श्रीमती  सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

(संस्कारधानी जबलपुर की श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ जी की लघुकथाओं, कविता /गीत का अपना संसार है। साप्ताहिक स्तम्भ – श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य शृंखला में आज प्रस्तुत है  एक समसामयिक विषय पर आधारित विचारणीय लघुकथा संगम में समागम”।) 

☆ श्रीमति सिद्धेश्वरी जी का साहित्य # 217 ☆

🌻🙏 संगम में समागम 🙏🌻 🌧️जल संरक्षण🌧️

प्रयागराज कुंभ का महापर्व, आस्था की डुबकी, श्रद्धा की चुनरी, पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी, सरकार की चुनौती, अमृत स्नान की मारामारी, सोशल मीडिया की उन्नति, साधु-संतों की डेरी, लुटपाट की होशियारी, हजारों नाकेबंदी, फिर भी मन को भाते पूरी कचौरी 😊 मन बड़ा ही प्रसन्नता से भरा है।

गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम 144 वर्षों का सुयोग, बड़ी कठिनाई से आज साक्षी संगम में  स्नान करने पहुंचीं। गदगद ह्रदय से वह डुबकियाँ लगाकर माँ गंगा को साड़ी, चुनरी, पुष्प अर्पित करके, 🙏 हाथ जोड़ यही प्रार्थना करते दिखी– ‘हे गंगा मैया जब किसी अबोध, अबला नारी को अपने लाज, स्वाभिमान को बचाने की बात आए, बस आप लहरों की तरह उसके साथ लिपटी रहियेगा। क्योंकि अब किसी द्रौपदी की तरह चीर हरण में गिरधारी नहीं आयेंगे। इस धरा पर आप साक्षात सर्व शक्ति मान, निर्मल मातृशक्तियों की पहचान है। आज के बदलते परिवेश में मेरी ये आस्था, लाजकी चुनरी आपके श्री चरणों में।’

आसपास कुंभ स्नान करते लोगों ने यह बात सुनी, नतमस्तक होकर साक्षी के शब्दों को “हर हर गंगे” के साथ स्वीकृति देते दिखाई दिए।

साक्षी की चुनरी साड़ी लहराते हुए माँ गंगा संगम में समागम होते देखती रही। मानों लहरे हिलोर लेती कह रही हो——

मानू तो मै गंगा माँ हूँ, न मानों तो बहता पानी।

© श्रीमति सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’

जबलपुर, मध्य प्रदेश

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments