कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

(हम कैप्टन प्रवीण रघुवंशी जी द्वारा ई-अभिव्यक्ति के साथ उनकी साहित्यिक और कला कृतियों को साझा करने के लिए उनके बेहद आभारी हैं। आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र कैप्टन प्रवीण जी ने विभिन्न मोर्चों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश की सेवा की है। वर्तमान में सी-डैक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एचपीसी ग्रुप में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं साथ ही विभिन्न राष्ट्र स्तरीय परियोजनाओं में शामिल हैं। आज प्रस्तुत है कैप्टन प्रवीण रघुवंशी जी  की  व्यक्तिगत मनोभावनाओं की काव्याभिव्यक्ति असंख्य दीप-शिखा प्रज्ज्वलित। )

 ☆ असंख्य दीप-शिखा प्रज्ज्वलित ☆ 

 

दुष्कर मानव जीवन-पथ पर

अनेक समस्याएँ, अकल्पनीय!

समस्त भारत  का  अनवरत

कल्याण-प्रयास,  सराहनीय!!

 

करें असंख्य दीप-शिखा प्रज्ज्वलित,

हों पूरित मनोवांछित आकांक्षाएं !

प्रधानमंत्री जी के समस्त संकल्प

पूर्ति हेतु, अनंत शुभ-कामनाएं!!

 

©  कैप्टन प्रवीण रघुवंशी, एन एम्

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted