ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ? 

☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆

जय श्री राम! हम भारतवंशियों के अंदर प्रकृति प्रेम कूट-कूट कर भरा है। अपने इसी प्रेम के कारण हमने प्रकृति के बहुत सारे रहस्यों पर से पर्दा उठाया है। अगर प्रकृति में हम पशुओं और पक्षियों के बीच में सामंजस्य की बात करें तो इसका एक बड़ा उदाहरण मगरमच्छ और इजिप्शियन प्लोवर नाम के पक्षी के बीच की वाइंडिंग है। इजिप्शियन प्लोवर को क्रोकोडाइल बर्ड भी कहा जाता है। धूप सेकते समय जब मगरमच्छ अपना मुँह खोलकर नदी किनारे बैठता है, तब यह छोटा पक्षी उसके मुँह के अंदर जाकर दाँतों में फंसे मांस के रेशे और जोंक (leeches) साफ करता है। इससे मगरमच्छ के दाँतों और मसूड़ों में संक्रमण नहीं होता है। 

आश्चर्य यह है की इतना बड़ा मगरमच्छ जिससे पानी के सभी प्राणी डरते हैं अपने मुंह के अंदर एक छोटे से पक्षी को जाने देता है। वह छोटा सा पंछी केवल अंदर जाता ही नहीं है वरन मगरमच्छ के तकलीफ को ढूंढता है और ढूंढ कर तकलीफ को दूर करता है। प्रकृति के इन्हीं नियमों को तलाशते हुए हमारे ऋषि मुनियों ने ग्रह और नक्षत्र के बारे में खोज किया और ज्योतिष शास्त्र की रचना की। आज मैं पंडित अनिल पाण्डेय मनुष्य द्वारा दिए गए ज्योतिष ज्ञान के बल पर 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल बताने जा रहा हूं। आपकी राशि का राशिफल आपके लिए कम से कम 80% सही निकलेगा।

राशिफल की इस यात्रा के प्रथम पड़ाव पर सबसे पहले ग्रहों के विचरण की चर्चा करते हैं।

इस सप्ताह मंगल और गुरु सिंह राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, वक्री शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में तुला राशि में रहेंगे तथा 17 तारीख के 8:03 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में सूर्य नीच के होते हैं तथा वृश्चिक राशि उनके मित्र मंगल की राशि है। इस कारण सूर्य के इस गोचर का काफी बड़ा प्रभाव आप सभी पर पड़ेगा। इसके लिए एक अलग से वीडियो बनाया जा रहा है।

आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। अगर कोई दुर्घटना होती है तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए परिणाम दायक हैं। 20 और 21 तारीख को आपके कार्यों को सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

यह सप्ताह जनप्रतिनिधियों के लिए काफी उत्तम रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार आपका अच्छा चलेगा। आपके जीवनसाथी का आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। पढ़ाई के प्रति छात्र सावधान रहें। धन प्राप्त होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख सफलता दायक हैं। 22 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयासों से अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आपको अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। कर्मचारियों अधिकारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों के लिए सप्ताह थोड़ा कम अच्छा है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन प्राप्त होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख उपयोगी हैं। 16 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ अगर आपके संबंध पहले से कुछ खराब है तो इस सप्ताह उनके ठीक होने की संभावना बन सकती है। थोड़ा सा आपके प्रयास करना पड़ेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आप को अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों में लाभदायक है। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके बहुत सारे कार्य आपके कम प्रयास से भी सफल हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है। धन के मामले में सावधानी बरतें। जनप्रतिनिधियों का कार्य अच्छा चलेगा। उनको जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख फलदायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में सचेत रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में भी अगर आप सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। जैसा आप कर्म करेंगे उसी के अनुसार आपको फल की प्राप्ति होगी। भाग्य पर भरोसा करके कहीं भी कोई कार्य न करें। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार से अनुकूल है। 17 तारीख की दोपहर से लेकर 18, 19 और 22 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है, मगर उसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा। व्यापारियों के अलावा बाकी लोगों को भी धन लाभ होने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु विशेष प्रयास आवश्यक हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पँढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार से शुभ है। 20 और 21 तारीख को आपको होशियारी से अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत उच्च स्तर पर रहेगा। बहुत दिनों बाद आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। उनको सफलताएं प्राप्त होगीं। धन लाभ में थोड़ी कमी हो सकती है परंतु उसके लिए बहुत चिंता ना करें। शेयर या अन्य किसी रिस्क वाली जगह पर धन न लगाएं। इस सप्ताह आपके लिए 17 18 और 19 तारीख लाभप्रद है। 22 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। अगर आप पर किसी तरह का कोई कर्ज है तो उसमें कमी आएगी। कर्मचारी और अधिकारियों को बड़े सोच समझकर कार्य करना चाहिए। उनको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से भी मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान दें। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख विभिन्न प्रकार से परिणाम मूलक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की अच्छी उम्मीद है। थोड़ा प्रयास करें अधिक धन की प्राप्ति होगी। भाग्य भी इस सप्ताह आपकी मदद करेगा। शेयर बाजार तथा लॉटरी में धन लगा सकते हैं। किसी भी तरह के दुर्घटनाओं में आपको कोई नुकसान नहीं होगा। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको मदद प्राप्त हो सकती है। यात्रा का योग भी बन सकता है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 17 की दोपहर से लेकर 18 और 19 तारीख श्रेष्ठ हैं। 16 और 17 की दोपहर तक आपको सावधानी से अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

अविवाहित जातकों के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परंतु उन प्रस्तावों पर बड़ी सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद मिलेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह बड़े आसानी से पराजित कर सकते हैं। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। 17, 18 और 19 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।

 राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)

निवेदक:-

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय

(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल 

संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश 

मो – 8959594400

ईमेल – 

यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष 

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted