सूचनाएँ/Information

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

श्री युक्तार्थ श्रीवास्तव

🎬 शॉर्ट फिल्म ‘तावीज़’ में युक्तार्थ का जीवंत अभिनय 🎞️

​जबलपुर। संस्कारधानी की माटी से निकले बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता युक्तार्थ श्रीवास्तव इन दिनों अपनी नई लघु फिल्म “तावीज़” में अपने असाधारण और जीवंत अभिनय को लेकर देश भर में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। निर्माता अजय जोशी की इस लघु फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे युक्तार्थ ने अभिनय की एक ऐसी नई मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। यह लघु फिल्म समाज को तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के जानलेवा जाल से दूर रहने का एक बेहद भावप्रधान और मार्मिक संदेश देती है।

Ajay Joshi Films Presents – Taweez – Short feature film.

Please Watch, Subscribe, like and drop your valuable thoughts comments, also on its IMDB page (TAWEEZ).

इस लघु फिल्म में युक्तार्थ का अभिनय सिर्फ कलाकारी नहीं, बल्कि जीवंतता की पराकाष्ठा है। उन्होंने अपने किरदार के दर्द, कशमकश और हर एक जज्बात को पर्दे पर इस तरह उतारा है कि दर्शक खुद को उस चरित्र से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उनका अभिनय इतना मार्मिक और प्रभावशील है कि देखने वालों को भी रुला देता है। समीक्षकों का मानना है कि उनके चेहरे के हाव-भाव, आँखों की गहराई और संवाद अदायगी में ऐसा जादू है जो सीधे दिलों को छू जाता है। उन्होंने बिना किसी बनावट के, बेहद स्वाभाविक और रियलिस्टिक तरीके से मुख्य चरित्र की आत्मा को पर्दे पर जिंदा कर दिया है।

​युक्तार्थ की यह बेमिसाल अभिनय क्षमता उनके वर्षों के कड़े संघर्ष और कला साधना का परिणाम है। वे रंगमंच के एक बेहद मंझे हुए खिलाड़ी हैं, जिन्होंने देश भर में 1500 से अधिक नाटकों और मोनोलॉग में अपनी कला का लोहा मनवाया है। इसके साथ ही प्रसिद्ध टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ सहित कई धारावाहिकों में उनके द्वारा निभाए गए किरदारों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। अपनी इसी लाजवाब अदाकारी के दम पर आज देश भर में उनके लाखों प्रशंसक हैं। ‘तावीज़’ में उनके इस झकझोर देने वाले अभिनय ने जहाँ दर्शकों को भावुक किया है, वहीं अपनी जन्मभूमि का गौरव भी पूरे देश में बढ़ाया है।

युक्तार्थ भाषा विज्ञानी, हिंदी बुन्देली के मर्मज्ञ स्व.डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव के नाती एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव, श्रीमती विमला श्रीवास्तव के सुपुत्र हैं।

ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री युक्तार्थ श्रीवास्तव जी को हार्दिक बधाई अभिनंदन 💐

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈


Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted