श्रीमती शशि सराफ

(श्रीमती शशि सुरेश सराफ जी सागर विश्वविद्यालय से हिंदी एवं दर्शन शास्त्र से स्नातक हैं. आपने लायंस क्लब और स्वर्णकार समाज की अध्यक्षा पद का भी निर्वहन किया. आपका “लेबल शशि” नाम से बुटीक है और कई फैशन शोज में पुरस्कार प्राप्त किये हैं. आपका साहित्य और दर्शन से अत्यधिक लगाव है. आप प्रत्येक शुक्रवार श्रीमती शशि सराफ जी की रचनाएँ आत्मसात कर सेंगे. आज प्रस्तुत है आपकी एक भावप्रवण कविता ‘भाव संसार…‘।)

☆ शशि साहित्य # ४५ ☆

? कविता – भाव संसार… ☆ श्रीमती शशि सुरेश सराफ  ? ?

☆

बूंद लिखूं तो सागर गरजे,

भाव लिखूं तो आंखें छलके…

पीले पात की आह सुनी,

 तो काले मेघा जम के बरसे…

मन में पले हजारों सपने,

तारे बन अंबर पर चमकें…

भावहीन विरक्त हो ये मन,

भारी भीड़ में चले अकेले…

भाव ही तो अटल संपदा,

यहां खुशियां डालें डेरा…

भावहीन मन कभी झुलसे,

कैसे बहें, मुस्कानों के झरने…

अपनी मुट्ठी में मिले,

अपने हिस्से का आकाश…

इतना ही अब चाहिए,

खत्म हो सब तलाश…

☆

© श्रीमती शशि सराफ

जबलपुर, मध्यप्रदेश 

≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted