श्री एस के कपूर “श्री हंस”
☆ “श्री हंस” साहित्य # २२० ☆
☆ मुक्तक ।। समय बहा कर ले जाता है हर नाम और निशान ।। ☆ श्री एस के कपूर “श्री हंस” ☆
☆
समय बहा कर ले जाता है हर नाम और निशान।
सबका लेखा – जोखा देखता है ऊपर बैठा भगवान।।
***
कैसा अहम और कैसा वहम चार दिन के जीवन में।
याद रहता केवल अच्छे कर्मों का सुफल जीवन में।।
कुछ कर जाओ ऐसा दुनिया करे आपका गुणगान।
समय बहा कर ले जाता है हर नाम और निशान।।
***
अच्छा काम मन से करो सम्मान की बात स्वयं मिलेगी।
जीवन संघर्ष से मत डरो सफल पहचान स्वयं मिलेगी।।
छोटी सी जिंदगी छोड़ नफरत पूरे करो अपने अरमान।
समय बहा कर ले जाता है हर नाम और निशान।।
***
हर नया दिन अपने साथ कुछ बात नई सी लेकर आता है।
आज का दिन ही कुछ बात भविष्य की भी बतलाता है।।
अच्छे काम काअवसर दो हरआदमी बनता अच्छा इंसान।
समय बहा कर ले जाता है हर नाम और निशान।।
☆
© एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली ईमेल – Skkapoor5067@ gmail.com, मोब – 9897071046, 8218685464





