डॉ सत्येंद्र सिंह
(वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सत्येंद्र सिंह जी का ई-अभिव्यक्ति में स्वागत। मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग में 40 वर्ष राजभाषा हिंदी के शिक्षण, अनुवाद व भारत सरकार की राजभाषा नीति का कार्यान्वयन करते हुए झांसी, जबलपुर, मुंबई, कोल्हापुर सोलापुर घूमते हुए पुणे में वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी के पद से 2009 में सेवानिवृत्त। 10 विभागीय पत्रिकाओं का संपादन, एक साझा कहानी संग्रह, दो साझा लघुकथा संग्रह तथा 3 कविता संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी झांसी, जबलपुर, छतरपुर, सांगली व पुणे महाराष्ट्र से रचनाओं का प्रसारण। जबलपुर में वे प्रोफेसर ज्ञानरंजन के साथ प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े रहे और झाँसी में जनवादी लेखक संघ से जुड़े रहे। पुणे में भी कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे मानवता के प्रति समर्पित चिंतक व लेखक हैं। अप प्रत्येक बुधवार उनके साहित्य को आत्मसात कर सकेंगे। आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण ग़ज़ल – “मेरी हक़ीक़त…“।)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ सत्येंद्र साहित्य # ८४ ☆
ग़ज़ल ☆ मेरी हक़ीक़त… ☆ डॉ सत्येंद्र सिंह ☆
☆
सब जानते हैं मेरी हक़ीक़त फिर भी
एक दूसरे से पूछते हैं हाल चाल मेरा।
*
सजदा करते करते झुक गई कमर मेरी
खुशामदी कह कर उड़ाते मज़ाक मेरा।।
*
मैं किसको मानूँ न मानूँ, है ये मर्जी मेरी
फिर भी बुतपरस्ती का करते नाम मेरा।।
*
किसी की सोच का विचार का नहीं कायल
फिर भी हर किसी ने रखा गुलाम नाम मेरा।।
*
सब कहते हैं रोज आज़ाद आज़ाद खुद को
पर इन्हीं के वास्ते किसी को नहीं खयाल मेरा।।
☆
© डॉ सत्येंद्र सिंह
एम.ए. विद्यावाचस्पति(मानद)
सम्पर्क : सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे 411046
मोबाइल : 99229 93647
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





