श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’
(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है सामाजिक विमर्श पर आधारित विचारणीय लघुकथा “हिन्दी में ममत्व”।)
☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # २४० ☆
🌹लघुकथा🌹 हिन्दी में ममत्व 🌹
🔆🔆🔆
जैसा कि आजकल चलन है बेटा बहू विदेश में उच्च पेकेज पर नौकरी। गाँव या शहर, सिटी में मम्मी- पापा। अब तो माँ बाबूजी शब्द विलुप्त हो चुका है।
आज मम्मी व्हासप चला रही थी। बेटे का मेसेज देख वह गदगद हो गई – – माँ चरण स्पर्श प्रणाम 🙏🙏
😳मम्मी ने मोबाइल पटल पर देखा
अरे हाँ – – आज तो हिन्दी दिवस है।
आभार हिन्दी मेरी ममता में शुभ दिवस बनने के लिए।
☆
© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈




