डॉ भावना शुक्ल
(डॉ भावना शुक्ल जी (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत हैं – भावना के दोहे – करवा चौथ।)
☆
कार्तिक में पूजन करें,करें नियम से दान।
व्रत संयम से जो करे,हो जाता कल्याण।।
*
साथ तेरा मिले हमें,जीवन साथी मीत।
हर पल साथी साथ दे,प्यारी अपनी प्रीत।।
*
मांग रहे हैं हम दुआ ,अमर रहे सुहाग।
पूज रहे है चंद्रमा, दे दो अपना भाग।।
*
तेरे मेरे प्यार की, चमक फैलती साफ।
कहा चांद ने आज तो,करो चांदनी माफ।।
*
मुखड़ा तेरा चांद सा,प्यारा सा आभास।
तुझे देख होने लगा,प्यार भरा अहसास।।
☆
☆ करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं ।। ☆
☆
© डॉ भावना शुक्ल
सहसंपादक… प्राची
प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120, नोएडा (यू.पी )- 201307
मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈






