीत भी सुनाए।
रोहतक से जुड़े प्रो हुकम चंद ने मान की लोरी पेश की। चंदा ओ चंदा, किसने चुराई तेरी मेरी निंदिया, जागे सारी रैन, तेरे मेरे नैन…
प्रो एस एस धवन का गीत था, मां तेरी सूरत से अलग, भगवान की सूरत क्या होगी
डॉ सत्या सावंत ने गाया, चलो चलें मां, सपनों की छांव में..
पुणे से जुड़ी दीपशिखा पाठक की प्रस्तुति थी, तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, ओ मां, ओ मां
वीणा अग्रवाल पंजाबी गीत, मांवां ते धीयां रल बैठियां नी माए.. गाते हुए भावुक हो गईं, उनका गला रुंध गया और वे गीत पूरा न कर सकीं।
(मदर डे पर आयोजित वानप्रस्थ की गोष्ठी का दृश्य)
लगभग तीन घंटे चली वैब गोष्ठी में करीबन 30 सदस्यों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक माँ केंद्रित रचनाएं प्रस्तुत की। दूरदर्शन हिसार के पहले डायरेक्टर रहे एस एस रहमान अजमेर से गोष्ठी में जुड़े और हिसार निवास की यादों को ताज़ा किया।
साहित्य जगत में ग्रामीण क्षेत्र से उभरती प्रतिभा – श्रीमती योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’ – अभिनंदन
श्रीमति योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’, झिगिराघाट अंजनिया, मंडला, मध्यप्रदेश के बहुत ही छोटे से गाँव से हैं। आप स्व. विजय चौरसिया (पिता), श्रीमति रजनी देवी चौरसिया (माता) की सुपुत्री एवं श्री योगेश चौरसिया जी की अर्धांगिनी अपना व्यापार संभालते हुए सामाजिक व साहित्यिक सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।
आपने बहुत ही कम उम्र में कई मुकाम हासिल किए हैं। विगत दिनों आपने ‘भारत जानो’ पुस्तक पर राजस्थान से संबन्धित होते हुए दोहे व चौपाई से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कविसम्मेलन द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया। हाल ही में दिल्ली में सम्मान समारोह में हमारे देश के भारतरत्न साझा संकलन में डाँ. अब्दुल कलाम जी पर स्वरचित रचना जो गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चयनित हुई है, नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।
आपने कई साझा संकलन पर काम किया है। दो सौ से अधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसमे कोरोना सम्मान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रमुख है।
वर्तमान में आपके ‘प्रेमिल सृजन काव्य कलश 1’ नामक दोहा-छंद संग्रह व ‘विविध प्रकार के छंद काव्य कलश-2’ प्रकाशनधीन है।
आप कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत अपने हृदयभावों को विश्व के समक्ष रखने का प्रयास करती है। स्वयं को जोगन मान बहुत सी रचनाओं द्वारा शब्दाजंली अपने माधव को अर्पित करती है।
आपकी रचनाएँ (गीत, गज़ल, छंदबद्ध, छंदमुक्त, कहानी, लघुकथा, संस्मरण आदि) विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं पत्र पत्रिकाओं में सतत् प्रकाशित होती रहती हैं।
आपकी लेखनी का उद्देश्य समाज की व्यथा को उजागर करना व समाज में चेतना का संचार करना। हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार करना।
साहित्यिक जगत में एकल काव्य पाठ, दोहा शिक्षक व समीक्षक साथ ही संस्थागत दायित्व कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अदि पदों का निर्वहन भी कर रही हैं।
आप समाजिक कार्यकर्ता के रुप में नारी समिति संस्था मंडला, आदर्श महिला क्लब मंडला, चौरसिया सेवा ट्रेस्ट मध्यप्रदेश, से जुड़ी है।
प्रेमिल सृजन :
विधा – नरहरि छंद
आज योगिता जोगन है, बावरी।
कृष्ण रंग मैं रँगती बन, साँवरी।।
हृदय धरे चलती अब जो, सार है।
दर्श आस रख अश्रु बहे, धार है ।।1!!
विरह वेदना करती है, सामना ।।
आ जाओ बंशी धारी, कामना ।
हृदय पीर बढ़ती है अब, साजना ।
सुनो प्रार्थना करती हूँ, साधना ।।2!!
सदा प्रीत ही जीत बने, हार कर ।
करें जिंदगी न्यौछावर, वार कर ।।
मीत अनोखे कृष्ण बने, खास हैं ।
हृदय पटल पर जो रचते, रास हैं ।।3!!
– योगिता चौरसिया ‘प्रेमा’
मंडला म.प्र.
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈
रूग्ण सेवा प्रकल्प तर्फे आयोजित केलेल्या निबंध स्पर्धेत आपल्या समुहातील ज्येष्ठ लेखिका सौ.पुष्पा नंदकुमार प्रभू देसाई यांनी द्वितीय क्रमांक प्राप्त केला आहे.
हा निबंध आपल्या वाचनासाठी दोन भागात देत आहोत.
💐 ई- अभिव्यक्ती कडून त्यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन.💐
संपादक मंडळ
ई-अभिव्यक्ती मराठी.
≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈