ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 जून से 28 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (22 जून से 28 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। कहा जाता है कि समय सबसे बलवान होता है परंतु हमारे देवता श्री माता अंजनी के लाल श्री हनुमान जी समय से भी शक्तिशाली है अगर समय कुछ गड़बड़ करता है तो उसको सुधारने की ताकत हमारे श्री हनुमान जी में है, हनुमान जी की भक्ति की कड़ी में आज की चौपाई है –

नासै रोग हरे सब पीरा |

जपत निरन्तर हनुमत बीरा ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से समस्त प्रकार के रोग और पीड़ाओं का अंत हो जाएगा।

नासै रोग हरे सब पीरा नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 22 जून से 28 जून 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में, मंगल वृष राशि में, बुध, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय कार्यों के प्रति अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों का निपटारा करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की थोड़ी उम्मीद है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे। आपके जीवनसाथी को विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटना होने की आशंका करीब करीब नहीं है। आप को अपने संतान से इस सप्ताह कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है। 24, 25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है। औऊप

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। आपके जीवनसाथी के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य पर नहीं। इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना चाहिए। कुछ लोग आपको मानसिक कष्ट प्रदान करने का प्रयास कर सकते हैं। उनसे सावधान रहें। अगर आप सावधान रहेंगे तो वे आपको तंग नहीं कर पाएंगे। कचहरी के कार्यों में भी सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख परिणाम दायक हैं। सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको इन तारीखों का उपयोग करना चाहिए। 27 और 28 तारीख को आप अपने शत्रुओं पर सफलता पा सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए ठीक रहेगा। उनको उन्नति प्राप्त हो सकती है। उनका अच्छा सहयोग आपको प्राप्त होगा। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनको परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार ठीक चलेगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा अर्थात जैसा पहले था वैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख के दोपहर तक का समय हर प्रकार के कार्यों के लिए ठीक-ठाक है। 26 तारीख की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। विशेष रूप से अपने संतान के प्रति। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको धन लाभ की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। संतान से आपके सहयोग मिलेगा। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। अधिकारी और कर्मचारियों को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। व्यापार सामान्य रूप से चलेगा। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 26 की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख प्रतिष्ठा संबंधी कार्यों के लिए उपयोगी है। जनप्रतिनिधियों को इस तारीख का उपयोग करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है, मगर बहुत ज्यादा सावधानी लेनी पड़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक-ठाक रहेगा। आपके माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। गारदन या कमर में दर्द हो हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख विभिन्न कार्यों में मददगार है। 26 तारीख के दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको अपने भाइयों के प्रति सावधान रहना चाहिए। उनसे आपको या उनको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है। कुछ कार्य भाग्य के भरोसे कर सकते हैं। मगर ज्यादा विश्वास आपको अपने कर्मों पर करना चाहिए। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। वैसे कार्यालय में आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 की दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मंगल दायक है। 26 की दोपहर से लेकर 27 और 28 तारीख को आपको धन प्राप्त करने के संबंध में सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। अगर आप सतर्कता पूर्वक कार्य नहीं करेंगे तो धन आपके पास नहीं आ पाएगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य से आपको लाभ मिलेगा। आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। संतान से आपको सामान्य सहयोग ही प्राप्त हो पाएगा। ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। दुर्घटनाओं से चोट लगने की संभावना बहुत कम है। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 26 की दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को लाभदायक है। 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक आपको सावधान रहकर कार्यों का निष्पादन करना चाहिए। श्रइस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपके कई कार्य आपके आत्म विश्वास के कारण ही संपन्न हो जाएंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। दुर्घटनाओं से आपको खतरा होने की उम्मीद करीब करीब नहीं है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़े से परिश्रम से परास्त कर सकते हैं, परंतु उनसे आपको इस सप्ताह सावधान भी रहना चाहिए। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। वकीलों से मिलने का कार्य आपको 27 और 28 तारीख को विशेष रूप से कर लेना चाहिए। इसके अच्छे परिणाम निकल सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए अत्यंत अच्छा रहेगा। उनको बहुत सारे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। अगर आप ज्यादा प्रयास करेंगे समाप्त भी हो सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। मगर सावधानी बढ़ानी पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 24, 25 और 26 तारीख की दोपहर तक का समय अच्छा है। 26 के दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को धन लाभ के मामले में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए। आपके घर में धन खर्च की कोई योजना बन रही है। जैसे नया प्लाट खरीदना, मकान बनवाना, शादी करना आदि। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 तारीख को कार्यालय के कार्यों में सफलता का योग है। 22 और 23 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए ठीक-ठाक हो सकता है। उनको सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। उनका अच्छा सहयोग भी आपको मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करते रहें। सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठा सामान्य रहेगी अर्थात आपकी प्रतिष्ठा में न कमी आएगी और ना बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को निपटने के लिए परिणाम मूलक और प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। कोई भी कार्य 26 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर 27 और 28 तारीख को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 जून से 21 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (15 जून से 21 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जय श्री राम। वर्तमान में गुरु कर्क राशि में विचरण कर रहे हैं। अर्थात उच्च के हैं। उच्च का गुरु कई लोगों को बहुत अच्छा फल देगा और कुछ राशियों के लिए यह भी अच्छा नहीं रहेगा। परंतु अगर हम श्री हनुमान जी की आराधना करें तो हमारे सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे तथा कोई भी ग्रह हमें दुख या तकलीफ नहीं दे सकता है। आज की हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

संकट तें हनुमान छुड़ावै |

मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से जातक सभी प्रकार के संकटों से मुक्त रहता है।

नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 15 जून से 21 जून 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।

इस सप्ताह बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 15 जून के 8:01 रात से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी प्रकार मंगल प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 20 तारीख के 10:48 रात से वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अच्छे कामों में धन का व्यय होना स्वाभाविक है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके जीवनसाथी को रक्त संबंधी कोई बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर डायबिटीज आदि हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें एवं शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा पहले जैसी ही रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रुओं को पराजित करने में आपको इस सप्ताह थोड़ी ज्यादा मेहनत लगेगी। मगर आपके प्रयासों के बाद शत्रु समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 20 और 21 तारीख किसी भी कार्य में सफलता प्रदान करने वाले हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च कोटि का रहेगा। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। धन आने की अच्छी संभावना है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिलेगी। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। उनको अपने नीचे कार्य करने वाले लोगों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में बहुत सुंदर गज केसरी योग बन रहा है। जिसके कारण आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में भी आपको धन खर्च करने के बाद सफलता मिल सकती है। अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्य के स्थान पर आपको इस सप्ताह अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार से लाभदायक है। 15, 16 और 17 तारीख की दोपहर तक का समय आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस वर्ष आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा जिसमें कि आपका काफी धन व्यय होगा। इस सप्ताह धन आने का भी अच्छा योगहै। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में धन लाभ भी है। भाग्य से भी आपको इस सप्ताह मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपको शेयर आदि में धन लगाना चाहिए। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपको अपने संतान से इस सप्ताह अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार के मामले में फल दायक हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। अधिकारी एवं कर्मचारियों का समय अपने कार्यालय में बहुत अच्छा रहेगा। उनको कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े खट्टे और मीठे रहेंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए ठीक है। 20 और 21 तारीख को आपको सजग रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके राज्य भाव में गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के कारण आपको अपने कार्यालय में अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह लाभ होगा। व्यापार में भी आपको लाभ होगा। आपके संतान को इस सप्ताह थोड़ा कष्ट हो सकता है। उसका सहयोग पर्याप्त मात्रा में आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख लाभदायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है अर्थात ना बहुत ज्यादा अच्छे हैं और ना बहुत ज्यादा बुरे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपको अपने दुश्मनों को पराजित करने पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आपके थोड़े से प्रयास से ही आपकी दुश्मन परास्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से मामूली मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। जरा सी असावधानी से भी कार्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 21 तारीख फलदायक है। 15, 16 और 17 तारीख को कार्यों को करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। उनकी मानसिक दशा अत्यंत अच्छी रहेगी। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। धन आने का सामान्य योग है। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते। आपको अपने संतान से सहायता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 17 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके सप्तम भाव में गजकेसरी योग बन रहा है जिसके कारण आपको प्रेम संबंधों में लाभ होगा। आपकी पारिवारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। व्यापार आपका ठीक चलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। नए-नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपके दुश्मन इस सप्ताह शांत रहेंगे और अगर आप ज्यादा प्रयास करेंगे तो वह समाप्त भी हो सकते हैं। आपको अपने क्षेत्र में इस सप्ताह प्रतिष्ठा मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उचित है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कल उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। यह सप्ताह आपके संतान के लिए भी उत्तम है। आपके व्यापार में भी वृद्धि होगी। धन आने का योग है। गलत और सही दोनों रास्तों से धन आएगा। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। विशेष रूप से स्त्री शत्रुओं से। भाग्य से इस सप्ताह आपको विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 20 और 21 तारीख लाभप्रद हैं। 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख की दोपहर तक का समय आपके लिए सचेत रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आएगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक रहेगा। आपके संतान को भी लाभ होगा। संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी और उनको विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में सफलता भी प्राप्त होगी। भाग्य साथ देगा। आपके कई कार्य भाग्य के सहारे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा मगर गरदन या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15 16 और 17 तारीख प्रभावशाली है। 19, 20 और 21 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (8 जून से 14 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम! मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपके सामने 8 जून से 14 जून 2026 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल लेकर आया हूं। मगर सबसे पहले हम श्री हनुमान चालीसा के आज की चौपाई के बारे में चर्चा करेंगे। आज की चौपाई है :-

नासै रोग हरे सब पीरा | जपत निरन्तर हनुमत बीरा ||

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से समस्त प्रकार के रोग और पीड़ाओं का अंत हो जाता है।

“नासै रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब मैं आपको इस सप्ताह अर्थात 8 जून से 14 जून 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाई बहनों के प्रति प्रेम बढ़ेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वालों के लिए यह सप्ताह सचेत रहने का है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के मामलों में बहुत सावधानी वरतना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 जून कार्यों को करने के लिए सफलता दायक है। 9 और 10 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। 13 और 14 जून को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको विजय मिल सकती है। परंतु आपको सभी कार्य पूरी सावधानी के साथ करने होंगे। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। धन आने की उम्मीद है। नौकरी पेशा लोगों को अपनी जिव्हा को काबू में रखना होगा। किसी से फालतू की बहस में उलझना नहीं चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए आठ और 13 था 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है। 11 और 12 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 13 और 14 तारीख को आपका मन काफी प्रसन्न रह सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रह सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। थोड़े मेहनत से ज्यादा धन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सप्ताह ठीक-ठाक है। परंतु आपको अपने सकर्मियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको बहुत कम मदद मिल पाएगी। भाग्य की जगह अपने कर्मों पर विश्वास करें। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 जून लाभदायक है। 13 और 14 जून को आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। कचहरी के कार्यों में लाभ हो सकता है परंतु अत्यधिक धन लगाना पड़ेगा। नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपके पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े कटु हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख फलदायक हैं। 8 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। आपका व्यापार बहुत उत्तम चलेगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। कुछ अच्छे काम हो सकते हैं जिसमें अत्यधिक धन व्यय हो जैसे विवाह आदि। दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें। नौकरी करने वालों के लिए इस सप्ताह सावधान रहना आवश्यक है। उनको अपने अधिकारियों से बहुत सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है। 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपका कार्य बहुत अच्छा चलेगा। अधिकारी और साथी दोनों ही आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन आने का भी अच्छा योग है। भाग्य से इस सप्ताह आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भाग्य के भरोसे कार्य करने के प्रयास कम करें। हालांकि भाग्य आपका एकाएक मदद करेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परन्तु समाप्त नहीं हो पाएंगे। आप दुर्घटनाओं से आराम से बच जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख अनुकूल है। आठ और 11 तथा 12 तारीख को आपको जागरूक रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप सही स्थान पर पहुंच सकते हैं। भाग्य आपके साथ पूर्ण सहयोग करेगा। भाग्य की मदद आपको विभिन्न कार्यों के लिए लेना चाहिए। धन आने का भी योग है। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु यह संभव है कि वे समाप्त नहीं हो। दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके सन्तान को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। भाग्य के सहयोग के कारण आपके कई कार्य हो जाएंगे। इस सप्ताह आप शत्रुओंको थोड़े से प्रयास से ही समाप्त कर सकते हैं। उनको समाप्त करने का आपको निरंतर प्रयास करना चाहिए। आपको संतान से मामूली सहयोग मिल पाएगा। छात्रों की पढ़ाई थोड़ी ठीक-ठाक चलेगी। आपको अपने माताजी और पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए आठ तथा 13 और 14 जून विभिन्न प्रकार के कार्यों हेतु शुभ हैं। 11 और 12 तारीख को आपको कार्यों के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपको लंबी यात्रा का योग है। यात्रा सफल रहेगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की मानसिकता उत्तम रहेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धन आने के मार्ग में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कृपया उन परेशानियों को समाप्त करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको अपने दुश्मनों से भी सतर्क रहना चाहिए। दुश्मन कुछ बुरा करने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख परिणाम मूलक हैं। 13 और 14 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए बहुत उत्तम है। विवाह के बहुत अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विवाह होने का या तय होने का पूर्ण योग है। इस सप्ताह आप अपने विवाह हेतु प्रयास करें। प्रेम संबंधों के भी बढ़ने का योग है। नए प्रेम संबंधों के बनने का भी अच्छा योग है। इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों से संबंध पहले जैसा ही रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कार्यालय में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपको पेट संबंधी कष्ट हो सकता है। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख लाभप्रद है। सप्ताह के बाकी के दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आपके व्यापार में बुद्धि संभव है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे। नए शत्रु नहीं बन सकते हैं। पुराने शत्रुओं से भी संबंध सुधर सकते है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 13 तथा 14 तारीख प्रभावशाली है। सप्ताह के बाकी दिनों में भी आप छोटे-मोटे कार्य कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। धन आने की उम्मीद है। आपके संतान को सुख प्राप्त होगा। संतान से आपको भी अच्छी मदद मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में उपयोगी है। 8 जून को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 जून से 7 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (1 जून से 7 जून 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। कहते हैं

“हरि अनंत हरि कथा अनंता।

कहहिं सुनहिं बहुबिधि जसब संता॥

भगवान अनंत है और उनकी कृपा भी अनंत है। इसी प्रकार हमारे श्री हनुमान जी भी अनंत प्रकार से हमारी रक्षा करते हैं और उनको याद करने का सबसे अच्छा तरीका श्री हनुमान चालीसा का पठन-पाठन है। आज की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है :-

भूत पिसाच निकट नहिं आवै |

महाबीर जब नाम सुनावै ||

लाभ:- इस चौपाई के संपुट पाठ करने से बुरी आत्मा, भूतप्रेत आदि अगर आपके पास आ गए हैं तो दूर भाग जाएंगे अन्यथा आपके पास नहीं आएंगे।

नासे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 1 जून से 7 जून 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।

इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, बुध और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। गुरु प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे तथा 2 तारीख के 1:57 दिन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है। अगर आपको श्वास संबंधी कोई रोग है तो उसमें आपको लाभ होगा। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है। आपको अपने संतान से सहायता मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि होगी। कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है। 1 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं। धन आने का उत्तम योग बनेगा। व्यापार में लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए, भाग्य पर नहीं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर वह कहीं कार्यरत है तो उनको वहां सफलता मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्य स्थल पर सावधानी पूर्वक बात करना चाहिए। क्रोध में नहीं आना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर से लेकर 7 तारीख तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता दायक है। एक, 2 और 3 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि संभव है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व भी आएगा। नौकरी के मामले में सफलता का योग है। कचहरी के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने का उत्तम योग है। भाग्य के मामले में आप सावधान रहें। आप अपने कर्मों पर विश्वास करें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। शत्रुओं को आप थोड़े से प्रयास से परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।। कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करने में सफलता मिल सकती है।। भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है।। कार्यालय में आपको अपने साथियों और अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।। इस सप्ताह आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।। आपके संतान की उन्नति भी हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने में मददगार है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप या आपके जीवन साथी में से किसी एक को शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख ठीक-ठाक है। 1 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा और माता जी के प्रति थोड़ा सा तक रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का ध्यान करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा उनको अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं सहयोगियों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा व्यापार उत्तम चलेगा अगर आप नए व्यापार का प्रयास कर रहे हैं तो एक बड़े व्यापार की नींव डाल सकते हैं। भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख लाभदायक है। इन दोनों तारीखों में आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह 1 तारीख को आपको अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्तहो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी। भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। व्यापारियों का व्यापार भी अच्छा चलेगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों को उनके कार्यालय में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परंतु उनको बहुत सावधान होकर कार्य करना चाहिए। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह धन आने की उम्मीद की जा सकती है। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक हैं। 1 जून को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका बहुत अच्छी तरह से साथ देगा। आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण रुके हुए हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं का बड़ी आसानी के साथ थोड़े से प्रयास से ही सफाया कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल हैं। 1 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। आपके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। पुराना अगर कोई प्रस्ताव चल रहा है तो विवाह तय भी हो सकता है। नए-नए संबंध बन सकते हैं। पुराने संबंधों में वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको अपने दुश्मनों से इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून परिणाम दायक हैं। 1 जून को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। आपको गलत रास्ते से धन की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति का ठीक-ठाक योग है। इस सप्ताह आपके लिए चार पांच और छे तारीख उत्तम है। दो और तीन तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 1 तारीख को आपको अपने धन के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। संतान का आपको अच्छा समर्थन प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी। आपको अपने परिश्रम से कार्यों को संपन्न करना होगा। इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 7 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं। चार-पांच और 6 तारीख के दोपहर तक आपको सतर्क रहना चाहिए। 1 तारीख को आपको अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास से ही आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी। लोगों के बीच में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी। आपको सम्मान प्राप्त होगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप व्यापारी है तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है। आपके संतान को उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु मददगार है। 6 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर और 7 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 मई से 31 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (25 मई से 31 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। अगर आप किसी भी कष्ट से परेशान हैं तो सबसे अच्छा उपाय श्री हनुमान जी की भक्ति है। श्री हनुमान जी की भक्ति के लिए श्री हनुमान चालीसा से उत्तम और कुछ नहीं है। इसीलिए मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको प्रति सप्ताह हनुमान चालीसा की एक चौपाई के संपुट पाठ से होने वाले लाभ के बारे में बताता हूं। इस सप्ताह की चौपाई है:-

“आपन तेज सम्हारो आपै | तीनों लोक हाँक तें काँपै ||”

 अगर आप ओज कीर्ति तथा अपना प्रभाव लोगों के बीच में जमाना चाहते हैं तो आप को इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए।

नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह अर्थात 25 मई से 31 मई 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

बुध प्रारंभ में वृष राशि में तथा 29 तारीख के 10:02 दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए सफलताओं का सप्ताह रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। व्यापार उत्तम चलेगा। धन पर्याप्त मात्रा में आएगा। आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा। भाग्य से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा, परंतु आपके कर्म ही आपकी मदद करेंगे। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के प्रति रक्त संबंधी रोगों जैसे डायबिटीज आदि के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है। 25, 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको मानसिक संतोष रहेगा। कचहरी के कार्यों में विजय का योग है। थोड़ा बहुत प्रयास करना पड़ेगा। धन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा बहुत तनाव आ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है। कर्मचारियों अधिकारियों को उनके कार्यों में थोड़ा कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। 30 और 31 तारीख को आपके जीवनसाथी को कोई कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आप सावधान रहें। कचहरी में धन का अपव्यय हो सकता है। भाग्य से इस सप्ताह आपको पर्याप्त सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा। परिश्रम से ही आपको सफलता प्राप्त होगी। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको अपने संतान से इस सप्ताह बहुत कम सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता दायक है। 30 और 31 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से सामान्य मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। सावधानी से कार्य करने पर सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। संतान से इस सप्ताह सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है। इस सप्ताह आपको 30 और 31 तारीख को अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए भी 30 और 31 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं। धन आने का भी योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। इस सप्ताह आपको प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26, और 27 तारीख उपयोगी है। 30 और 31 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके भाग्य से काम भर की मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसे पहले था वैसा ही रहेगा। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। धन आने के मार्ग में कुछ कमियां है। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख कार्यों को करने में मददगार हैं। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। 30 और 31 तारीख को आपको अपने भाई बहनों से सावधान रहना चाहिए। उनको कोई कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके भाग्य से मदद मिलेगी। आपके जीवन साथी के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। आपको अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उनका कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। अधिकारी और कर्मचारियों को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपके पिताजी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभदायक है। 25, 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 30 और 31 तारीख को धन प्राप्त होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम चलेगा। अधिकारीयों और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। कन्फ्यूजन से बचना चाहिए। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। आपको इस कार्य के लिए बहुत थोड़ा ही प्रयास करना पड़ेगा। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत अच्छा रहेगा। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर विश्वोत्री दशा ठीक है तो विवाह तय भी हो जाएगा। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। नए संबंध बन सकते हैं। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। भाग्य से भी थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। उनका आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। शत्रु शांत रह सकते हैं परंतु समाप्त नहीं होंगे। इस सप्ताह आपके लिए 25, 26 और 27 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल है। 30 और 31 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको कचहरी के कार्यों में 30 और 31 तारीख को सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। धन आने का भी अच्छा योग है। गलत और सही दोनों रास्तों से धन आ सकता है। भाग्य से सामान्य मदद ही प्राप्त हो पाएगी। पेट की बीमारियों के प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख परिणाम दायक है। 30 और 31 तारीख को आप अपने धन लाभ के प्रति सतर्क रहें। 25, 26 और 27 तारीख को थोड़ा बहुत भाग्य से मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उनसे आपके संबंधभी अच्छे रहेंगे। शत्रुओं से आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। अगर आप विशेष प्रयास करेंगे तो आप उनको पराजित कर सकते हैं। आपका व्यापार ठीक चलेगा। आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा। सामान्य मात्रा में धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख लाभप्रद हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। कर्मचारी और अधिकारियों को 30 और 31 तारीख को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों के बीच में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अधिकारीयों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। आपके संतान को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुकावट हो सकती है। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। भाग्य से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 25 26 और 27 तारीख परिणाम मूलक है। 30 और 31 तारीख को भाग्य के सहारे कोई भी कार्य न करें। 28 और 29 तारीख को सावधान रहे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (18 मई से 24 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (18 मई से 24 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम, आज मैंने यूट्यूब पर एक बहुत बड़े कथावाचक का वीडियो देखा। थंबनेल की हेडिंग थी हनुमान जी कोई देवता नहीं है। हालांकि उन्होंने एक नया शब्द देकर बताया की हनुमान जी ब्रह्मा विष्णु और महेश के बराबर शक्तिमान पुरुष हैं। उनकी बात मेरी समझ में नहीं आई। मेरे समझ में तो यही आता है कि मेरे सभी कष्टों का निवारण श्री हनुमान जी कर सकते हैं। हमें केवल उनके उनको याद करना है। श्री हनुमान जी को याद करने के लिए आज की चौपाई है :-

सब सुख लहै तुम्हारी सरना |

तुम रच्छक काहू को डर ना ||

चौपाई के संपुट पाठ करने से अगर आपको कोई डराने की कोशिश कर रहा है या आपके सुख में कमी आ रही है तो वह दूर हो जाएगा।

नासे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह, ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह सूर्य और बुध वृष राशि में, मंगल मेष राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

राशिवार साप्ताहिक राशिफल में सबसे पहले हम हमेशा की तरह मेष राशि की चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह व्यापारियों का व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। कचहरी के कार्यों में आपको ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में क्षति संभव है। कृपया अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सफलता दायक है। सप्ताह के अन्य दिन भी कार्यों को संपन्न करने के लिए ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति संभव है। कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा उनको नुकसान हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपका संबंध इस सप्ताह थोड़ा कम ठीक रहेगा। । वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धन आने का योग है। भाग्य से सप्ताह आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको कोई भी कार्य संपन्न करने के लिए अपने परिश्रम और अपने कर्म पर विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 18, 23 और 24 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ठीक है। सप्ताह के अन्य दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। नए संबंध बन सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आप बिल्कुल किसी भी तरह का रिस्क नहीं ले। अगर आपने नौकरी प्राप्त करने के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें आप इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख उपयोगी हैं। 18 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापारियों का व्यापार अच्छी तरह से चलेगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जनप्रतिनिधियों को अपनी प्रतिष्ठा में कमी देखने को मिल सकती है। प्रतिष्ठा के लिए उनको सावधान रहना चाहिए। दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। सतर्कता पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख लाभदायक है। 19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी। शासन के साथ व्यापार में आपको लाभ होगा। अधिकारियों से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको इस सप्ताह रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने संतान से मदद मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 18, 23 और 24 तारीख फलदायक है। इन तारीखों में आपको किसी भी कार्य के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको 21 और 22 तारीख को सतर्क होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सहयोगियों से तथा अपने अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपको अच्छी पदस्थापना भी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। अपने कर्म पर आपको विश्वास करना चाहिए। अगर आप कर्म पर विश्वास करके कार्य करेंगे तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्य करने के लिए अनुकूल हैं। 23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है, मगर कार्यों को करते समय आपको थोड़ी सी सावधानी भी रखना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अच्छा रहेगा। उनके क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में रुकावट आएगी। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने में परिणाम दायक है। इन तारीखों में काम करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 18 तारीख को कार्य करते समय आपको बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका मनोबल बहुत ऊपर रहेगा। अपने आत्मविश्वास से ही आप बहुत सारे कार्यों को निपटा सकते हैं। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने पर पराजित तथा समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको भाग्य के मामले में सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 18, 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है। 21 और 22 तारीख को आपको अपने भाग्य से मदद मिल सकती है। 19 और 20 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस सप्ताह आपके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। नए संबंध भी बन सकते हैं। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपको संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। सावधानी पूर्वक कार्य करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख परिणाम मूलक है। 18 तथा 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इसके लिए आपको मामूली प्रयास करने पड़ेंगे। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पिताजी के डायबिटीज या ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। धन प्राप्त करने के लिए आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में असरकारी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। आपके भाई बहनों की उन्नति भी हो सकती है। सामान्य धन आने का योग है। व्यापार ठीक चलेगा। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। कुछ लोग इसमें रुकावट खड़ी कर सकते हैं। आपके संतान के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई में समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 18 तथा 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्रभावशाली है। 21 और 22 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। मगर इसके लिए आपको प्रयास भी करनी पड़ेंगे। धन आने का अच्छा योग है। इस सप्ताह आपको धन प्राप्ति का पूरा प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा आपको अपने भाई बहनों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। भाग्य से आपको लाभ होगा। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 21 और 22 तारीख आपकी संतान के लिए अच्छी है। 23 और 24 तारीख को आपको सजग रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 मई से 10 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (4 मई से 10 मई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों के लाभ से आप सभी पूर्णतया अवगत हो गए होंगे। आज की चौपाई है:-

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

इस चौपाई के संपुट पाठ करने से श्री हनुमान जी की कृपा से बड़े से बड़े कष्ट और संकट से मुक्ति मिलती है। हर प्रकार की समस्याओं का अंत होता है।

आईये अब इस सप्ताह ग्रहों के विचरण के संबंध में बात करते हैं।

इस सप्ताह सूर्य और बुध मेष राशि में, मंगल और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लग्न में बुधादित्य योग बन रहा है। इस योग के कारण आपके व्यापार में उन्नति होगी। धन में वृद्धि होगी तथा कई जगहों पर सफलता प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी पूर्वक कार्य कर सफलता प्राप्त करने का योग है। धन प्राप्त होने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। भाग्य से मदद मिल सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम है। 4 मई को आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। इसमें धन भी व्यय होगा। इस सप्ताह धन प्राप्ति का भी योग है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के नए-नए और अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। कर्मचारियों अधिकारियों के लिए सलाह है कि वे व्यर्थ का का वार्तालाप या बहस ना करें। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। भाग्य से आपको पहले जैसी मदद मिलती रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 10 मई सफलता दायक है। आपको चार पांच छह और सात मई को आपको सावधान रहकर कामों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह धन प्राप्ति का अच्छा योग है। आपके लाभ भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। इसके कारण आपके पास इस सप्ताह धन लाभ में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको पिछले सप्ताह की तरह से ही विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने कर्मों पर विश्वास करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में परिश्रम एवं सावधानी के उपरांत आप सफलता पा सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 तारीख लाभदायक है। 4 मई को आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहकर उनको पराजित करने का प्रयास करना चाहिए। 8 और 9 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की का पूजन करें। सप्ताह को शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अधिकारियों के तरफ से उनको काफी सपोर्ट मिलेगा। धन प्राप्ति का भी योग है। भाग्य से भी आपको मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बहुत मदद मिलेगी। आपके जो भी काम रूके हुए हैं और भाग्य के कारण नहीं हो पा रहे हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। कार्यालय में आपको सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आप बचेंगे। आपको अपने साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस सप्ताह थोड़ा खराब हो सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10 मई उत्तम है। 4, 8 और 9 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से मदद मिल सकती है। भाग्य के कारण आपका कोई भी कार्य इस सप्ताह नहीं रुकेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए। शेयर आदि में धन लगाने के पहले पूरी जांच कर लेना चाहिए। आपके प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए परिणाम दायक हैं। 10 मई को आपको सतर्कता पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए। अपने भाई बहनों के प्रति आपको 4 तारीख को सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम रहेगा। अगर वह किसी व्यवसाय में है तो उसमें उनको बहुत उन्नति मिलेगी। आपका भी व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यापार के भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। इससे इस सप्ताह आपके व्यापार में उन्नति होगी। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को संपन्न करने के लिए फलदायक हैं। 4 मई को आपको धन के मामले में होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति होगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगति होगी। अगर आप ढंग से प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु पराजित होंगे। कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क इस सप्ताह ना लें। कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए आपको चार और 10 मई का सहारा लेना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति 4 तारीख को सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में पर्याप्त वृद्धि हो सकती है, मगर इसके लिए आपको थोड़ा बहुत प्रयास भी करना पड़ेगा। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। संतान का आपको अच्छा समर्थन भी मिलेगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलताएं प्राप्त होगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए उपयुक्त हैं। 4 मई को आपको कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके थोड़े से प्रयासों से जनता के बीच में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपके संतान को सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। गलत रास्ते से धन आ सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 9 तारीख कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रभावशाली हैं। 5, 6 और 7 तारीख को आपको सजग रह करके कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। धन की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। गलत रास्ते से भी धन आ सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी और कर्मचारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का आपको इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए। भाग्य का आपको इस सप्ताह बिल्कुल भी सहारा नहीं लेना चाहिए। इसके स्थान पर आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10 मई लाभप्रद है। 8 और 9 मई को आपको सावधान रहकर के कार्यों को निपटाना चाहिए। 4 मई को आपको कार्यालय में सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने वृद्ध पिताजी का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके क्रोध की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहना चाहिए। भाग्य पर इस सप्ताह आपको भरोसा नहीं करना चाहिए। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 10 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 4 मई को आपको भाग्य से कुछ मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

 जयश्री राम। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री हनुमान चालीसा जी की आज की चौपाई है:-

जुग सहस्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

 श्री हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के बार-बार संपुट पाठ करने से सूर्यकृपा विद्या, ज्ञान और प्रतिष्ठा मिलती है।

नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह, ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में, मंगल, बुध और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं अतः उनके असर के कारण परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे।

आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्रोध की मात्रा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। इस समय सूर्य उच्च का होकर आपके लग्न भाव में बैठा है जिससे आपके कई कष्ट कट सकते हैं। आपको उनके लिए केवल थोड़ा प्रयास करना है। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल कार्यों की सफलता के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

अविवाहित जातकों के लिए अच्छी खबर है। उनके विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। पुराने प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नए संबंध भी बन सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है परंतु उसके लिए विशेष और सावधानी पूर्वक प्रयास करने होंगे। धन आने का भी योग है, परंतु बुद्धिमानी पूर्वक धन का निवेश करना होगा। कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने कार्यालय में तथा अपने अधिकारियों से शांत रहकर ही वार्तालाप करना होगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल किसी भी कार्य मैं सफलता प्रदान करने वाली है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। परंतु इस सफलता के लिए आपको सावधानी से कार्य करना होगा। धन प्राप्त होने का बहुत अच्छा समय है। आपके थोड़े से प्रयास से अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्य से इस सप्ताह आप किसी तरह की उम्मीद ना करें बल्कि आपको अपने परिश्रम और अपने बुद्धि पर यकीन कर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल उपयोगी हैं। 20 और 21 अप्रैल को कार्यों को सचेत रहकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपको बड़े-बड़े कार्यो से धन प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से इस बार आपको कभी सहयोग मिलेगा और कभी नहीं मिल पाएगा। इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करें। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। उनकी दवा में के प्रति आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। परिवार के बाकी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पेट में थोड़ी सी तकलीफ होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल कार्यों को करने में मददगार हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें तथा शनिवार में शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। कार्यालय में उनको अपने साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है। आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण रुक रहे हो उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें। दुर्घटनाओं से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। परंतु अगर कोई दुर्घटना होती है तो आपको ज्यादा चोट नहीं आएगी। आपको अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल विभिन्न प्रकार से लाभदायक है। 24 और 25 तारीख को आपको जागरूक रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके कई कार्य अच्छे भाग्य के कारण आराम से हो जाएंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। उनको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। अधिकारीयों और कर्मचारियों को अपने सहयोगियों और अधिकारियों से सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में मामूली परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 26 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। 24 और 25 अप्रैल को आपके पास धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिवपंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह उनको अपने प्रत्येक प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह आपके संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा या पहले जैसा ही रहेगा। शत्रुओं को आप इस सप्ताह बड़े आसानी से पराजित कर सकेंगे। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। अपने कर्म पर विश्वास करें। दुर्भाग्य और सौभाग्य पर बिल्कुल ही विश्वास ना करें। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 अप्रैल परिणाम दायक है। 20 और 21 अप्रैल को आपको होशियार रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्साह भरा है। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों को भी गति मिलेगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। शत्रुओं को आप इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह कोई भी शत्रु आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। पिताजी या माताजी के स्वास्थ्य पर थोड़ा आपको सतर्क रहना चाहिए। दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको पेट का कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख लाभप्रद हैं। 22 और 23 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपके संतान के लिए सप्ताह सफलताओं से भरा हुआ है। वे जिस चीज में भी प्रयास करेंगे उनको सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। उनको अपने परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध में आपको तनाव हो सकता है। आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 अप्रैल परिणाम मूलक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको जन समुदाय के बीच में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस कारण से यह सप्ताह जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है। छात्र-छात्राओं को इस सप्ताह परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपके पेट में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हैं। भाग्य से इस सप्ताह आपको कभी लाभ होगा और कभी नहीं हो पाएगा। अतः आपको अपने कर्मों पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 22, 23 और 26 तारीख को आपको सावधानी से कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापारी इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके भाई बहनों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। ‌आपको विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। जन समुदाय के बीच में आपकी इज्जत का इजाफा होगा। छात्र-छात्राओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह सहयोग नहीं मिल पाएगा। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य छोड़ा थोड़ा कम ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 अप्रैल विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उत्तम है। 24 और 25 अप्रैल को आपको अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहना पड़ेगा, अन्यथा आपके कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। उनके व्यापार में वृद्धि होगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता जी को थोड़ी सी तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धन आने का उत्तम योग है परंतु इसके लिए आपको प्रयास भी करने पड़ेंगे। कचहरी के कार्यों में थोड़ा सतर्क रहें। दुर्घटनाओं के प्रति इस सप्ताह आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख लाभदायक है। 26 तारीख को आपको होशियार होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए की आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम।  श्री रामचंद्र जी के सबसे बड़े सेवक और हमारे स्वामी श्री हनुमान जी के चरणों में शत-शत नमन के साथ आज की चौपाई है :-

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना,

लंकेस्वर भए सब जग जाना॥

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने से राजकीय मान सम्मान प्राप्त होता है। हनुमत कृपा पर विश्वास आपको चतुर्दिक सफलता दिलाएगा।

“नाशे रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइये अब हम आपको इस सप्ताह, ग्रहों के विचरण की जानकारी देते हैं।

इस सप्ताह मंगल, बुध और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा तथा 14 तारीख को 11:45 दिन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं अतः उनके असर के कारण परिणाम बेहद चौंकाने वाले होंगे।

आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह सूर्य आपके लग्न में बैठा हुआ है तथा यह उच्च का है अर्थात परम शक्तिशाली है। इस कारण से आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा और अपने आत्मविश्वास के बल पर आप बहुत सारे कार्यों को कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ में संबंध पहले जैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में सतर्कता से कार्य करने पर सफलता की उम्मीद की जा सकती है। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 17 की दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख सफलता दायक हैं। 15, 16 और 17 के दोपहर तक का समय आपके लिए सोच विचार कर कार्य करने का समय है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह कचहरी के कार्यों में आपके लिए सफलता का योग है। धन प्राप्ति की उम्मीद भी की जा सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सावधानी से कार्य करने का है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह सामान्य है परंतु आपको अपने अंदर क्रोध की मात्रा को नियंत्रित करना पड़ेगा। संतान से आपको इस सप्ताह सहयोग मिलने की उम्मीद है। इस बात की संभावना हो सकती है कि यह सहयोग कम मात्रा में प्राप्त हो छात्रों को सीमित सफलता प्राप्त हो सकती है आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अप्रैल उपयोगी है सत्र 18 एवं 19 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विश्व सहस्त्रनाम का पाठ करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपको अपने व्यवसाय में लाभ की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। धन आने की मात्रा भी बढ़ेगी। व्यापारियों और सभी के लिए धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक है। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको सहयोग प्राप्त करने के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान से आपको सामान्य रूप से सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख यह दोपहर तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

अधिकारियों कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। अगर प्रमोशन ड्यू है तो वह भी हो सकता है। अच्छे स्थान पर पोस्टिंग का भी योग है। इस सप्ताह भाग्य आप सभी का साथ देगा। भाग्य के कारण जो कार्य रुके हुए हैं वह सभी कार्य सप्ताह संपन्न हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। आपको अपने संतान से इस सप्ताह कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। कचहरी के कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। वहां पर सफलता का योग बहुत कम है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक है। 13 और 14 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप सभी को भाग्य से बहुत अच्छी मदद मिलेगी। आपके जो भी कार्य भाग्य की वजह से रुके हैं वह सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको इस सप्ताह का बहुत अच्छा इस्तेमाल करना चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनको अच्छे पद स्थापना मिलने का भी योग हो सकता है। दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे। आपका या आपके जीवन साथी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख समस्त प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है। 15, 16 और 17 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको भाग्य से अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपके कई कार्य भाग्य की कारण हो सकते हैं। धन आने के संयोग बन सकते हैं। आपके जीवनसाथी और आपके लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा अर्थात व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। ‌अधिकारियों कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक है। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपके शत्रु शांत रहेंगे। परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में परिणाम दायक रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन आपको सचेत रहकर कार्यों को संपन्न करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अब बहुत अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तौर पर वह बहुत स्वस्थ रहेंगे। भाग्य से आपको थोड़ी कम मदद मिलेगी। आपको अपने संतान के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस सप्ताह अगर आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी बरतना चाहिए। ‌धन आने के मार्ग में कुछ बाधायें हैं। व्यापार आपका ठीक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 के दोपहर के बाद से लेकर 18 और 19 तारीख विभिन्न का प्रकार के कार्यों के लिए शुभ है। 15, 16 और 17 की दोपहर तक आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको अपने पेट की परेशानियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह कम ठीक है। उनको सावधान रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम मूलक हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। जनता के बीच में उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारियों कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक है। यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा रहेगा। उनको हर तरह से सफलताएं प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे, परंतु समाप्त नहीं रहे होंगे। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विद्यार्थियों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह जन प्रतिनिधियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधान रहने वाला है। उनको अपने अधिकारियों से सावधान रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है व्यापारिक कार्यों में सावधान रहें अन्यथा आपको हानि हो सकती है भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे इस सप्ताह आप अपने संतान से काम सहयोग प्राप्त होगा छात्रों को पढ़ाई में नुकसान हो सकता है परीक्षाओं में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है भाग्य के स्थान पर सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए भाग्य पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करना चाहिए आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपकी और आपके जीवनसाथी में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए सफलता प्रदान करने वाली है सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वचन करें सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। व्यापारिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा सावधानी रखने वाला है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 15, 16 और 17 तारीख उत्तम है। 13 और 14 अप्रैल को आपको हर कार्य में सावधानी रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम। कलयुग के पराक्रमी देवता श्री हनुमान जी के चरणों में शत-शत नमन के साथ आज की चौपाई है :-

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा,

राम मिलाय राजपद दीन्हा॥ 

हनुमान चालीसा की इस चौपाई के संपुट पाठ करने से राजकीय मान सम्मान प्राप्त होता है। हनुमत कृपा पर विश्वास आपको चतुर्दिक सफलता दिलाएगा।

नासे  रोग हरे सब पीरा” नाम की पुस्तक में हनुमान चालीसा की चौपाइयों के संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

अब हम इस सप्ताह के ग्रहों के विचरण के बारे में चर्चा करेंगे।

इस सप्ताह सूर्य, शनि और मंगल मीन राशि में, वक्री राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेंगे तथा 10 तारीख के 2:14 रात से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपका व्यापार ठीक चलेगा। धन आने की पूरी उम्मीद है। गलत रास्ते से भी धन आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता कम हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु इसके लिए आपको अत्यंत सावधानी लेनी होगी। अपने वकील से भी आपको सावधान रहना पड़ेगा। आप अपने शत्रुओं को मामूली से प्रयासों से से परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए, 11 और 12 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है। 6 और 7 तारीख को आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान दें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को चावल या सफेद वस्त्रो का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन की वृद्धि होगी। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ स्वास्थ्य में 6 और 7 तारीख को थोड़ी समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शत्रुहंता योग बन रहा है। इसके कारण आपके शत्रु कम या समाप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख थोड़ा ठीक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि

कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह का उत्तम रहेगा। उनका प्रमोशन अगर ड्यू है तो वह भी हो सकता है। सीमित मात्रा में धन आने का योग है। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपके पेट में थोड़ी परेशानी हो सकती है।, आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। आपके ब्लड प्रेशर और डायबिटीज में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख के दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधानी से कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपके जो भी कार्य सिर्फ भाग्य की वजह से अटक जाते हैं उनको इस सप्ताह करने का कष्ट करें। वे सभी कार्य हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके खर्चे में वृद्धि होगी। पेट में छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है। ड्राइविंग के समय सावधान रहें। अपने प्रतिष्ठा के प्रति भी आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख किसी भी कार्य को करने के लिए सफलता दायक है। 8, 9 और 10 तारीख को आपको सावधानीपूर्वक कार्यों को संपन्न करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

सिंह राशि

व्यापारियों का व्यापार इस सप्ताह ठीक चलेगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है। भाग्य से ज्यादा आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहकर के कार्यों को करना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख सभी प्रकार के कार्यों के लिए मददगार है। 10, 11 और 12 को आपको अपने कार्यों को पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए बहुत अच्छा है। आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल दायक है। कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। व्यापारियों के लिए सप्ताह लाभ देने वाला है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह में कोई विशेष लाभ नहीं हो पाएगा। भाई बहनों के साथ इस सप्ताह आपको सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख कार्यों को पूर्ण करने के लिए लाभ फलदायक हैं। 6 और 7 अप्रैल को आपके भाई बहनों को कुछ लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। भाग्य से आपको इस सप्ताह कम मदद मिलेगी। आपको अपने कर्मों पर ज्यादा विश्वास करना चाहिए। आपको अपने संतान से इस सप्ताह मामूली सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी सामान्य ही रहेगी अर्थात पहले से काफी कम हो जाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख विभिन्न प्रकार से परिणाम दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए की शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा रहेगा। अगर उनका प्रमोशन ड्यू है तो प्रमोशन भी हो सकता है। परीक्षा में उनको सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्त होने की आशा है। जनप्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। ‌दुर्घटनाओं से आपको सचेत रहना चाहिए। आपके पेट में कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको 6 और 7 तारीख को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से अच्छा है। यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई साधारण रूप से चलेगी। आपके जीवन साथी के पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है अर्थात ना अच्छा है और ना बुरा। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख लाभप्रद है। 6 और 7 तारीख को आपको कचहरी के कार्यों में सावधानी से कार्य करने पर सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

यह सप्ताह आपके भाई बहनों के लिए उत्तम है। भाई बहनों से आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। उनका समर्थन भी आपको प्राप्त होगा। धन आने का योग है। भाग्य से आपको मदद कम मात्रा में मिलेगी। आपके कर्म आपकी पूरी मदद करेंगे। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनको चाहिए कि वे व्यर्थ का वाद विवाद न करें। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 तारीख सभी प्रकार के कार्यों के लिए शुभ है। 8, 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। 6 और 7 तारीख को आपको धन के प्रति सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके थोड़े थोड़े से प्रयास से ही आपके पास अधिक मात्रा में धन आ सकता है। धन प्राप्त करने की सभी योजनाओं पर आपको इस सप्ताह कार्य करना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। संतान से आपको इस सप्ताह कम सहयोग प्राप्त होगा। दुर्घटनाओं के प्रति आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। भाग्य के स्थान पर आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। आप जितना कर्म करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए आपको 6, 7 तथा 11 और 12 अप्रैल को सावधान रहकर कार्यों को करने की आवश्यकता है। 8, 9 और 10 तारीख थोड़ा ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें। और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

यह सप्ताह आपके लिए अधिकांश रूप से ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोगों पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन प्राप्त होने का सामान्य योग है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में भी आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। दुर्घटनाओं के प्रति भी आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 8, 9 और 10 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चिड़ियों को दाना दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares