श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # ३७३ ☆

?  आलेख – महात्मा गांधी और नवरात्रि ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

हमारी संस्कृति में वर्ष में दो बार नवरात्रि वह सुअवसर होता है जब हम अपना मन तन का कंप्यूटर रिफ्रेश और रिफ्रेगमेंट कर लेते हैं।

नवरात्र पर्व व्रत आत्मसंयम, पूजा साधना, और धार्मिक अनुष्ठान का पर्व होता है। दशहरे पर रावण दहन बुराइयों के अंत करने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

समाज यह सत्य याद रखे इसलिए हर साल सार्वजनिक रूप से रावण जलाया जाता है। गुजरात में गरबा नृत्य के उत्सव होते हैं।

गांधीजी ने कभी “नवरात्रि व्रत” को धार्मिक पारंपरिक रूप से  नहीं किया, पर वे राजनीती में सदैव अनशन और उपवास की ताकत से ही विजय प्राप्त करते रहे।

उनके जीवन में व्रत, त्याग और त्योहारों के प्रति एक विशेष दृष्टिकोण रहा है।

गांधीजी ने अपने आत्मअनुशासन के प्रयोगों में व्रत को महत्वपूर्ण भूमिका दी। उनकी “आत्मकथा, सत्य के प्रयोग” (The Story of My Experiments with Truth) में वर्णन है कि किशोरावस्था में माँ से प्रेरणा लेकर वैष्णव और शिव व्रतों का पालन किया करते थे। ज्यों ज्यों उनकी समझ विकसित हुई व्रत उनके लिए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का माध्यम बन गया।

उनके व्रतों की सूची बताती है कि उन्होंने राजनीतिक अथवा सामाजिक कारणों से अनेक लंबे अवधि के उपवास किए। चौरी चौरा घटना के बाद हिंसा की निंदा के लिए, हिंदू-मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक उथल-पुथल के समय शांति बहाल करने के लिए, अस्पृश्यता के खिलाफ व अन्य अनेक अवसरों पर गांधी जी ने उपवास को ही अपना अस्त्र बनाया। गांधी की विचारधारा में यह द्वंद्व नहीं कि व्रत धर्म से बाहर हो बल्कि उन्होंने व्रत के  धार्मिक और नैतिक आयाम को स्वीकार किया उसे महत्व दिया। ऐसा कोई इतिहास नहीं  कि गांधीजी ने विशेष रूप से नवरात्रि व्रत को राजनीतिक या सार्वजनिक रूप से मनाया हो। त्यौहारों में भाषण देना या धार्मिक आयोजनों का नेतृत्व करना उनकी फितरत में नहीं था।

इतिहास मिलता है कि लंदन में भारतीय समुदाय के एक दशहरा उत्सव आयोजन में, जहाँ गांधी जी और विनायक दामोदर सावरकर को “दशहरा समारोह” का हिस्सा बनने का निमंत्रण मिला, उस अवसर पर गांधी ने भगवान राम की अहिंसात्मक भूमिका की चर्चा की थी और उन्होंने यह शर्त रखी कि भाषणों में राजनीतिक प्रचार न हो। इस प्रकार दशहरा के धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में भी गांधी जी की उपस्थिति अधर्म पर धर्म की विजय के प्रवक्ता रूप में मिलती है।

उन्होंने  त्याग, सत्य, अहिंसा, आत्म नियंत्र के जो मूल्य दिए वे भारतीय संस्कृति से ही प्रेरित थे।

गांधी जी ने नवरात्रि व्रत या दशहरा उत्सव को पारम्परिक भक्तिपूर्ण तरीके से प्रमुखता नहीं दी, परन्तु उनके द्वारा स्वयं को  आत्म शुद्धि और सामाजिक लक्ष्य से जोड़ने की जो प्रवृत्ति विकसित हुई उसमें यही नवरात्रि दशहरा जैसे पर्वों की पारंपरिक साधना है। यदि गांधी के सिद्धांतों का अनुकरण किया जाए तो त्याग, संयम, अहिंसा, सभी के लिए समान भाव से दशहरा, नवरात्रि पर्व मनाया जाए तो वह गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments