☆ सूचनाएँ/Information ☆

(साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समाचार)

🌹‘आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र’ – लघुकथा प्रतियोगिता – वर्ष 2023 – 🌹

आयोजिका – डॉ. ऋचा शर्मा

आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा सम्मान समिति, अहमदनगर, महाराष्ट्र के द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर ‘आचार्य जगदीश चंद्र मिश्र लघुकथा प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें प्रविष्टि भेजने के लिए नियम व शर्तें इस प्रकार हैं –

।. प्रेषित लघुकथा मौलिक तथा अप्रकाशित, अप्रसारित हो। इसका प्रमाण पत्र लघुकथाकार द्वारा देना अनिवार्य है।

2. वर्तनी की अशुद्धियां नहीं होनी चाहिए तथा व्याकरण चिह्नों का समुचित प्रयोग किया होना चाहिए।

3. एक लघुकथाकार एक लघुकथा ही भेजें।

4. लघुकथा का शीर्षक, अपना पूरा नाम, डाक पता, फोन नंबर, ई-मेल आदि का स्पष्ट उल्लेख करें।

5.कृपया लघुकथाएँ ई-मेल, व्हाट्सएप पर अथवा डाक/कूरियर से न भेजें

  लघुकथाएं इस लिंक पर क्लिक कर प्रेषित करें। 👉  लघुकथा  

6. किसी प्रकार की सहायता हेतु इस  ई-मेल पर 👉 richasharma01266@gmail.com अथवा 9370288414 पर वाट्सएप के माध्यम से संपर्क करे।

7. रचना भेजने की अन्तिम तिथि–28 .2.2023 है। इसके बाद प्राप्त रचनाएँ प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएँगी।

8. निर्णायक समिति का निर्णय ही मान्य तथा अंतिम होगा |

9. प्रतियोगिता का परिणाम 29.5.2023 को घोषित किया जाएगा। इससे पूर्व इस संदर्भ में कृपया कोई संपर्क न करें।

प्रथम पुरस्कार – ₹2100

द्वितीय पुरस्कार – ₹1100

तृतीय पुरस्कार – ₹ 750

प्रोत्साहन पुरस्कार (2)- ₹500

आयोजिका –  डॉ. ऋचा शर्मा

प्रोफेसर एवं अध्यक्ष – हिंदी विभाग, अहमदनगर कॉलेज, अहमदनगर. – 414001, e-mail – richasharma1168@gmail.com  मोबाईल – 09370288414.

संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय ≈

Please share your Post !

Shares
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments