डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – करवा चौथ।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # ३४३ – साहित्य निकुंज ☆

☆ भावना के दोहे – करवा चौथ ☆ डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

कार्तिक में पूजन करें,करें नियम से दान।

व्रत संयम से जो करे,हो जाता कल्याण।।

*

साथ तेरा मिले हमें,जीवन साथी मीत।

हर पल साथी साथ दे,प्यारी अपनी प्रीत।।

*

मांग रहे हैं हम दुआ ,अमर रहे सुहाग।

पूज रहे है चंद्रमा, दे दो अपना भाग।।

*

तेरे मेरे प्यार की, चमक  फैलती साफ।

कहा चांद ने आज तो,करो चांदनी माफ।।

*

मुखड़ा तेरा चांद सा,प्यारा सा आभास।

तुझे देख होने लगा,प्यार भरा  अहसास।।

☆

☆ करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ।। ☆

 ☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted