ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
28 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल
जय श्री राम! इस सप्ताह 2 अक्टूबर को हमारे राष्ट्र के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्मदिन है। महात्मा गांधी जी अक्सर श्री राम जी का नाम लिया करते थे। रघुपति राघव राजा राम उनका सर्वप्रिय भजन था। हम यह भी जानते हैं कि श्री रामचंद्र जी को याद करने के पहले श्री हनुमान जी को याद करना आवश्यक है। श्री हनुमान जी को याद करने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पठन पाठन भी जरूरी। इसी तारतम्य में इस सप्ताह की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है –
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा |
होय सिद्धि साखी गौरीसा ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से भगवान शिव और मां पार्वती जी की कृपा होती है।
नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा। मगर इस राशिफल के पहले इस सप्ताह के ग्रहों के गोचर पर नजर डाल लें।
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध तुला राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे तथा 3 तारीख के 8:37 रात से वे तुला राशि में वक्री हो जाएंगे। आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए उत्तम रहेगा। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपको धन लाभ का योग भी बन रहा है। गलत रास्ते से धन आने का भी संयोग भी हो सकता है। व्यापारियों का व्यापार उत्तम गति से चलेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप उनको समाप्त करने के लिए प्रयास करेंगे तो आप उनको समाप्त भी कर सकते हैं। इस सप्ताह 28, 29 और 30 तारीख को आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 को दोपहर के बाद से लेकर 29 और 30 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। 28 की दोपहर तक आपको सावधान रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आप को अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। आपके दुश्मन इस सप्ताह शांत रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह बाद विवाद में कम पड़ना चाहिए। आपको अपने सहयोगियों और अधिकारियों से इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 30 की दोपहर के बाद से लेकर एक और दो तारीख विभिन्न कार्यों को संपन्न करने के लिए उचित हैं। 28, 29 और 30 की दोपहर तक का समय सचेत रहने का है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। अर्थात जैसे पहले था वैसा ही रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अक्टूबर उपयोगी है। 30 सितंबर तथा एक और दो अक्टूबर को आपको सावधानी से कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। भाग्य से इस सप्ताह आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे। आपके माता जी को खून संबंधी कोई रोग जैसे ब्लड प्रेशर डायबिटीज आदि हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 सितंबर कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 30 सितंबर 1 और 2 को अक्टूबर को आपको धन लाभ हो सकता है। तीन और चार अक्टूबर को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह प्रयास करने पर कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह बड़े आसानी के साथ, थोड़े से प्रयास से पराजित कर सकते हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर की दोपहर के बाद से लेकर एक और दो तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार हैं। 28 की दोपहर तक का समय आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग बन रहा है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनको व्यापार में लाभ होगा। भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे। आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर एक और दो अक्टूबर को भाग्य से मदद मिलने की उम्मीद है। 3 और 4 अक्टूबर को आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 28, 29 और 30 सितंबर को आपको कार्यों को करने में बड़ी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। मगर उनको अपने अधिकारियों से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परन्तु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 28 की दोपहर के बाद से लेकर 29 और 30 तारीख की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर के कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि
कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्त करने का भी योग है। भाग्य से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है परंतु भाग्य के भरोसे इस सप्ताह आप ना रहे। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध इस सप्ताह सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 की दोपहर के बाद से लेकर एक और दो अक्टूबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको अपने कार्यों को अत्यंत सावधानी से निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको धन लाभ की उम्मीद है। व्यापारियों को इस सप्ताह अपने व्यापार में लाभ होगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों को भी धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहने चाहिए। लंबी यात्रा का योग है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 अक्टूबर लाभप्रद हैं। 30 सितंबर 1 और 2 अक्टूबर को आपको सावधान रहकर के अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
यह सप्ताह कर्मचारियों अधिकारियों के लिए अच्छा है। उनको अपने कार्यालय में प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको थोड़ा बहुत मदद मिल सकता है। परंतु भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने सहकर्मियों और अधिकारियों से किसी प्रकार की लड़ाई ना करें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 28, 29 और 30 सितंबर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदाई है। 30 सितंबर एक और दो अक्टूबर को आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। अगर इस दिन किसी परीक्षा का रिजल्ट निकलता है तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप तीन और चार अक्टूबर को सावधान रहकर अपने कार्यों को करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह भाग्य आपकी अपनी पूर्ण शक्ति से मदद करेगा। आपको कार्यों को करने का प्रयास करना है। ईश्वर की कृपा से आपको सफलताएं मिल सकती हैं। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह बड़े आसानी से थोड़े से प्रयासों से ही समाप्त कर सकते हैं। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 सितंबर, एक और दो अक्टूबर कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा अर्थात जैसा चल रहा था वैसा ही रहेगा। संतान से आपको थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। इस सप्ताह आपको किसी भी तरह के दुर्घटना की आशंका नहीं है। दुर्घटनाएं आपसे पूरे सप्ताह भर दूर रहेंगी। इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार सितंबर शुभ है। तीन और चार सितंबर को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को आपको भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






