सूचना/Information ☆ सम्पादकीय निवेदन – स्व. विद्या पराडकर – श्रद्धांजली !☆ सम्पादक मंडळ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

? स्व.विद्या पराडकर ? 

🌼 भावपूर्ण श्रद्धांजली🌼

कळविण्यात अत्यंत दुःख होते की आपल्या समुहातील ज्येष्ठ लेखिका स्व.विद्या पराडकर यांचे मंगळवार दि.10 ऑक्टोबर 2023 रोजी दुःखद निधन झाल्याचे त्यांच्या कुटुंबीयांकडून कळविण्यात आले आहे.

🙏 ई-अभिव्यक्ती परिवारातील सर्व सदस्य पराडकर कुटुंबियांच्या दुःखात सहभागी आहेत. 🙏

संपादक मंडळ

ई अभिव्यक्ती मराठी

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे ≈

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ ई-अभिव्यक्ति – दीपावली विशेषांक (हिन्दी) रचनाएँ आमंत्रित ☆ सम्पादक मंडल ई-अभिव्यक्ति ☆

सूचना/Information 

☆ ई-अभिव्यक्ति – दीपावली विशेषांक (हिन्दी) रचनाएँ आमंत्रित ☆ सम्पादक मंडल ई-अभिव्यक्ति ☆

(आपके आत्मीय स्नेहनुसार अंतिम तिथि 10 अक्तूबर 2023 तक)

वार्षिकांक की श्रृंखला में शीघ्र प्रकाश्य बहुपठित ई-अभिव्यक्ति के दीपावली विशेषांक 2023 के लिए आपके प्रासंगिक/अराजनैतिक लेख, लघुकथा, कहानी, व्यंग्य, कविता, संस्मरण, नाटक आदि प्रतीक्षित हैं। (शब्द सीमा  -लेख /व्यंग्य /कहानी >> अधिकतम – 2000 शब्द)

आप दीपावली विशेषांक 2022 यहाँ पढ़ सकते हैं 👇

कृपया वर्ड फाइल में अपने चित्र, पते, ईमेल /मोबाइल नंबर सहित रचनाएँ निम्नलिखित ईमेल पर 10 अक्तूबर 2023 तक प्रेषित कीजिए। विषय में दीपावली विशेषांक लिखना न भूलिए। (शब्द सीमा लेख / कहानी (2000 शब्द)

ई-अभिव्यक्ति (हिन्दी) –

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ->> [email protected]

श्री जय प्रकाश पाण्डेय ->> [email protected] 

ई-अभिव्यक्ति (अंग्रेजी) –

कैप्टन प्रवीण रघुवंशी ->> [email protected]

परिश्रमिक संभव नहीं होगा।

दीपावली विशेषांक ईबुक/फ्लिपबुक/पी डी एफ फॉर्मेट में प्रकाशित की जा सकती है । 

संपादक मण्डल – ई-अभिव्यक्ति 

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर / संपादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव, भोपाल / श्री जय प्रकाश पाण्डेय, जबलपुर / संपादक (अंग्रेजी) कैप्टन प्रवीण रघुवंशी

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ शब्दसृष्टि  प्रतिष्ठान” और “डॉ. विजया स्मृति अंतरराष्ट्रीय अनुवाद एवं अनुसंधान केंद्र” द्वारा “प्रकाश-पर्व” गौरव ग्रंथ लोकार्पित ☆ प्रस्तुति – डॉ प्रेरणा उबाळे ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🍁 शब्दसृष्टि  प्रतिष्ठान” और “डॉ. विजया स्मृति अंतरराष्ट्रीय अनुवाद एवं अनुसंधान केंद्र” द्वारा “प्रकाश-पर्व” गौरव ग्रंथ लोकार्पित 🍁

“शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” और “डॉ. विजया स्मृति अंतरराष्ट्रीय अनुवाद एवं अनुसंधान केंद्र, मुंबई” की ओर से आयोजित “प्रकाश-पर्व”  गौरव ग्रंथ का लोकार्पण समारोह “मुंबई प्रेस क्लब” में संपन्न हुआ l इस समारोह का अध्यक्ष स्थान श्री दाजी पणशीकर जी (महाभारत के भाष्यकार व ज्येष्ठ चिंतक) ने विभूषित किया तो समारोह के प्रमुख अतिथि एवं वक्ता के रूप में श्री दिनकर गांगल जी (ज्येष्ठ पत्रकार, थिंक महाराष्ट्र आंदोलन के प्रर्वतक व “ग्रंथाली” के संस्थापक) उपस्थित थे तथा इस समारोह के प्रमुख आकर्षण अनुवाद-तपस्वी श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर जी थे l

विश्व अनुवाद दिवस अर्थात 30 सितंबर के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया था l

 प्रमुख वक्ताओं के रूप में प्रा. सुहासिनी कीर्तिकर (मुंबई मराठी साहित्य संघ की अक्षरदालन की प्रमुख) तथा डॉ. सतीश पांडेय (अधिष्ठाता, कला शाखा, सोमैया कॉलेज, मुंबई) उपस्थित रहे l  डॉ.  सुहासिनी कीर्तिकर ने सांस्कृतिक दृष्टि से श्री. प्रकाश भातंब्रेकर ने सशक्त अनुवाद करने पर उन्हें बधाईयाँ दी l प्रमुख वक्ता डॉ. सतीश पांडे ने अपने व्याख्यान में कहा  कि आदर्श अनुवाद के लिए रचना की भाषा में निहित समाज की मानसिकता को समझना जरूरी होता है l वरिष्ठ लेखक और कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री. दाजी पणशीकर ने साहित्य शाश्वत मूल्यों का होना आवश्यक है यह बताकर अनुवाद में भावानुवाद को सर्वश्रेष्ठ प्रतिपादित किया l सभी वक्ताओं ने “साहित्यिक अनुवाद” पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुवाद तपस्वी श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर जी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए l  अनुवाद-तपस्वी श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर जी ने अपने मनोगत द्वारा अपनी “जीवनयात्रा व साहित्ययात्रा” पर प्रकाश डालते हुए अनुवादकों का मार्गदर्शन किया l

“शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” के संस्थापक-अध्यक्ष व “प्रकाश-पर्व” के प्रमुख संपादक प्रा. डॉ. मनोहर जी समारोह में प्रकृति अस्वास्थ्य के कारण उपस्थित नहीं रह पाए l उनके “संपादकीय मनोगत” का प्रस्तुतिकरण “शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” के न्यासी-कार्याध्यक्ष प्राचार्य मुकुंद आंधळकर जी द्वारा किया गया l

अनुवाद तपस्वी श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर जी के मौलिक लेखन, साहित्य क्षेत्र के विद्वान व पारिवारिक सदस्यों द्वारा लिखित संस्मरण (हिंदी-मराठी-अंग्रेजी में) तथा उनके द्वारा अनूदित रचनाओं के अंश व उन रचनाओं की समीक्षा और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर कुछ विशेष लेख, आदि रचनाओं के साथ “शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” की न्यासी व मानद सचिव सुश्री आशा रानी जी द्वारा विस्तृत “जीवन-परिचय”, आदि का  प्रकाश-पर्व इस गौरव ग्रंथ में समावेश किया  गया है l

इस गौरव ग्रंथ का प्रकाशन “शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” तथा “शब्द ग्राफिक्स” की ओर से किया गया l इसका मुख्य संपादन डॉ. मनोहर जी तथा संपादन सहयोग सुश्री आशा रानी, डॉ. उषा मिश्र और प्राचार्य मुकुंद आंधळकर जी ने किया l

इस ग्रंथ के निर्माण की संकल्पना प्रा. डॉ. मनोहर जी की थी. इसके फलस्वरूप अनुवादक-लेखक श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित प्रस्तुत ग्रंथ का निर्माण किया गया l  इसके पूर्व अक्तूबर 2022 में हिंदी विभाग, मॉडर्न कला, विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय, पुणे में “श्री प्रकाश भातम्ब्रेकर गौरव विशेषांक के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण हुआ था l

“शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” के न्यासी-कार्याध्यक्ष प्राचार्य मुकुंद आंधळकर जी ने अपने प्रास्ताविक वक्तव्य में “शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” की आज तक की गतिविधियों और आगामी आयोजनों के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत की l

“शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” की सहसचिव व पत्रिका की संपादक तथा “डॉ. विजया स्मृति अंतरराष्ट्रीय अनुवाद व अनुसंधान केंद्र” की सहनिदेशक डॉ. प्रेरणा उबाळे जी ने समारोह का कुशल संचालन किया. इस समारोह का संयोजन “शब्दसृष्टि प्रतिष्ठान” की सहसचिव सुश्री ज्योति कुलकर्णी जी तथा कार्यकारी सदस्य प्रा. विजय मोहिते जी ने किया l समारोह की सफलता के लिए प्रतिष्ठान के कार्यालय सहायक श्री घन:श्याम जोगळेकर जीश्री रवींद्र महाडिक तथा तकनीकी  टीम के सदस्य श्री प्रेम विश्वकर्मा जीश्री रिषभ विश्वकर्मा ने विशेष प्रयत्न किए l इस समारोह में मराठी, हिंदी, गुजराती व अंग्रेजी के लेखक-कवि तथा मुंबई के विविध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l

साभार – डॉ. प्रेरणा उबाळे

सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभागाध्यक्षा, मॉडर्न कला, विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय (स्वायत्त), शिवाजीनगर,  पुणे ०५

संपर्क – 7028525378 / [email protected]

 ≈ ब्लॉग संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ ✒️ श्री हेमन्त बावनकर – अभिनंदन – ✒️ ☆ सम्पादक मंडळ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

✒️ हेमन्त बावनकर ✒️

🌺 अ  भि  नं  द  न  🌺

ई-अभिव्यक्ती समुहाचे मुख्य संपादक  श्री हेमन्त बावनकर  यांना जबलपूर येथील कादंबरी या संस्कृतिक, साहित्यिक आणि सामाजिक संस्थेने त्यांच्या शब्द …और कविता (बोधि प्रकाशन, जयपुर – वर्ष – 2015) या प्रथम काव्यसंग्रहाला पुरस्कार देऊन गौरविले आहे.

त्यांच्या या सन्मानाबद्दल अभिव्यक्ती समुहाकडून त्यांचे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि शुभेच्छा ! 💐

संपादक मंडळ

 ई-अभिव्यक्ती मराठी

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ ✒️ सौ. उज्ज्वला केळकर – अभिनंदन – ✒️ ☆ सम्पादक मंडळ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

✒️ सौ. उज्ज्वला केळकर ✒️

🌺 अ  भि  नं  द  न  🌺

आपल्या समुहातील ज्येष्ठ लेखिका सौ. उज्ज्वला केळकर यांच्या ‘दुगुना  लाभ’ या हिंदी लघुतम कथेचा अनुवाद बंगाली भाषेत अनुवाद झाला असून ढाका येथील  बंगाली दैनिकात “दैनिक गण मानुषेर आवाज़” (दैनिक आम आदमी की आवाज़) ही कथा  प्रकाशित झाली आहे.

आपणा सर्वांना अभिमान वाटावा  अशी ही घटना आहे.

💐 ई-अभिव्यक्ती परिवारातर्फे सौ.केळकर  यांचे  मनःपूर्वक  अभिनंदन  आणि शुभेच्छा ! 💐

संपादक मंडळ

 ई-अभिव्यक्ती मराठी

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

सूचना /Information ☆ वर्ष 2023 में कादम्‍बरी द्वारा साहित्यकारों- पत्रकारों को दिये जाने वाले सम्मानों की घोषणा ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

(संस्कारधानी, जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक – सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था)

आचार्य भगवत दुबे          डॉ.राजकुमार सुमित्र          राजेश पाठक ‘प्रवीण’

अध्यक्ष                       कार्यकारी अध्यक्ष                   महासचिव

कादम्बरी – प्लाट 82, पीएंडटी कालोनी, जसूजा सिटी पो. गढा, जबलपुर-482003 मो.: 9691784464, 9300613975,9827262605

वर्ष 2023 में कादम्‍बरी द्वारा साहित्यकारों– पत्रकारों को दिये जाने वाले सम्मानों की घोषणा
चयनित पुस्‍तकों पर ढाई लाख रूपये के नगद पुरस्कार

संस्कारधानी जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक संस्था ‘कादम्बरी’ द्वारा साहित्यकार / पत्रकार सम्मान समारोह 2023 के लिए पांच सदस्‍यीय चयन समिति द्वारा निम्नांकित विधाओं में चयनित साहित्‍यकारों – पत्रकारों को दिये जाने वाले सम्‍मानों को घोषित किया जा रहा है। सम्‍मानित साहित्‍यकारों से निवेदन है कि शनिवार 04 नवम्‍बर 2023 को शहीद स्‍मारक प्रेक्षागृह गोलबाजार जबलपुर में 4:00 बजे से आयोजित ‘कादम्‍बरी सम्‍मान’ समारोह में उपस्थित होने की कृपा करें।    

‘कादम्‍बरी’ के सम्‍मान के लिये विविध अंचलों से सौकड़ो प्रविष्ठियां प्राप्‍त हुई। पुरस्‍कारों की संख्‍या 68 थीं। जिन कृतियों को चयन समिति ने एक ही विधा में समान अंक प्रदान करते हुये पुरस्‍कार की अनुशंसा की थीं उन विधाओं के पुरस्‍कार विभाजित किये गये है। इस तरह पुरस्‍कारों की संख्‍या कुल 108 हो गई है। विविधा के अंतर्गत साहित्‍य की विविध विधाओं की कृतियां शामिल है।

सम्‍मानित साहित्‍यकार-पत्रकार सम्‍मान अलंकरण का नाम विधा का नाम निधि प्रदाता
1 डॉ. परशुराम शुक्‍ल भोपाल ज्ञानवारिधि पं.ब्रम्ह्दत्त तिवारी वांग्मयभूषण सम्मान हिन्दी सेवा 11000 डॉ. राजकुमार सुमित्र
2 श्री अश्‍वनी कुमार पाठक सिहोरा स्‍व. ओंकारप्रसाद दुबे वांग्मय रत्न सम्मान हिन्दी सेवा 11000 डॉ. गोपाल दुबे
3 डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र देहरादून   स्‍व. पांडुरंग पिंजरकर संस्कृति भूषण सम्मान हिन्दी सेवा 11000 डॉ. पी.पी. पिंजरकर
4 श्री हरेराम समीप फरीदाबाद साहित्‍यकार श्री अश्‍वनी कुमार पाठक सम्‍मान हिन्दी सेवा 11000 कुमारी शानू पाठक
5 श्री गिरीश पंकज रायपुर स्‍व. गार्गीशरण मिश्र ‘साहित्य मराल’ सम्मान हिन्दी सेवा 5000 इं. डी.एस. मिश्रा
6 डॉ. अनामिका तिवारी जबलपुर स्‍व. गार्गीशरण मिश्र ‘गार्गी गरिमा’ सम्मान हिन्दी सेवा 5000 इं. डी.एस. मिश्रा
7 डॉ. उर्मिला राकेश दुबई  स्व. रामेन्द्र तिवारी सम्मान समग्र लेखन 5000 श्री रणजीत सिंह
8 डॉ. रामकुमार बेहार रायपुर स्व. जागेश्वर प्रसाद तिवारी सम्मान समग्र लेखन 5000 एड. श्री अभय तिवारी
9 श्री रतनलाल मेनारिया चित्‍तौड़गढ़ स्व. सेठ गोविन्दास सम्मान नाटक 5000 सेठ गोविन्‍द दास ट्रस्‍ट
10 डॉ. बहादुर सिंह परमार छत्‍तरपुर स्व. विश्वंभरदयाल अग्रवाल सम्मान पत्रकारिता 5000 भास्‍कर परिवार
11 डॉ. इन्‍दीवर पाण्‍डेय वाराणसी स्व. सुधीर बाजपेयी स्मृति सम्मान समग्र लेखन 5000 डॉ. रश्मि बाजपेयी
12 डॉ. शील कौशिक सिरसा हरियाणा स्व. श्रीमती आशा देवी दुबे सम्मान समग्र लेखन 5000 डॉ. ऊषा दुबे
13 श्रीमती अलका प्रमोद लखनऊ स्व. पं. सुशील कुमार पाण्‍डे सम्‍मान समग्र लेखन 5000 डॉ. अरूणा पाण्‍डेय
14 प्रो. सुधा सिन्‍हा पटना स्व. पं. हरिकृष्ण त्रिपाठी सम्मान निबंध 2100 डॉ. अभिजातकृष्‍ण त्रिपाठी
15 मंजुलता आर्य ग्‍वालियर स्व. पं. हरिकृष्ण त्रिपाठी सम्मान निबंध 2100 डॉ. अभिजातकृष्‍ण त्रिपाठी
16 डॉ. हीना पाठक बिलासपुर स्व. डॉ. जवाहरलाल ‘तरूण’ सम्‍मान शोध 2100 श्री अनुराग चौरसिया
17 डॉ. रेणुदेवी हापुड़ स्व. डॉ. जवाहरलाल ‘तरूण’ सम्‍मान शोध 2100 श्री अनुराग चौरसिया
18 डॉ. शशिभूषण सिंह पटना  स्व. श्रवण कुमार दीपावरे सम्मान विविधा 2100 श्री विशाल दीपावरे
19 श्रीमती मीना भट्ट जबलपुर स्व. श्रवण कुमार दीपावरे सम्मान विविधा 2100 श्री विशाल दीपावरे
20 श्री प्रताप नारायण मिश्र बाराबंकी स्व. श्रीमती हेमलता द्विवेदी सम्मान महाकाव्य 2100 श्री निरंजन द्विवेदी
21 श्रीरविन्‍द्रनाथ श्रीवास्‍तव’विमल’अम्‍बेडकरनगर स्व. श्रीमती हेमलता द्विवेदी सम्मान महाकाव्य 2100 श्री निरंजन द्विवेदी
22 श्री सतीशचंद्र चतुर्वेदी गुना स्व. सिद्धार्थ भट्ट सम्मान विविधा 2100 श्री पुरूषोत्‍तम भट्ट
23 डॉ. शोभा सिंह जबलपुर स्व. सिद्धार्थ भट्ट सम्मान विविधा 2100 श्री पुरूषोत्‍तम भट्ट
24 डॉ. संगीता भारद्वाज भोपाल साहित्‍य सरस्‍वती रमा आलोक सम्‍मान यात्रा वृतांत 2100 डॉ. अशोक तिवारी जबलपुर
25 अंजू निगम नई दिल्‍ली साहित्‍य सरस्‍वती रमा आलोक सम्‍मान यात्रा वृतांत 2100 डॉ. अशोक तिवारी जबलपुर
26 श्रीमती शोभा शर्मा छतरपुर डॉ. रमानिवास तिवारी सम्‍मान समग्र लेखन 2100 डॉ. तनूजा चौधरी
27 श्रीमती लता तेजेश्‍वर रेणुका नवी मुंबई डॉ. रमानिवास तिवारी सम्‍मान समग्र लेखन 2100 डॉ. तनूजा चौधरी
28 श्री संजय रामन चेन्‍नै स्व. केशवप्रसाद पाठक सम्मान अनुवाद 2100 त्रिवेणी परिषद
29 श्री राकेशचंद्रा लखनऊ स्व. नर्मदा प्रसाद खरे सम्मान निबंध 2100 श्री खरे परिवार
30 डॉ. राघवेन्‍द्र उदैनिया छतरपुर स्व. डॉ. पूरनचंद श्रीवास्‍तव सम्‍मान लोक साहित्‍य 2100 श्री प्रतुल श्रीवास्‍तव
31 डॉ. सृष्टि गुप्‍ता भोपाल स्व. रामदयाल धनोप्या सम्मान संगीतशास्‍त्र 2100 संगीत संकल्‍प संस्‍था
32 श्री महेन्‍द्रनाथ तिवारी अलंकार वाराणसी स्व. पन्नालाल श्रीवास्तव ‘नूर’ सम्मान गज़ल 2100 डॉ. अशुतोष श्रीवास्‍तव
33 श्रीमती बसंती पवार जोधपुर स्व. रामानुजलाल श्रीवास्तव सम्मान हास्य व्यंग्‍य 1100 श्रीमती साधना उपाध्‍याय
34 डॉ. प्रदीप उपाध्‍याय देवास स्व. रामानुजलाल श्रीवास्तव सम्मान हास्य व्यंग्‍य 1100 श्रीमती साधना उपाध्‍याय
35 प्रो. दिवाकर दिनेश गौड़ गोधरा स्व. पं. गोविन्द प्रसाद तिवारी सम्मान व्यंग्‍य विधा 1100 श्री अभय तिवारी
36 श्री राजशेखर चौबे रायपुर   स्व. पं. गोविन्द प्रसाद तिवारी सम्मान व्यंग्‍य विधा 1100 श्री अभय तिवारी
37 मीरा भार्गव कटनी स्व. भवानी प्रसाद तिवारी सम्मान गीत 1100 डॉ. आभा दुबे
38 श्रीमती मिथिलेश बड़गैया जबलपुर स्व. भवानी प्रसाद तिवारी सम्मान गीत 1100 डॉ. आभा दुबे
39 श्री न‍रसिंह चौहान इंदौर स्व. देवदास मयला सम्मान कहानी 2100 श्री देवा प्रसाद मयला
40 अंतरा करबड़े इंदौर स्व. देवदास मयला सम्मान कहानी 2100 श्री देवा प्रसाद मयला
41 डॉ. याास्मिन खान भोपाल स्व. लक्ष्मीदेवी देवपुरा सम्मान लोक साहित्य 2100 श्री श्‍यामप्रकाश देवपुरा
42 डॉ. अनसूया अग्रवाल महासमुन्‍द्र स्व. लक्ष्मीदेवी देवपुरा सम्मान लोक साहित्य 2100 श्री श्‍यामप्रकाश देवपुरा
43 शिवांगी पुरोहित ग्‍वालियर स्व. राजेश दुबे सम्मान उपन्यास 2100 डॉ. अरूण कुमार मिश्रा
44 श्री आलोक श्रीवास्‍तव जबलपुर स्व. राजेश दुबे सम्मान उपन्यास 2100 डॉ. अरूण कुमार मिश्रा
45 डॉ. श्‍याम सनेही लाल शर्मा फीरोजाबाद स्व. डॉ. जमालुद्दीन सम्मान शोध 2100 डॉ. सलमा जमाल
46 श्री रणजीत सिंह परिहार छिंदवाड़ा स्व. डॉ. जमालुद्दीन सम्मान शोध 2100 डॉ. सलमा जमाल
47 जयश्री श्रीवास्‍तव जयामोहन प्रयागराज स्व. श्रीमती नीना माथुर सम्मान विविधा 2100 इं. उमेश माथुर
48 श्रीमती नीलिमा रा‍केश लखनऊ स्व. शिवनारायण माथुर सम्मान विविधा 2100 इं. उमेश माथुर
49 पूजा बहार नेपाल स्‍व. इं.अवधेश कुमार माथुर सम्‍मान विविधा 2100 इं. इस्मिता माथुर
50 डॉ. टी.श्री लक्ष्‍मी हैदराबाद स्‍व. इं.अवधेश कुमार माथुर सम्‍मान विविधा 1100 इं. इस्मिता माथुर
51 ईदू शाह रहबर जबलपुर स्‍व. इं.अवधेश कुमार माथुर सम्‍मान विविधा 1100 इं. इस्मिता माथुर
52 श्रीमती सुषमा खरे सिहोरा स्व. श्रीमती मिथिलेश कु.माथुर सम्मान भक्ति काव्‍य 1100 डॉ. इस्मिता माथुर
53 डॉ. भूपेन्‍द्र उपाध्‍याय गढ़ा स्व. श्रीमती मिथिलेश कु.माथुर सम्मान विविधा 1100 डॉ. इस्मिता माथुर
54 पुष्‍पा गुप्‍ता प्रांजलि कटनी स्व. यदुनंदन प्रसाद बाजपेयी सम्मान गीत 1100 श्री सनातन कुमार बाजपेयी
55 श्री भाऊ राव महंत किरनापुर बालाघाट स्व. यदुनंदन प्रसाद बाजपेयी सम्मान गीत 1100 श्री सनातन कुमार बाजपेयी
56 डॉ. चेतना उपाध्‍याय अजमेर   स्‍व. आशुतोष तिवारी सम्‍मान विविधा 2100 श्रीमती पदमा तिवारी
57 श्री अखिल बंसल जयपुर स्‍व. आशुतोष तिवारी सम्‍मान विविधा 1100 श्रीमती पदमा तिवारी
58 श्री विजय तिवारी अहमदाबाद स्‍व. आशुतोष तिवारी सम्‍मान विविधा 1100 श्रीमती पदमा तिवारी
59 श्री देवाप्रसाद मयला तेलंगाना स्‍व. अनिल पाण्‍डेय स्‍मृति सम्‍मान हाइकु विधा 2100 श्रीमती सुनीता पाण्‍डे
60 डॉ. अरूण कुमार यदु बिलासपुर स्व. प्रो. रमेशचन्द्र चौबे सम्मान समीक्षा 2100 डॉ. शोभा सिंह
61 श्री संतोष सिंह मथुरा स्व. उर्मिला श्रीवास्तव सम्मान बाल साहित्‍य 2100 श्री प्रभातचंद्र श्रीवास्‍तव
62 डॉ. कुंजीलाल पटेल छतरपुर स्व. रजनीकान्त चौबे सम्मान दोहा 2100 श्री मनोहर चौबे आकाश
63 संगीता गुप्‍ता ग्‍वालियर स्व. महेश किशोर शर्मा सम्मान नई कविता 2100 श्री शर्मा परिवार
64 लता प्रासर पटना स्व. लक्ष्‍मी शर्मा सम्मान विविधा 2100 श्री शर्मा परिवार
65 श्री आलोक सेठी खंडवा स्व. हर्षवर्धन पाठक सम्मान मातृत्व विमर्श 2100 श्री यशोवर्धन पाठक
66 श्री श्‍यामसुदंर तिवारी खंडवा स्व. राधिका प्रसाद पाठक सम्मान नवगीत 2100 श्री अश्‍वनी कुमार पाठक
67 डॉ. मंतराम यादव बिलासपुर स्व. भवानी प्रसाद पाठक सम्मान पत्रकारिता 2100 श्री राजेश पाठक प्रवीण
68 श्री धीरेन्‍द्र गहलोत धीर डबरा ग्‍वालियर स्‍व. श्रीमती कुसुम लता नायक सम्‍मान विविधा 2100 श्री अभय नायक
69 श्रीमती शशि कोठारी कोलकाता मां योग सम्‍बोधि सम्मान कविता 2100 स्‍वामी अगेह भारती
70 अंजुमन आरजू छिंदवाडा साज जबलपुरी स्‍मृति सम्मान गजल विधा 2100 श्री एम.एल. बहोरिया
71 डॉ. हरेन्‍द्र हर्ष बुलन्‍द शहर पं. शिवप्रसाद शुक्‍ल ‘शिब्‍बूदादा’ सम्‍मान भक्तिगीत 2100 श्री रविशंकर श्रीवास्‍तव
72 श्री शिव अलग नैनपुर स्‍व. अनुराग भारती सम्‍मान पूर्णिका विधा 2100 डॉ. सलपनाथ यादव
73 श्री शिव डोयले विदिशा स्व. डॉ. गायत्री तिवारी सम्मान लघुकथा 1100 श्रीमती मोहिनी तिवारी
74 डॉ. संध्‍या शुक्‍ल मृदुल स्व. डॉ. गायत्री तिवारी सम्मान लघुकथा 1100 श्रीमती मोहिनी तिवारी
75 डॉ. शेषपाल सिंह शेष आगरा स्व. भगवती प्रसाद दुबे सम्मान मुक्तक 1100 डॉ. स्‍मृति शुक्‍ल
76 डॉ. वृंदावन राय ‘सरल’ सागर स्व. भगवती प्रसाद दुबे सम्मान मुक्तक 1100 डॉ. स्‍मृति शुक्‍ल
77 श्री हेमन्त बावनकर पुणे स्व. विवेक मिश्रा सम्मान नई कविता 1100 डॉ. नीना उपाध्‍याय
78 श्री शैलेन्‍द्र शरण खंडवा स्व. विवेक मिश्रा सम्मान नई कविता 1100 डॉ. नीना उपाध्‍याय
79 डॉ. इला घोष जबलपुर स्व. विमला दुबे सम्मान खंडकाव्य 1100 श्री नीरज दुबे
80 श्री राजेन्‍द्र प्रसाद श्रीवास्‍तव विदिशा स्व. विमला दुबे सम्मान खंडकाव्य 1100 श्री नीरज दुबे
81 डॉ. रामप्‍यारे प्रजापति सुल्‍तानपुर स्व. रामकृष्‍ण उपाध्याय सम्मान दोहा 1100 श्री संजय बटुक उपाध्‍याय
82 श्री मनोज कुमार शुक्‍ल मनोज जबलपुर स्व. रामकृष्‍ण उपाध्याय सम्मान दोहा 1100 श्री संजय बटुक उपाध्‍याय
83 श्रीमती मंजूसा किंजवडेकर नागपुर स्व. लीला विश्‍वंभर मिश्रा सम्मान कविता 1100 श्री अंशुल मिश्रा
84 श्रीमती अलका मधुसूदन पटेल स्व. लीला विश्‍वंभर मिश्रा सम्मान कविता 1100 श्री अंशुल मिश्रा
85 श्री मथुरा प्रसाद जोशी सोहागपुर स्व. मानकलाल शिवहरे सम्मान बाल साहित्य 1100 डॉ. आर.एल. शिवहरे
86 श्री राजाभईया गुप्‍त ‘राजाभ’ लखनऊ स्व. मानकलाल शिवहरे सम्मान बाल साहित्य 1100 डॉ. आर.एल. शिवहरे
87 श्री ब्रम्‍हानंद तिवारी अवधूत मैनपुरी स्व. शिवनारायण पाठक सम्मान विविधा 1100 पाठक परिवार
88 श्रीमती विनीता श्रीवास्‍तव जबलपुर स्व. शिवनारायण पाठक सम्मान विविधा 1100 पाठक परिवार
89 श्री कृष्‍ण गोपाल राही रीवा स्व. देवीचरण नेमा सम्मान गज़ल 1100 श्री संतोष नेमा संतोष
90 श्रीमती कृष्‍णा राजपूत जबलपुर स्व. देवीचरण नेमा सम्मान कविता 1100 श्री संतोष नेमा संतोष
91 श्री उत्‍कर्ष रावत दौसा राजस्‍थान   स्व. रामभवन सिंह ठाकुर सम्मान विविधा 1100 ठाकुर परिवार
92 श्री नरेश कुमार श्रीवास जबलपुर स्व. रामभवन सिंह ठाकुर सम्मान भक्ति काव्‍य 1100 ठाकुर परिवार
93 डॉ. आशा झा दुर्ग स्‍व. श्रीमती सुनीता मिश्रा सम्‍मान कहानी विधा 1100 श्री नरोत्‍तम मिश्रा
94 डॉ. अमिता अरजरिया छतरपुर स्‍व. श्रीमती सुनीता मिश्रा सम्‍मान कहानी विधा 1100 श्री नरोत्‍तम मिश्रा
95 श्री ज.ला. राठौर सागर स्‍व. राधा गोविन्‍द गोस्‍वामी सम्‍मान विविधा 1100 श्री देवेश गोस्‍वामी
96 श्री मदन जोशी ‘अजीज’ जानकीनगर स्‍व. राधा गोविन्‍द गोस्‍वामी सम्‍मान विविधा 1100 श्री देवेश गोस्‍वामी
97 डॉ. अम्‍बर प्रियदर्शी जबलपुर स्‍व. केशव प्रसाद नायक सम्‍मान विविधा 1100 श्रीमती अर्चना गोस्‍वामी
98 अनीता श्रीवास्‍तव ‘तमन्‍ना’ स्‍व. केशव प्रसाद नायक सम्‍मान विविधा 1100 श्रीमती अर्चना गोस्‍वामी
99 श्री राजेश सराफ स्‍व. शंकरलाल साहू स्‍मृति सम्‍मान लघुकथा 1100 डॉ. सुरेन्‍द्र लाल सा‍हू
100 श्री बिजेन्‍द्रप्रताप तिवारी विजयानंद प्रयागराज स्‍व. शंकरलाल साहू स्‍मृति सम्‍मान विविधा 1100 डॉ. सुरेन्‍द्र लाल सा‍हू
101 श्रीमती नीलू शुक्‍ला भोपाल स्‍व. पं. बा‍बूलाल तिवारी सम्‍मान बाल साहित्‍य 1100 श्री दीनदयाल तिवारी बेताल
102 श्रीमती सुधा उपाध्‍याय सिहोरा स्‍व. पं. बा‍बूलाल तिवारी सम्‍मान बाल साहित्‍य 1100 श्री दीनदयाल तिवारी बेताल
103 श्री पवन जैन स्व. हरगोविंद सिंह राठौर सम्मान लघुकथा 1100 श्रीमती वर्षा नवनीत राठौर
104 श्री सेवासदन प्रसाद नवी मुम्‍बई स्व. हरगोविंद सिंह राठौर सम्मान कहानी 1100 श्रीमती वर्षा नवनीत राठौर
105 डॉ. वर्षा  शर्मा रैनी स्व. रामनाथ शुक्‍ल ‘श्रीनाथ’ सम्मान कविता 1100 श्री मनोज कुमार शुक्‍ल मनोज
106 श्री जागेश्‍वर रैदास जबलपुर स्व. रामनाथ शुक्‍ल ‘श्रीनाथ’ सम्मान काव्‍य 1100 श्री मनोज कुमार शुक्‍ल मनोज
107 उमा मिश्रा प्रीति स्‍व. पं.गोविन्‍दराम बिल्‍थरे सम्‍मान विविधा 1100 श्री राजेश अखिलेश बिल्‍थरे
108 श्री कृष्‍णकांत अग्रवाल जबलपुर स्‍व. पं.गोविन्‍दराम बिल्‍थरे सम्‍मान विविधा 1100 श्री राजेश अखिलेश बिल्‍थरे

आचार्य भगवत दुबे                       डॉ. राजकुमार सुमित्र                                राजेश पाठक ‘प्रवीण’

अध्‍यक्ष                                       कार्यकारी अध्‍यक्ष                                     महासचिव –कादम्बरी,

‘कादम्‍बरी’ जबलपुर                        ‘कादम्‍बरी’ जबलपुर                                         जबलपुर              

मो. 9691784464                       मो. 9300121702                                          मो. 9827262605

 

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

सूचना/Information ☆ ✒️ प्रा. सुनंदा पाटील – अभिनंदन – ✒️ ☆ सम्पादक मंडळ ई-अभिव्यक्ति (मराठी) ☆

सूचना/Information 

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

✒️ प्रा. सुनंदा पाटील ✒️

🌺 अ  भि  नं  द  न  🌺

आपल्या समुहातील  साहित्यिकी कवयित्री प्रा. सुनंदा पाटील अर्थात गझलनंदा यांच्या सावली अंबराची या गझलसंग्रहास, शेगाव येथील  ‘कवितेचे घर’ या संस्थेचा ‘बापुरावजी पेटकर स्मृतीगझल सन्मान’ हा पुरस्कार प्राप्त झाला आहे.

💐 प्रा. सुनंदा पाटील यांचे समुहातर्फे मनःपूर्वक अभिनंदन आणि पुढील वाटचालीसाठी शुभेच्छा ! 💐

संपादक मंडळ

 ई-अभिव्यक्ती मराठी

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – श्रीमती उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

सूचनाएँ/Information ☆ शिक्षक-साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को राष्ट्र निर्माता अवार्ड – अभिनंदन ☆

☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

☆ शिक्षक-साहित्यकार श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को राष्ट्र निर्माता अवार्ड – अभिनंदन ☆

इंदौर, 27 सितंबर 2023: नीमच जिले के रतनगढ़ ब्लॉक के गुंजलिया गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ को इंदौर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्र निर्माता अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह राज्य स्तरीय सम्मान दैनिक विनय उजाला इंदौर द्वारा आयोजित किया गया था।

 इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विधानसभा दो इंदौर की विधायक रमेश मेंदोला, नगर पालिका निगम इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, दैनिक विजय उजाला समूह संपादक सोमनाथ मिश्रा ने सम्मान प्रदान किया।

 पुरस्कार ओमप्रकाश क्षत्रिय को उनके समग्र लेखन क्षेत्र विशेष में दिन-रात निष्ठा पूर्वक कार्य करने के साथ-साथ शिक्षा, लेखन सेवा तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

 ओमप्रकाश क्षत्रिय पिछले 39 वर्षों से शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे एक सक्रिय साहित्यकार भी हैं और उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 

इस सम्मान से ओमप्रकाश क्षत्रिय को बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक प्रेरणा है और वे अपने कार्य को और भी बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे।

पुरस्कार के बारे में

राष्ट्र निर्माता अवार्ड दैनिक विनय उजाला इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करते हैं। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक अभिनंदन पत्र और एक शाल शामिल होती है।

💐 ई- अभिव्यक्ति परिवार की ओर से श्री ओमप्रकाश क्षत्रिय ‘प्रकाश’ जी को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई 💐

– श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

सूचनाएँ/Information ☆ प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित – अभिनंदन ☆

 ☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित – अभिनंदन🌹

मंडला–सुपरिचित कवि/लेखक/वक्ता/विचारक/इतिहासकार व चार दशकों से मप्र उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के रूप में शिक्षकीय दायित्व निर्वहन कर रहे शासकीय जेएमसी महिला स्नातक महाविद्यालय मंडला के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शरद नारायण खरे को शिक्षक दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहित अनेक संस्थाओं ने श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया।

अनेक‌ कृतियों के सृजक प्रोफेसर डॉ शरद नारायण खरे रेडियो,टीवी व मंचों से सतत् प्रस्तुतियां देने वाले तथा देश भर के मंचों से काव्य रस प्रवाहित करने वाले अनेक अलंकरणों से विभूषित शिक्षक हैं।

🌹ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से प्रोफेसर डॉ शरद नारायण खरे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares

सूचनाएँ/Information ☆ डॉ. जवाहर कर्नावट मॉरीशस सरकार द्वारा आमंत्रित – अभिनंदन ☆

 ☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹डॉ. जवाहर कर्नावट मॉरीशस सरकार द्वारा आमंत्रित – अभिनंदन🌹

भारत सरकार द्वारा विश्व हिंदी सम्मान से सम्मानित भोपाल के लेखक एवं प्रखर वक्ता डॉ. जवाहर कर्नावट को विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस ने हिंदी दिवस के अवसर पर 12 से 17 सितम्बार तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विशिष्ट वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है।

आप विश्व हिंदी सचिवालय तथा भारतीय दूतावास द्वारा 14 सितम्बर को आयोजित हिंदी दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे तथा 15 सितम्बर को “वैश्विक जनसंचार माध्यम और हिंदी’ कार्यशाला का संचालन भी करेंगे। इसके अलावा डॉ. कर्नावट मॉरीशस बॉडकॉस्टिंग कारपोरेशन, महात्मा गांधी संस्थान, नागरी प्रचारिणी सभा, मॉरीशस विश्वविद्यालय आदि संस्थाओं में भी व्याख्यान देंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. कर्नावट को वैश्विक हिंदी पत्रकारिता के शोध कार्य हेतु लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड 2023 में शामिल किया गया है। वर्तमान में आप रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केन्द्र में सलाहकार तथा हिंदी भवन, भोपाल की पत्रिका ‘अक्षरा’ में प्रबंध संपादक के रूप में कार्यरत हैं।

🌹ई-अभिव्यक्ति परिवार की ओर से डॉ जवाहर कर्नावट जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
image_print