ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। हनुमान चालीसा एक ऐसी पुस्तक है जिसमें आपको अपने सभी प्रकार की परेशानियों को हल करने की उपाय मिल जाएंगे। जैसे कि अगर अपने रोग से परेशान हैं तो आपको चाहिए कि आप हनुमान चालीसा की चौपाई “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत वीरा” का संपुट पाठ करें। आपको इस उपाय के तीन संपुट पाठ करने के बाद निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। इसी प्रकार के छोटे-छोटे उपाय मैं अब आपको हर साप्ताहिक राशिफल की प्रारंभ और अंत में बताऊंगा। अर्थात एक साप्ताहिक राशिफल में आपको दो उपाय प्राप्त होंगे। तो इस पहले उपाय के साथ मैं पंडित अनिल पांडे आज आपको 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में उत्तम रहेगी। आपका प्रभाव सभी पर रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। उनका व्यापार अच्छा चलेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। उनकी प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। आपके पास इस सप्ताह धन आने की संभावना है। आपकी संतान को लाभ हो सकता है, संतान का आपके सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है। 20 और 21 फरवरी को आपको कोई भी कार्य पूरी सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको भरपूर मदद मिलेगी। इसी सप्ताह आपके कर्म भाव में पांच ग्रहों का योग बन रहा है। जिसके कारण आपको अपने कार्यालय में विभिन्न प्रकार के अच्छे और बुरे परिणाम मिलेंगे। आपके पिताजी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। व्यवसाईयों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नेताओं के लिए भी यह सप्ताह सामान्य ही रहेगा। इस सप्ताह आपके पास कोई विशेष धन नहीं आ पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी हैं। 22 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आपके पेट में पहले से कोई विकार है तो इस सप्ताह वह ठीक हो सकता है। व्यवसाईयों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य है। नेताओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। दुर्घटनाओं से आप इस सप्ताह बड़े आराम से बचेंगे।। भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा।। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को पूर्ण करने में मददगार है।। 16 तारीख को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

व्यवसाईयों का व्यवसाय इस सप्ताह अच्छा चलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह अपने समर्थन के बारे में ध्यान रखना चाहिए। भाग्य से आपको मामूली समर्थन प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको बड़े सावधानीपूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अविवाहित और युवा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनको विवाह और प्रेम के नए-नए संबंध प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पैसा लोगों को भी इस सप्ताह थोड़ी राहत मिल सकती है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको बड़े सजगता के साथ कार्यों को करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आप शत्रुओं पर अपना दबाव बड़े आसानी के साथ बना सकते हैं। आपके संतान को लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे। नौकरी पैसा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को भी इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई थोड़ी बहुत बाधा के साथ ठीक-ठाक चलेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 20 और 21 तारीख को आपको सचेत रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके अंदर क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सचेत रहना चाहिए। आपको अपने संतान से मामूली सहायता प्राप्त हो सकती है। आप थोड़े सा प्रयास करके अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हो। भाग्य से इस सप्ताह मदद की उम्मीद ना रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को सिद्ध करने के लिए शुभ है। 22 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उत्तम रहेगा। धन प्राप्त होने का योग है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन प्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आपके पेट में कोई समस्या है तो वह इस सप्ताह ठीक हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। आपको अपने संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह कचहरी के कार्यों के लिए अच्छा है। आप अगर थोड़ा सावधानी से कार्य करेंगे तो आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके दिमाग के अंदर इस सप्ताह बहुत सारे विचार आएंगे। जिनके बारे में तथ्यों को पता करने के बाद ही आप कोई कार्यवाही करें। संतान से इस सप्ताह आपको सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित हैं। 16 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। धन आने का योग है। प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है। आपको अपने संतान के प्रति इस सप्ताह सजग रहना चाहिए। उसको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के संबंध में उपयुक्त हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी से ही कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

अब मैं आपको श्री हनुमान चालीसा के प्रथम दोहे के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं।

गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको श्री हनुमान चालीसा की प्रथम दोहे “श्री गुरु चरण सरोज रज निजमान मुकुर सुधार। वरनउ रघुवर विमल जश जो दायक फल चार का संपुट पाठ करना चाहिए।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments