हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य #285 ☆ दर्द की इंतहा… ☆ डॉ. मुक्ता ☆

डॉ. मुक्ता

(डा. मुक्ता जी हरियाणा साहित्य अकादमी की पूर्व निदेशक एवं माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत हैं। साप्ताहिक स्तम्भ “डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य” के माध्यम से  हम  आपको प्रत्येक शुक्रवार डॉ मुक्ता जी की उत्कृष्ट रचनाओं से रूबरू कराने का प्रयास करते हैं। आज प्रस्तुत है डॉ मुक्ता जी की मानवीय जीवन पर आधारित एक विचारणीय आलेख दर्द की इंतहा। यह डॉ मुक्ता जी के जीवन के प्रति गंभीर चिंतन का दस्तावेज है। डॉ मुक्ता जी की  लेखनी को  इस गंभीर चिंतन से परिपूर्ण आलेख के लिए सादर नमन। कृपया इसे गंभीरता से आत्मसात करें।) 

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – डॉ. मुक्ता का संवेदनात्मक साहित्य  # 285 ☆

☆ दर्द की इंतहा… ☆

‘दर्द को भी आधार कार्ड से जोड़ दो/ जिन्हें मिल गया है दोबारा ना मिले’ बहुत मार्मिक उद्गार,क्योंकि दर्द हमसफ़र है; सच्चा जीवन-साथी है; जिसका आदि-अंत नहीं। ‘दु:ख तो अपना साथी है’ गीत की ये पंक्तियां मानव में आस्था व विश्वास जगाती हैं; मन को ऊर्जस्वित व संचेतन करती है। वैसे तो रात्रि के पश्चात् भोर,अमावस्या के पश्चात् पूर्णिमा व दु:ख के पश्चात् सुख का आना निश्चित है; अवश्यंभावी है। सुख-दु:ख दोनों मेहमान हैं और एक के जाने के पश्चात् ही दूसरा दस्तक देता है।

समय निरंतर अबाध गति से चलता रहता है; कभी रुकता नहीं। सो! जो आया है अवश्य जाएगा। इसलिए ऐ मानव! तू किसी के आने की ख़ुशी व जाने का मलाल मत कर। ‘कर्म-गति अति न्यारी/ यह टारे नहीं टरी।’ इसके मर्म को आज तक कोई नहीं जान पाया। परंतु यह तो निश्चित् है कि ‘जैसा कर्म करता,वैसा ही फल पाता इंसान’ के माध्यम से मानव को सदैव सत्कर्म करने की सीख दी गयी है।

अतीत कभी लौटता नहीं और भविष्य अनिश्चित् है। परंतु भविष्य सदैव वर्तमान के रूप में दस्तक देता है। वर्तमान ही शाश्वत् सत्य है,शिव है और सुंदर है। मानव को सदैव वर्तमान के महत्व को स्वीकारते हुए हर पल को ख़ुशी से जीना चाहिए। चारवॉक दर्शन में भी ‘खाओ-पीओ,मौज उड़ाओ’ का संदेश निहित है। आज की युवा पीढ़ी भी इसका अनुसरण कर रही है। शायद! इसलिए ‘वे यूज़ एंड थ्रो’ में विश्वास रखते हैं और ‘लिव इन’ व ‘मी टू’ की अवधारणा के पक्षधर हैं। वे पुरातन जीवन मूल्यों को नकार चुके हैं,क्योंकि उनका दृष्टिकोण उपयोगितावादी है। वे अहंनिष्ठ क्षणवादी सदैव हर पल को जीते हैं। संबंध-सरोकारों का उनके जीवन में कोई मूल्य नहीं तथा रिश्तों की अहमियत को भी वे नकारने लगे हैं,जिसका प्रतिफलन पति-पत्नी में बढ़ते अजनबीपन के एहसास के परिणाम-स्वरूप तलाक़ों की बेतहाशा बढ़ती संख्या को देखकर लगाया जा सकता है। सब अपने-अपने द्वीप में कैद एकांत की त्रासदी झेलने को विवश हैं,जिसका सबसे अधिक ख़ामियाज़ा उनके आत्मज भुगत रहे हैं। वे मोबाइल व मीडिया में आकण्ठ डूबे रहते हैं और नशे की लत के शिकार हो रहे हैं जिसका विकराल रूप मूल्यों के विघटन व सामाजिक विसंगतियों के रूप में हमारे समक्ष है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं,रिश्तों की अहमियत रही नहीं और अपहरण,फ़िरौती,दुष्कर्म व हत्या के हादसों में निरंतर इज़ाफा हो रहा है। चहुंओर संशय व अविश्वास का वातावरण व्याप्त है,जिसके कारण इंसान पल भर के लिए भी सुक़ून की साँस नहीं ले पाता।

दूसरी ओर अमीर-गरीब की खाई सुरसा के मुख की भांति बढ़ती जा रही है और हमारा देश इंडिया व भारत दो रूपों में विभाजित परिलक्षित हो रहा है। एक ओर मज़दूर,किसान व मध्यमवर्गीय लोग,जो दिन-भर परिश्रम करने के पश्चात् दो जून की रोटी भी नहीं जुटा पाते और आकाश की खुली छत के नीचे अपना जीवन बसर करने को विवश हैं। दूसरी ओर बाल श्रमिक शोषण व बाल यौन उत्पीड़न का घिनौना रूप हमारे समक्ष है। एक घंटे में पांच बच्चे दुष्कर्म का शिकार होते हैं; बहुत भयावह व चिंतनीय स्थिति है। दूसरी ओर धनी लोग और अधिक धनी होते जा रहे हैं,जिनके पास असंख्य सुख-सुविधाएं हैं और वे निष्ठुर,संवेदनहीन,आत्मकेंद्रित व निपट स्वार्थी हैं। शायद! इसी कारण गरीब लोग दर्द को आधार-कार्ड से जोड़ने की ग़ुहार लगाते हैं,ताकि छल-कपट से लोग पुन: वे सुविधाएं प्राप्त न कर सके। उनके ज़हन में यह भाव दस्तक देता है कि यदि ऐसा हो जायेगा तो उन्हें जीवन में पुन: अभाव व असहनीय दर्द सहन नहीं करना पड़ेगा,क्योंकि वे अपने हिस्से का दर्द झेल चुके हैं। परंतु इस संसार में यह नियम लागू नहीं होता। भाग्य का लिखा निश्चित् होता है,अटूट होता है,कभी बदलता नहीं। सो! उन्हें इस तथ्य को सहर्ष क़ुबूल कर लेना चाहिए कि कृत-कर्मों का फल जन्म-जन्मांतर तक मानव के साथ-साथ चलता है और उसे अवश्य भोगना पड़ता है। इसलिए सुंदर भविष्य की प्राप्ति हेतू सदैव अच्छे कर्म करें ताकि भविष्य उज्ज्वल व मंगलमय हो सके।

●●●●

© डा. मुक्ता

माननीय राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, पूर्व निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी

संपर्क – #239,सेक्टर-45, गुरुग्राम-122003 ईमेल: drmukta51@gmail.com, मो• न•…8588801878

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ रचना संसार #58 – नवगीत – घनघोर घटाएँ… ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ☆

सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ ‘जी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डिविजनल विजिलेंस कमेटी जबलपुर की पूर्व चेअर पर्सन हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में पंचतंत्र में नारी, पंख पसारे पंछी, निहिरा (गीत संग्रह) एहसास के मोती, ख़याल -ए-मीना (ग़ज़ल संग्रह), मीना के सवैया (सवैया संग्रह) नैनिका (कुण्डलिया संग्रह) हैं। आप कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। आप प्रत्येक शुक्रवार सुश्री मीना भट्ट सिद्धार्थ जी की अप्रतिम रचनाओं को उनके साप्ताहिक स्तम्भ – रचना संसार के अंतर्गत आत्मसात कर सकेंगे। आज इस कड़ी में प्रस्तुत है आपकी एक अप्रतिम गीत – घनघोर घटाएँ…।

? रचना संसार # 58 – गीत – घनघोर घटाएँ…  ☆ सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’ ? ?

☆

छाईं हैं घनघोर घटाएँ,

तन – मन को आनंदित कर दे।

अंतस् का तम दूर सभी हो,

जीवन को अनुरंजित कर दे।।

*

 नेह-किरण तेरी मिल जाए,

 दुविधा में जीवन है सारा।

 मधुरस नैनों से छलका दो,

 रातें काली, राही हारा।।

 दम घुटता है अँधियारो में,

 जीवन पथ को दीपित कर दे।

*

निठुर काल की छाया जग पे,

मौत सँदेशा पल – पल लाती।

रोते नैना विकल सभी हैं,

क्षणभंगुर काया घबराती।।

विहग -वृंद सब घायल होते,

 आस -दीप आलोकित कर दे।

*

पीर बड़ी है पर्वत से भी,

टूटी सारी है आशाएँ।

क्रंदन करती है ये धरती,

पग-पग पर देखो बाधाएँ।।

डूबी निष्ठाओं की नौका,

प्रेम -बीज को रोपित कर दे।

☆

© सुश्री मीना भट्ट ‘सिद्धार्थ’

(सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश)

संपर्क –1308 कृष्णा हाइट्स, ग्वारीघाट रोड़, जबलपुर (म:प्र:) पिन – 482008 मो नं – 9424669722, वाट्सएप – 7974160268

ई मेल नं- meenabhatt18547@gmail.com, mbhatt.judge@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ साहित्य निकुंज #285 ☆ हम ☆ डॉ. भावना शुक्ल ☆

डॉ भावना शुक्ल

(डॉ भावना शुक्ल जी  (सह संपादक ‘प्राची‘) को जो कुछ साहित्यिक विरासत में मिला है उसे उन्होने मात्र सँजोया ही नहीं अपितु , उस विरासत को गति प्रदान  किया है। हम ईश्वर से  प्रार्थना करते हैं कि माँ सरस्वती का वरद हस्त उन पर ऐसा ही बना रहे। आज प्रस्तुत है एक हृदयस्पर्शी रचना  – हम।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  # 285 – साहित्य निकुंज ☆

☆ कविता 🛫 हम 🛫 डॉ भावना शुक्ल ☆

☆

हम निकले थे सभी साथ

हमने ने भरी उड़ान

उड़ रहे आकाश

बस है अपनों

से मिलने की आस

बस कुछ दूर

पर है ठिकाना

जल्दी ही हमको

वहां आना

तभी उड़ान में

हुई कुछ परेशानी

हम सभी को हुई हैरानी

कंट्रोल रूप से आई

एक आवाज

नहीं घबराना

हम है आपके साथ

तभी यान चालक

ने कहा हमको

लगती नहीं उम्मीद

हम सब बच नहीं पाएंगे

हमने कहा

नहीं हो निराश

रखना होगा आश

नहीं

हमको अब नहीं

है आशा

कहनी है आपसे एक बात

मेरी बेटी  से कहना

तुम्हारे पापा तुमको

करते हैं बहुत प्यार

करते हैं बहुत प्यार

तभी आई एक आवाज

चुप  हुए सारे साज

रह गए बस कुछ शब्द

हम उड़े थे साथ

हम विलीन हुए साथ

आँखो से बही अश्रु धार

हम में है

 एकता की पहचान

सामूहिकता की जान

नहीं चाहिए ऐसी एकता

ले ली हम शब्द की जान।

☆

© डॉ भावना शुक्ल

सहसंपादक… प्राची

प्रतीक लॉरेल, J-1504, नोएडा सेक्टर – 120,  नोएडा (यू.पी )- 201307

मोब. 9278720311 ईमेल : bhavanasharma30@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ इंद्रधनुष #267 ☆ संतोष के दोहे … भ्रष्टाचार ☆ श्री संतोष नेमा “संतोष” ☆

श्री संतोष नेमा “संतोष”

(आदरणीय श्री संतोष नेमा जी  कवितायें, व्यंग्य, गजल, दोहे, मुक्तक आदि विधाओं के सशक्त हस्ताक्षर हैं. धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार आपको विरासत में मिले हैं. आपके पिताजी स्वर्गीय देवी चरण नेमा जी ने कई भजन और आरतियाँ लिखीं थीं, जिनका प्रकाशन भी हुआ है. आप डाक विभाग से सेवानिवृत्त हैं. आपकी रचनाएँ राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। आप  कई सम्मानों / पुरस्कारों से सम्मानित/अलंकृत हैं. “साप्ताहिक स्तम्भ – इंद्रधनुष” की अगली कड़ी में आज प्रस्तुत है  – संतोष के दोहे … भ्रष्टाचार । आप  श्री संतोष नेमा जी  की रचनाएँ प्रत्येक शुक्रवार आत्मसात कर सकते हैं।)

 ☆ साहित्यिक स्तम्भ – इंद्रधनुष # 267 ☆

☆ संतोष के दोहे … भ्रष्टाचार ☆ श्री संतोष नेमा ☆

☆

नैतिकता जब सुप्त हो,  जागे भ्रष्टाचार

बेईमानी भरी तो, बदल गए आचार

*

हरड़ लगे न फिटकरी, खूब करें वे मौज

अब के बाबू भ्रष्ट हैं, इनकी लम्बी फ़ौज

*

कौन रोकता अब किसे, शासक, नेता भ्रष्ट

अंधा अब कानून है, जनता को बस कष्ट

*

हुआ समाहित हर जगह, किसको दें हम दोष

बन कर पारितोषिक वह, दिला रहा परितोष

*

दया-धर्म सब भूलकर, निष्ठुर होता तंत्र

भ्रष्टाचारी जानते, बस दौलत का मंत्र

*

आमदनी है अठन्नी, खर्च करें दस बीस

महल घूस का बना कर, बनते मुफ्त रईस

*

फैशन सा अब बन गया, देखो भ्रष्टाचार

मानवता अब सिसकती, देख भ्रष्ट आचार

*

लालच में जो बेचते, अपना स्वयं जमीर

किये बिना संघर्ष ही, चाहें  बनें अमीर

*

चुने कौन संतोष अब, संघर्षों की राह

पैसे जल्दी बन सकें, बस रखते यह चाह

☆

© संतोष  कुमार नेमा “संतोष”

वरिष्ठ लेखक एवं साहित्यकार

आलोकनगर, जबलपुर (म. प्र.) मो 7000361983, 9300101799

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – कवितेचा उत्सव ☆ विजय साहित्य # 258 – लोहगड…! ☆ कविराज विजय यशवंत सातपुते ☆

कविराज विजय यशवंत सातपुते

? कवितेचा उत्सव # 258 – विजय साहित्य ?

☆ लोहगड…! ☆

☆

सह्याद्रिचा, सांगाती हा,  बुलंद  गड हा भारी.

मावळ प्रांती,मुख्य दुर्ग‌ हा,

शिवसृष्टी साकारी…! ||धृ.||

*

पर्यटकांचा, दुर्ग साहसी

दम लागे चढताना

द्वारसमुही,लोहगडाची शिल्पकला बघताना

पर्वत राजी, नाणे मावळ

निसर्ग चवरी ढाळी

मुंबई पुणे,मार्गावरती,

लोहगडाची स्वारी…! १

*

गणेश आधी,मग नारायण हनुमानी दरवाजा.

अवघड वळणे,वाट चढाची

नाही गाजावाजा.

गड मजबूती,लोहगडाची,

,बुरुज बांधणी खासी.

विश्व मान्यता,पहा मिळाली,

दुर्गांच्या संसारी…!२

*

मालवलीच्या गिरीकंदरी,

दगडांची तटबंदी.

गायमुखाचा‌, चौक आगळा

पायवाट स्वच्छंदी.

प्राचीन गुहा,पाणी टाके ,

डोंगर यात्रा नामी.

शिरी गडाच्या, वाट अनोखी

विंचू काटा वारी…!३

*

सोळा कानी, बाव गडावर,

लीन जाहला माथा

सर्पाकारी,वाट गडाची,

ऐतिहासिक गाथा.

गड मध्याला,भुयार खासे,

शिवशौर्याची नांदी.

निजामशाही पासून सोबत

लोहगडी संचारी..!४

*

बुरूजावरुनी, दिठी देतसे

आवकजावक मात्रा.

गड मैत्रीची, जोड मनोहर

करूया चालत यात्रा.

वितंड गड वा, कठीण गड ही

भाजे बेडसे लेणी.

संबळ गड हा, स्वराज्य भूषण

विसापूर शेजारी..! ५

☆

© कविराज विजय यशवंत सातपुते

सहकारनगर नंबर दोन, दशभुजा गणपती रोड, पुणे.  411 009.

मोबाईल  8530234892/ 9371319798.

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – प्रतिमेच्या पलिकडले ☆ कसा त्यजू मी त्या पदाला… ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

श्री नंदकुमार पंडित वडेर

? प्रतिमेच्या पलिकडले ?

☆ “कसा त्यजू मी त्या पदाला…” ☆ श्री नंदकुमार पंडित वडेर ☆

दादा त्या येळेला तुमास्नी लै म्हंजी लै राग आलता हुता ना…. म्या सोता बघितला ना त्या येळेला तुमास्नी… हे कसलं लालभडक मिरचीच्या बुक्कीवानी त्वांड झालेलं तुमचं… टकुरात राख घालूनशान हे घरात निसता रागाचा आगडोंब उसळेलेला…

‘तू आदुगर बाहीर गपगुमान बाहीर पडं.. मला तुझं थोबाड बघायचं न्हाई… अन असं, समजू नगंस की आपून न्हाई तर ह्यो दादा घराबाहीर कसा काय पडनार… पायात काय बी घातल्याबिगर अनवाणीच… चालणार.. रस्त्यावरनं… पाय पोळलं म्हंजी.. एखादा चुकार मोळा पायाला टुपला तर… त्ये टोकदार खडं, दगुड तळपायात रूतला तर आली का बैदा ना पुढं जायची ना माघारी फिरायची आबदा… ‘

दादा मला ठावं हायं तुमास्नी माझाच राग आला व्हुता… आन राग आला नसला तरी यायलाच पाहिजे हुता… त्यो तुमालाच कोण बी ह्यो जोडा पायात घालंल त्येला बी तसाच राग येनारच व्हता… अवं काय म्हंजी त्यो पाव इंचाचा इतुकासा खिळा वर आलेल्या आनि त्येंन पायाला कडकडकीत टोचावं.. लाल लाल रगताचा एक टपोरा थेंब बाहीर येईस्तोवर जोड्यात पाय टाकणाऱ्यानं एकदमच अय्यो गं.. मेलो मेलो करत किचाळयाला लागलाच… अन मग पाय काढून जोड्यात कुठं बरं हा लपलाय हे डोळं फाडूनशान शोध घेतला तरी बी बहाद्दर नदरंला हाताला गावना म्हंजी.. लै मस्तीला आलाय म्हनायचा जोडा… असला जोडा असल्यापेक्षा फेकून दिलेला बरा… नाहीतरी लै जुनाच झालेला व्हता आणि खालनं तळवा तर साफ कागदावानी गुळगुळीत झालेल्या असल्यानं मधीच भसकं पडलेली व्हती… तसं तुम्ही या जोड्याला जाम कटाळला बी हुता… आनि एक दिस दिला की फेकून घराच्या बाहीर त्या मातीच्या ढिगावर.. म्या आपलं इवलसं त्वांड करून त्या ढिगाऱ्यावर बेवारसा सारखा पडून राहिलो… दुसरं माझ्याहाती तरी हुतं काय म्हना… आता ततनं कुनी उचलून उकिरड्यावर बी टाकना.. त्येंना तरी काय पडलीया म्हना नसत्या उचापती करायची.. एकच जुना अन त्योबी फाटका पडंना कि तकडं… असं कानाडोळा करून बेवारश्यागत झटकून टाकलं कि समंध्यानी… मगं भुईचा फुफाटा, उनाचा ताव, पावसाची झड अन थंडीची तड बाराहीमहिनं आता काय आपल्या नशिबाला चुकाया न्हाई हे एकदाचं पक्क झालं… आधीच अंगाच्या कातड्याची दैना दैना झालेली आन त्यात या ऋतु चक्राच्या भडिमारानं रयाचं गेली… हळूहळू भुईवरचं हिरव्या गवतानं, शेवाळानं जोड्यावरनं पांघरूण घालायला सुरुवात झाली… पाठीवरनं मायेचा हळूवार.. उबदार हात फिरविल्या सारखा वाटतं हुतं… अन कुठलं तरी एका झाडाचं बी रूतलं नि रुजलं बी जोड्याच्या आत… बघु बघू करता एक दिवस ते पिवळं धमक सोनचाफ्याच्या फुलावानी दोनचार फुलं ततं फुलून आली… थोडा सुंगध दरवळला जिकडे तिकडं.. माझा कायापालटच केला त्या फुलानं… जसा शिरपेचात मानाचा तुरा खोवला जातो अगदी तसचं झालं बघा मला… मग आजुबाजूची भुईवरची छोटी मोठी तृणपाती माझ्या समोर लवून मुजरा करताहेत असंच वाटलं… कुठं उकिरड्यावर बेवारस होउन कुजत पडलो असतो.. तो आता या पिवळ्या धमक फुलांच्या संगतीन जिंदगीचच सोनं झालयं असं जाणवू लागलंय… दादा तुम्ही मला वळिखला नव्हं… आवं त्योच मी तुम्ही ज्याला घराबाहीर फेकून दिलात… आता कसं बरं आठवयाचं तुमास्नी… तुमच्या पायात आता नवा इंम्पोरटेड जोडा हाय नव्हं… मग या देशी बेण्याला कोन इचारतो… ते जाऊ दे.. आता तुम्हाला नवा जोडा चावत, टुपत नाही नव्हं… हे ब्येस झालं बघा… दादा अजून एक इचारीन म्हणत होतो… रागवनार नसशीला तर बोलू काय.. व्हय त्या दिवशी मला तुम्ही घराबाहीर फेकून दिलासा तर त्यानंतर माझ्या दुसऱ्या जोडीदाराला कुठं फेकून दिलात… म्या त्याच्या आठवनीनं लै बैजार झालू बघा… त्याला बी माझ्या दिशेकडं टाकनासं करायचा हुता… अशी कधी कोनाची जोडी तोडून फोडून टाकत आसतयं व्हयं…

जोडीनं पडलो असतो तर कुणा गरजवंताला अनवाणी पायाला कामाला तरी आलू असतो… आमच्या राहिलेल्या जल्माचं ते्व्हढचं सार्थक नसतं का झालं असतं.. परं तुम्ही लै पैकं वालं पडलं ना… तुम्हाला कुठं कळायला गोरगरीबा़ची व्यथा… न्हाई का?

©  श्री नंदकुमार इंदिरा पंडित वडेर

विश्रामबाग, सांगली

मोबाईल-99209 78470 ईमेल –nandkumarpwader@gmail.com

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ. उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

मराठी साहित्य – इंद्रधनुष्य ☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख १२ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

श्री संदीप रामचंद्र सुंकले

? इंद्रधनुष्य ?

☆ ।। श्री नारद उवाच ।। – नारद भक्ति सूत्रे — लेख १२ ☆ श्री संदीप रामचंद्र सुंकले ☆

।। श्री नारद उवाच ।। 

(नारद भक्तिसूत्रे १२ व १३ – लेख क्र. १२) 

भवतु निश्चयदार्ढ्‍यादूर्ध्वं शास्त्ररक्षणम ॥१२॥

अन्यथा पातित्याशङ्‍कया ॥१३॥

अर्थ : (अलौकिक अशा भगवत्प्रेमाचा मनात) निश्चय दृढ झाल्यानंतर शास्त्राचे रक्षण व्हावे. ॥१२॥

 अन्यथा पातित्याची संभावना आहे. ॥१३॥

विवेचन:~ मागील सूत्रात लौकिक व वैदिक कर्मापैकी भगवद्‌भक्तीस अनुकूल कर्मे करावीत व भगवद्‌भक्तीविरोधी व्यवहारात उदासीनता राखावी, असे म्हटले आहे. त्याचा विचार त्या सूत्राच्या विवेचनात झाला आहे. भक्ताचे विशेष कर्तव्य अंतःकरणात भगवान् व त्याच्या प्राप्तीचे साधन भक्तिप्रेम याच विषयाचा निश्चय दृढ राखणे हे आहे; आणि हाच साधकाचा धर्म सांगितला आहे.

याविना अन्य धर्माचरणात भक्ताने स्वतःला बांधून घेऊ नये. श्रीतुकाराममहाराज हेच पुढील अभंगात सांगतात –

निष्ठावंत भाव भक्तांचा स्वधर्म । निर्धार हें वर्म चुकों नये ॥१॥

निष्काम निश्चळ विठ्ठलीं विश्वास । पाहों नये वास आणिकांची ॥२॥

तुका म्हणे ऐसा कोण उपेक्षिला । नाहीं ऐकिला ऐसा कोणीं ॥३॥

(अभंग क्रमांक. ९४०, सार्थ तुकाराम गाथा, धार्मिक प्रकाशन संस्था)

मी साधक झालो, साधक म्हणून माझी प्रगती सुरू झाली, आता मला कोणताही नियम पाळण्याची अथवा बंधने पाळण्याची गरज नाही असे काही साधकांना वाटू शकते.

श्रीमद्‍भगवद्‌गीतेतील बाराव्या अध्यायात जी भक्तलक्षणे सांगितली आहेत, त्यांत ‘यतात्मा दृढनिश्चयः’ असे एक महत्त्वाचे लक्षण आहे.

विनोबाजी याचे गीताई मध्ये पुढील प्रमाणे भाषांतर करतात.

सदा संतुष्ट जो योगी संयमी दृढ निश्चयी|

अर्पी मज मनो_बुद्धि भक्त तो आवडे मज||

(गीताई १२. १४)

मन शुद्ध केल्याशिवाय साधकाची अध्यात्मातील प्रगती होऊच शकत नाही. साधकाचा ‘मन ते अमन‘ असा प्रवास असतो.

संत तुकाराम महाराज यांचा पुढील अभंग आपल्याला खूप काही सांगून जातो.

नाही निर्मळ जीवन । काय करील साबण॥ १ ॥

तैसे चित्तशुद्धी नाही । तेथे बोध करील काई ॥२॥

वृक्ष न धरी पुष्पफळ। काय करील वसंत काळ ॥ ३ ॥ 

वांजे न होती लेकुरे । काय करावे भ्रतारे ॥ ४ ॥ 

नपुंसका पुरुषासी । काय करील बाईल त्यासी ॥ ५ ॥ 

प्राण गेलिया शरीर । काय करील वेव्हार ॥ ६ ॥

तुका म्हणे जीवने विण । पिक नव्हे नव्हे जाण ॥ ७ ॥

(अभंग क्रमांक ४०४, सार्थ तुकाराम गाथा, धार्मिक प्रकाशन संस्था)

ज्याला परमेश्वराची प्राप्ती करवून घ्यायची आहे त्याने अनेक पथ्ये पाळण्याची गरज असते. संत तुकाराम महाराज म्हणतात, “जेणे विठ्ठल मात्रा घ्यावी, तेणें पथ्ये सांभाळावी”. अर्थात हा नियम दैनंदिन व्यवहारात देखील पाळावा लागतो. ज्या कार्यालयात आपण नोकरी करतो, तेथील नियम आणि अटी मनुष्याला कधी नाईलाजाने तर कधी आवडीने पाळाव्याच लागतात आणि इथे तर साक्षात भगवंताची चाकरी आहे तर मग नियम अधिक कठोर असणार आणि लबाडी चालणे शक्यच नाही. सर्व संत असे सांगतात की देव कुठे बाहेर भेटत नाही तर तो आपल्या अंतरंगात असतोच, फक्त मन आणि शरीर शुद्ध झाले की तो प्रगट होतो, साधकाचेला आत्मप्रचिती होते.

आपण कुठे बाहेरगावी फिरावयास गेलो तर आपल्या आवडीचे आणि खिशाला परवडेल असे राहण्याचे ठिकाण शोधतो. इथे तर साक्षात भगवंत राहायला येणार असेल (अंतरंगात प्रकट होणार! ) तर आपले शरीर आणि मन त्याला आवडेल असे ठेवायला नको का? समजा तसे ते नसेल तर तो एखादवेळेस येईल पण कायम राहील याची शाश्वती कोण देणार? म्हणून साधकाने आपले आचार, विचार आणि आहार अतिशय शुद्ध ठेवायला हवा. शरीर शुद्ध राहण्यासाठी साधकाने योग्य तितका व्यायाम नियमितपणे करावा तसेच सात्विक आहार घ्यावा. आहार पचायला हलका असावा, तसेच चवीला तीव्र नसावा. पोट भरेल आणि सुस्ती येणार नाही याची काळजी साधकाने जरूर घ्यावी. वाढत्या वयाबरोबर जिभेची चव आणि पोटाची भूक कमी व्हावी तसेच जिभेलाही थोडा आराम द्यावा. पचनसंस्थेस आराम मिळावा म्हणून साधकाने महिन्यातून किमान दोनदा किंवा जास्तीतजास्त चार दिवस उपवास करावा (निराहार राहावे). “एकादशी आणि दुप्पट खाशी” असे होऊ नये. अतिउपवास केल्यामुळे नैसर्गिक भूक मरते आणि शरीरात विकृती निर्माण होतात, असे पू. बाबा आपल्याला सांगतात. आहारावर नियंत्रण आले की झोपेवर नियंत्रण मिळविणे सोपे होते.

“ज्याने जीभ जिंकली त्याने अर्धा परमार्थ जिंकला” असे म्हणतात ते याचसाठी.

या विषयाशी निगडीत संतश्रेष्ठ श्रीएकनाथ महाराजांचा एक अभंग महत्त्वाचा आहे.

“हरिनाम स्मरतो म्हणोनि आचरसी दोष । श्रवण स्मरण भक्ति तेणें पडली वोस ॥१||हरिनामाचेनि बळे करिसी अदर्ध । देवाचेनी तुमचें शुद्ध नोहें कर्म ॥२॥ दुर्वासाचेनि कोपे अंबऋषीस शाप । देवाचे चक्रें त्या दिधलें संताप ॥३॥ सत्यवती धर्म सदयज्ञनिष्ठ । असत्य वचनी त्याचा झाला अंगुष्ठ ॥४॥ निष्पाप मांडव्य शुळीं वाइला । इतुकियास्तव यम दासीपुत्र केला ॥५॥ एका जनार्दनीं संत सोयीनें चाले । सदगुरुवचनें सबाह्म शुद्ध जालें ॥६॥”

(अभंग क्रमांक १६७१, एकनाथी अभंग गाथा)

याच दृष्टीने नारद महर्षीनी अन्यथा पातित्याशंकया’ असे सूत्रात म्हटले आहे की साधकाचे विहित कर्माचरण सुटले, अधर्मप्रवृत्ती वाढली तर कदाचित भक्तिमार्गापासून साधक पतित होण्याचा संभव आहे.

संतांची उच्छिष्टें। बोलतों उत्तरे।

काय म्यां पामरें। जाणावें हें।।

 – संत तुकाराम महाराज

जय जय रघुवीर समर्थ!!

(वरील दोन्ही सूत्रे एकमेकांशी निगडीत असल्याने त्यांचे विवेचन एकत्र केले आहे.) 

– क्रमशः लेख क्र. १२ व १३  

© श्री संदीप रामचंद्र सुंकले (दास चैतन्य)

थळ, अलिबाग. 

८३८००१९६७६

≈संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडळ (मराठी) – सौ.उज्ज्वला केळकर/श्री सुहास रघुनाथ पंडित /सौ. मंजुषा मुळे/सौ. गौरी गाडेकर≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ आलेख # 252 ☆ उम्मीद को जाग्रत करने का पर्व… ☆ श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ ☆

श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

(ई-अभिव्यक्ति में संस्कारधानी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’ जी द्वारा “व्यंग्य से सीखें और सिखाएं” शीर्षक से साप्ताहिक स्तम्भ प्रारम्भ करने के लिए हार्दिक आभार। आप अविचल प्रभा मासिक ई पत्रिका की  प्रधान सम्पादक हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं तथा कई पुरस्कारों/अलंकरणों से पुरस्कृत/अलंकृत हैं। आपके साप्ताहिक स्तम्भ – व्यंग्य से सीखें और सिखाएं  में आज प्रस्तुत है एक विचारणीय रचना “उम्मीद को जाग्रत करने का पर्व…”। इस सार्थक रचना के लिए श्रीमती छाया सक्सेना जी की लेखनी को सादर नमन। आप प्रत्येक गुरुवार को श्रीमती छाया सक्सेना जी की रचना को आत्मसात कर सकेंगे।)

☆ साप्ताहिक स्तम्भ  – आलेख  # 252 ☆ उम्मीद को जाग्रत करने का पर्व… ☆

सावन मास सुहावन लागे । हरियाली के साथ भगवा रंग को धारण किये हुए श्रद्धा व विश्वास की शक्ति को काँधे पर लिए भक्त गंगा जल या नगर ,ग्राम में जो भी नदियाँ हैं उनके जल को काँवर  में भरकर बांस की छड़ी  जिसके दोनों ओर जल से भरे घड़े लटके रहते हैं ।

आस्था ,संस्कार की पूर्णता,ब्रह्मचर्य नियम का पालन, पद यात्रा, बम- बम भोले का  जाप करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं ।

*

कांवड़िया चलते हैं आगे

भाव भावना भगवन जागे

भोले की भक्ति को धारे

बम बम बम का नाम पुकारे ।

*

भगवा वस्त्र धार कर रहते

शिव शंकर को गुरुवर कहते

जलाभिषेक करें  पावनता

बिगड़े काम सकल जन बनता ।।

*

बारिश की बूंदों में भींगते हुए, बिना रुके, कदम से कदम मिलाते हुए पूरे जुलूस के साथ, झांझ, मंजीरा, भजन, जयकारे, मंत्र जाप की अनुगूँज । महिलाएँ गोद में बच्चों को लिए, उँगली पकड़े, व सखी सहेलियों के साथ, पूरे परिवार, समाज के संग भोलेनाथ को मनाने शिव मंदिर पहुँचती हैं । यही सब तो  अपनी संस्कृति से जुड़ने व समझने के लिए मार्ग तैयार करता है।

©  श्रीमती छाया सक्सेना ‘प्रभु’

माँ नर्मदे नगर, म.न. -12, फेज- 1, बिलहरी, जबलपुर ( म. प्र.) 482020

मो. 7024285788, chhayasaxena2508@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 58 – ज्ञान गुरु और रीलों का रोना ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

(डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ एक प्रसिद्ध व्यंग्यकार, बाल साहित्य लेखक, और कवि हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार के लिए प्राथमिक स्कूल, कॉलेज, और विश्वविद्यालय स्तर पर कुल 55 पुस्तकों को लिखने, संपादन करने, और समन्वय करने में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ऑनलाइन संपादन में आचार्य रामचंद्र शुक्ला के कामों के ऑनलाइन संस्करणों का संपादन शामिल है। व्यंग्यकार डॉ. सुरेश कुमार मिश्र ने शिक्षक की मौत पर साहित्य आजतक चैनल पर आठ लाख से अधिक पढ़े, देखे और सुने गई प्रसिद्ध व्यंग्यकार के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। तेलंगाना हिंदी अकादमी, तेलंगाना सरकार द्वारा श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान, 2021 (तेलंगाना, भारत, के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से), व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी सोपान सम्मान (आदरणीय सूर्यबाला जी, प्रेम जनमेजय जी, प्रताप सहगल जी, कमल किशोर गोयनका जी के करकमलों से), साहित्य सृजन सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठात्मक सम्मान प्राप्त हुए हैं।

जीवन के कुछ अनमोल क्षण 

  1. तेलंगाना सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के. चंद्रशेखर राव के करकमलों से  ‘श्रेष्ठ नवयुवा रचनाकार सम्मान’ से सम्मानित। 
  2. मुंबई में संपन्न साहित्य सुमन सम्मान के दौरान ऑस्कर, ग्रैमी, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, दादा साहब फाल्के, पद्म भूषण जैसे अनेकों सम्मानों से विभूषित, साहित्य और सिनेमा की दुनिया के प्रकाशस्तंभ, परम पूज्यनीय गुलज़ार साहब (संपूरण सिंह कालरा) के करकमलों से सम्मानित।
  3. ज्ञानपीठ सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी  से भेंट करते हुए। 
  4. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, अभिनेता आमिर खान से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  5. विश्व कथा रंगमंच द्वारा सम्मानित होने के अवसर पर दमदार अभिनेता विक्की कौशल से भेंट करते हुए। 

आप प्रत्येक गुरुवार डॉ सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ जी के साप्ताहिक स्तम्भ – चुभते तीर में उनकी अप्रतिम व्यंग्य रचनाओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत है आपकी विचारणीय व्यंग्य रचना ज्ञान गुरु और रीलों का रोना।)  

☆ साप्ताहिक स्तम्भ ☆ चुभते तीर # 58 – ज्ञान गुरु और रीलों का रोना ☆ डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’ ☆

(तेलंगाना साहित्य अकादमी से सम्मानित नवयुवा व्यंग्यकार)

पुराने समय की बात नहीं, ये तो कल की ही बात है, जब हमारे डिजिटल युग के एक महान योद्धा, स्वयं-घोषित ‘ज्ञान गुरु’ गपशप प्रसाद, अपने आलीशान ‘वर्चुअल आश्रम’ में बैठकर ‘रीलों की तपस्या’ किया करते थे। उनका परम शिष्य था चिंटू, एक ऐसा युवा जिसकी आँखों में ‘वायरल’ होने के सपने ऐसे तैरते थे जैसे किसी तालाब में मेढक। चिंटू का काम था गुरुजी के ‘ज्ञान’ को, जो अक्सर ‘कॉपी-पेस्ट’ और ‘ज्ञानवर्धक’ उद्धरणों का मिश्रण होता था, छोटी-छोटी रीलों में ढालकर सोशल मीडिया के ‘महासागर’ में फेंकना। गुरुजी का मानना था कि ज्ञान जितना ‘हल्का’ और ‘चटपटा’ होगा, उतनी ही तेजी से ‘लाइक’ और ‘शेयर’ की सुनामी आएगी। चिंटू भी इस ‘ज्ञान’ को ‘नमक’ की बोरियों की तरह अपनी डिजिटल पीठ पर लादे फिरता था। हर सुबह, वह अपने ‘मोबाइल’ नामक गधे पर गुरुजी के ‘ज्ञान’ की बोरियाँ लादकर, ‘इंटरनेट’ नामक नदी को पार कर ‘फॉलोअर्स’ के कस्बे में बेचने जाता था। गुरुजी का मंत्र था, “बेटा चिंटू, ज्ञान को इतना ‘डाइल्यूट’ कर दो कि वो हर किसी के गले उतर जाए, चाहे फिर वो ‘ज्ञान’ हो या ‘जल’।” चिंटू भी गुरुजी की इस ‘ज्ञान गंगा’ में गोते लगाने को बेताब रहता था, क्योंकि उसे लगता था कि यही ‘मोक्ष’ का मार्ग है, ‘मिलियन व्यूज’ का मार्ग। उसकी आँखों में चमक थी, एक ऐसी चमक जो ‘एआई’ के फिल्टर से भी ज्यादा नकली और चमकदार थी। वह सोचता था कि कब वह भी गुरुजी की तरह ‘ज्ञान’ के सिंहासन पर बैठकर ‘डिजिटल साम्राज्य’ का राजा बनेगा।

एक दिन, चिंटू गुरुजी के ‘ज्ञान’ की एक ‘बोरिंग’ सी रील लेकर ‘इंटरनेट’ की नदी पार कर रहा था। रील में गुरुजी किसी ‘सफलता के रहस्य’ पर प्रवचन दे रहे थे, जो शायद उन्होंने किसी ‘इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर’ की किताब से चुराया था। नदी के बीचों-बीच पहुँचते ही, चिंटू का ‘मोबाइल’ अचानक ‘क्रैश’ हो गया। रील ‘डिलीट’ हो गई, और चिंटू की पीठ पर लदा ‘ज्ञान’ का सारा बोझ ‘पानी’ में घुल गया। चिंटू ने जैसे-तैसे अपने ‘मोबाइल’ को ‘रिस्टार्ट’ किया, पर रील तो गई। उसे लगा कि अब गुरुजी उसे ‘कच्चा’ चबा जाएंगे। पर हुआ उल्टा! गुरुजी ने देखा कि चिंटू के पास कोई ‘कंटेंट’ नहीं है, तो उन्होंने उसे तुरंत एक ‘शॉर्ट’ और ‘कैची’ रील बनाने को कहा, जिसमें सिर्फ ‘मीम’ और ‘वायरल ऑडियो’ थे। चिंटू ने झट से बना दी। ‘आश्चर्य’ की बात ये थी कि वो ‘मीम’ वाली रील ‘ज्ञान’ वाली रील से कहीं ज्यादा ‘वायरल’ हो गई! चिंटू को लगा, “अरे वाह! बोझ हल्का होते ही ‘लाइक’ और ‘शेयर’ की बारिश हो गई!” उसे अपनी ‘किस्मत’ पर यकीन नहीं हुआ। उसे लगा कि यह तो ‘रामबाण’ इलाज है। अब उसे ‘ज्ञान’ के भारी-भरकम ‘बोझ’ को ढोने की क्या ज़रूरत? ‘मीम’ और ‘वायरल’ ऑडियो ही तो ‘सफलता’ की कुंजी हैं! गुरुजी ने भी इस ‘अनायास’ सफलता पर सिर्फ ‘मुस्कुरा’ दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि चिंटू ने ‘अनजाने’ में ही सही, उनके ‘ज्ञान’ को ‘जनता’ तक पहुँचाने का एक नया ‘रास्ता’ खोज लिया है।

दूसरे दिन, चिंटू फिर गुरुजी के ‘ज्ञान’ की बोरियाँ (इस बार थोड़ी कम ‘ज्ञानवर्धक’, थोड़ी ज्यादा ‘मीम-युक्त’) लादकर ‘इंटरनेट’ की नदी में उतरा। इस बार उसने जानबूझकर अपने ‘मोबाइल’ को ‘लैग’ करवाया और ‘कंटेंट’ को ‘करप्ट’ कर दिया। फिर से, ‘ज्ञान’ का बोझ ‘पानी’ में घुल गया और चिंटू ने झट से एक और ‘वायरल मीम’ वाली रील बना दी। और ‘लो फिर’, वो भी ‘वायरल’ हो गई! चिंटू की खुशी का ठिकाना न रहा। उसे लगा, “ये तो ‘सोने की मुर्गी’ मिल गई! अब कौन ‘ज्ञान’ के नाम पर ‘दिमाग’ खपाएगा? ‘मीम’ बनाओ, ‘वायरल’ हो जाओ, ‘लाइक’ बटोर लो, और ‘ऐश’ करो!” गुरुजी को चिंटू की इस ‘चालाकी’ पर थोड़ा-थोड़ा शक होने लगा था। उनके माथे पर ‘चिंता’ की लकीरें उभरने लगी थीं, जो ‘बोटॉक्स’ के इंजेक्शन से भी नहीं मिटती थीं। उन्हें दिख रहा था कि उनका ‘ज्ञान’ अब ‘मीम’ के ‘पानी’ में घुलता जा रहा है, और ‘दर्शक’ सिर्फ ‘मनोरंजन’ के नाम पर ‘हल्के-फुल्के’ कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। पर क्या करें? ‘व्यूज’ तो आ रहे थे! ‘रीच’ बढ़ रही थी! ‘फॉलोअर्स’ की संख्या ‘बढ़’ रही थी! ‘डिजिटल दुनिया’ में यही तो ‘सच्चाई’ थी, ‘ज्ञान’ नहीं, ‘मनोरंजन’! गुरुजी ने सोचा, “ये ‘गधा’ तो मेरी ‘इज्जत’ का ‘कबाड़ा’ कर देगा!” पर चिंटू अपनी ‘चालाकी’ पर ‘फूला’ नहीं समा रहा था, जैसे किसी ‘नयाब’ ‘वैज्ञानिक’ ने ‘गुरुत्वाकर्षण’ के नियम को ‘धोखा’ दे दिया हो।

तीसरे दिन, चिंटू ने फिर वही ‘नाटक’ दोहराया। ‘मोबाइल’ को ‘जानबूझकर’ ‘क्रैश’ किया, ‘ज्ञान’ की रील को ‘डिलीट’ किया, और फिर एक ‘वायरल’ मीम वाली रील ‘फेंक’ दी। इस बार गुरुजी ने साफ-साफ देखा था कि चिंटू की ‘चाल’ क्या थी। उनकी आँखों में ‘क्रोध’ की ज्वाला धधक उठी, जैसे ‘5G’ नेटवर्क पर ‘बफरिंग’ हो रही हो। उन्हें लगा, “ये ‘आधुनिक गधा’ तो मेरे ‘ज्ञान’ को ‘मीम’ के ‘कचरे’ में बदल रहा है!” चिंटू अपनी ‘चालाकी’ पर ‘हँस’ रहा था, जैसे कोई ‘हैकर्स’ किसी ‘सरकारी वेबसाइट’ को ‘हैक’ करके ‘खुश’ हो रहा हो। उसे लगा कि उसने ‘डिजिटल दुनिया’ का ‘सबसे बड़ा’ ‘रहस्य’ खोज लिया है: ‘हल्का’ रहो, ‘वायरल’ रहो, ‘ज्ञान’ को ‘बाय-बाय’ कहो! गुरुजी ने सोचा, “ऐसा ‘रोज-रोज’ तो नहीं चलेगा। मेरा ‘ब्रांड’ खराब हो रहा है!” उन्होंने अपने ‘एआई असिस्टेंट’ को बुलाया और एक ‘खतरनाक’ ‘तरकीब’ पर ‘विचार’ किया। गुरुजी ने तय किया कि अब चिंटू को ‘ज्ञान’ का ‘असली’ ‘बोझ’ उठाना सिखाया जाएगा। उन्होंने एक ‘मास्टरप्लान’ बनाया, जिसमें चिंटू को ‘रीलों’ की ‘दुनिया’ से निकालकर ‘असलियत’ की ‘दुनिया’ में लाना था, जहाँ ‘ज्ञान’ का ‘वजन’ ‘मीम’ के ‘वजन’ से कहीं ज्यादा होता है। गुरुजी की आँखों में ‘बदले’ की आग जल रही थी, जो ‘4K’ रेजोल्यूशन में भी साफ दिख रही थी।

अगले दिन, गुरुजी ने चिंटू की पीठ पर ‘नमक’ की जगह ‘रूई’ के ‘गट्ठर’ लाद दिए। ये ‘रूई’ के गट्ठर असल में ‘गहन शोध’, ‘डेटा एनालिसिस’, और ‘किताबों’ के ‘ढेर’ थे, जिन्हें ‘ज्ञान’ के नाम पर ‘सॉफ्ट’ और ‘हल्का’ दिखाया गया था। चिंटू यह देख बहुत खुश हुआ। उसने सोचा, “आज तो पहले ही ‘कम बोझ’ है। जब मैं ‘मोबाइल’ को ‘क्रैश’ करने का ‘नाटक’ करूँगा, तो ‘बोझ’ कुछ और ‘हल्का’ हो जाएगा।” यही सोचकर वह खुशी-खुशी ‘इंटरनेट’ की नदी की ओर चल दिया। उसकी चाल में एक ‘अजीब’ सी ‘छलकता’ थी, जैसे कोई ‘नया-नया’ ‘इन्फ्लुएंसर’ ‘स्पॉन्सर्ड पोस्ट’ करके ‘खुश’ हो रहा हो। गुरुजी ने उसे ‘दूर’ से देखा और मन ही मन ‘मुस्कुरा’ दिए। उन्हें पता था कि चिंटू आज ‘असली’ ‘ज्ञान’ का ‘स्वाद’ चखेगा। चिंटू को लगा कि उसने ‘जीवन’ की ‘सबसे बड़ी’ ‘डील’ कर ली है, जहाँ ‘कम मेहनत’ में ‘ज्यादा’ ‘फायदा’ है। उसे नहीं पता था कि ‘रूई’ का ‘वजन’ तब तक ‘हल्का’ होता है जब तक वो ‘सूखी’ हो, पर जब वो ‘पानी’ सोख लेती है, तो उसका ‘वजन’ ‘पहाड़’ जैसा हो जाता है। यह ‘डिजिटल दुनिया’ का एक ‘कड़वा’ ‘सच’ था, जिसे चिंटू ने अभी तक ‘नजरअंदाज’ किया था।

नदी आते ही, चिंटू ने ‘धड़ाम’ से अपने ‘मोबाइल’ को ‘पानी’ में गिरा दिया। इस बार उसने ‘मोबाइल’ को ‘जानबूझकर’ ‘क्रैश’ किया, यह सोचकर कि ‘रूई’ का ‘बोझ’ और ‘हल्का’ हो जाएगा। पर इस बार गुरुजी ने उसे जल्दी से ‘बाहर’ नहीं निकाला। वे ‘शांत’ भाव से किनारे पर खड़े होकर चिंटू को ‘डूबते’ हुए देख रहे थे, जैसे कोई ‘दर्शक’ किसी ‘रियलिटी शो’ में ‘प्रतिभागी’ की ‘दुर्दशा’ देख रहा हो। फलस्वरूप, ‘रूई’ के ‘गट्ठरों’ ने खूब ‘पानी’ सोखा। ‘गहन शोध’ और ‘डेटा एनालिसिस’ के ‘गट्ठर’ ‘ज्ञान’ के ‘समुद्र’ में ‘भीग’ गए। अब उनका ‘वजन’ पहले से ‘कई गुना’ बढ़ गया था। चिंटू को ‘पानी’ से ‘बाहर’ आने में ‘बहुत परिश्रम’ करना पड़ा। उसका ‘मोबाइल’ अब ‘पानी’ से ‘लथपथ’ था, और ‘रूई’ के ‘गट्ठर’ इतने ‘भारी’ हो गए थे कि उससे ‘चला’ भी न जा रहा था। उसकी ‘डिजिटल पीठ’ पर ‘ज्ञान’ का ‘असहनीय’ ‘बोझ’ आ पड़ा था। चिंटू की ‘खुशी’ अब ‘आँसुओं’ में बदल चुकी थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि ये ‘रूई’ इतनी ‘भारी’ कैसे हो गई। उसकी ‘चालाकी’ उस पर ही ‘भारी’ पड़ गई थी।

चिंटू की हालत अब ‘खराब’ हो चुकी थी। ‘रूई’ के ‘भीगे’ हुए ‘गट्ठरों’ का ‘वजन’ इतना था कि उसकी ‘कमर’ टूट रही थी। ‘मोबाइल’ से ‘पानी’ टपक रहा था, और ‘स्क्रीन’ पर ‘एरर’ के ‘मैसेज’ नाच रहे थे। उससे ‘चला’ भी न जा रहा था। गुरुजी तो पहले ही ‘जला’ बैठे थे, क्योंकि चिंटू ने उनका ‘काफी’ ‘नमक’ (यानी ‘ज्ञान’ और ‘ब्रांड वैल्यू’) ‘पानी’ में बहा दिया था। जब चिंटू से ‘न चला’ गया, तो गुरुजी ने ‘डंडे’ से उसकी ‘खूब पिटाई’ की। ये ‘डंडा’ कोई ‘लकड़ी’ का नहीं था, बल्कि ‘सोशल मीडिया’ पर ‘कमेंट’ और ‘ट्रोल’ का ‘डंडा’ था। गुरुजी ने चिंटू के ‘सारे मीम’ और ‘वायरल कंटेंट’ को ‘पब्लिक’ कर दिया, और ‘बता’ दिया कि कैसे चिंटू ‘शॉर्टकट’ अपनाता था। ‘कमेंट सेक्शन’ में ‘गालियों’ की ‘बारिश’ हो गई। ‘ट्रोल’ सेना ने चिंटू को ‘घेर’ लिया। ‘लाइक’ की जगह ‘डिसलाइक’ की ‘बाढ़’ आ गई। चिंटू की ‘डिजिटल पहचान’ ‘मिट्टी’ में मिल गई। उसकी ‘आँखों’ से ‘आँसू’ ऐसे बह रहे थे जैसे ‘मॉनसून’ में ‘नल’ खुला रह गया हो। उसका ‘हृदय’ ‘पीड़ा’ से ‘चीख’ रहा था, पर ‘डिजिटल दुनिया’ में ‘आँसुओं’ की ‘कोई कीमत’ नहीं होती।

चिंटू को अपनी ‘करनी’ का ‘फल’ मिल गया था। उसकी ‘डिजिटल दुनिया’ ‘उजड़’ चुकी थी। ‘फॉलोअर्स’ ‘अनफॉलो’ कर चुके थे, ‘लाइक’ ‘गायब’ हो चुके थे, और ‘कमेंट सेक्शन’ ‘गालियों’ से भरा पड़ा था। उस दिन के बाद से उसने ‘पानी’ में ‘गिरने’ की ‘गलती’ फिर कभी नहीं की। वह अब ‘ज्ञान’ के ‘असली’ ‘वजन’ को ‘समझ’ चुका था। पर क्या फायदा? उसकी ‘डिजिटल साख’ तो ‘मिट्टी’ में मिल चुकी थी। गुरुजी ने एक ‘नया’ ‘शिष्य’ ढूंढ लिया था, जो ‘ज्ञान’ का ‘बोझ’ ‘बिना शिकायत’ उठाए। चिंटू अब ‘अकेला’ था, ‘टूटे’ हुए ‘सपनों’ के ‘खंडहर’ में बैठा, ‘मोबाइल’ की ‘टूटी’ हुई ‘स्क्रीन’ को ‘घूर’ रहा था। उसकी ‘आँखों’ में ‘पीड़ा’ थी, एक ऐसी ‘पीड़ा’ जो ‘लाइक’ और ‘शेयर’ के ‘नशे’ से ‘उतरने’ के बाद आती है। ‘हृदय’ से एक ‘आह’ निकली, “काश, मैंने ‘शॉर्टकट’ न अपनाया होता!” यह ‘आह’ सिर्फ चिंटू की नहीं थी, बल्कि उन ‘लाखों’ ‘युवाओं’ की थी जो ‘डिजिटल दुनिया’ में ‘शॉर्टकट’ की ‘तलाश’ में ‘भटक’ रहे हैं, और अंत में ‘ज्ञान’ के ‘भारी’ ‘बोझ’ तले ‘दब’ जाते हैं। उसकी कहानी ‘डिजिटल युग’ की एक ‘दर्दनाक’ ‘सच्चाई’ बन गई, एक ‘व्यंग्य’ जो ‘हँसाता’ कम, और ‘रुलाता’ ज्यादा है।

© डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपर्क : चरवाणीः +91 73 8657 8657, ई-मेल : drskm786@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares

हिन्दी साहित्य – साप्ताहिक स्तम्भ ☆ विवेक साहित्य # 360 ☆ आलेख – “ख़ुदानाखास्ता अकबर-बीरबल के समय में मोबाइल होता!” ☆ श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’

☆ साप्ताहिक स्तम्भ – विवेक सहित्य # 360 ☆

?  आलेख – ख़ुदानाखास्ता अकबर-बीरबल के समय में मोबाइल होता! ? श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ☆

यदि मुगल दरबार में मोबाइल फोन की घुसपैठ हो गई होती, सम्राट अकबर तख़्त पर हाथ में लेटेस्ट आईफोन ए आजम लिए विराजमान होते। बीरबल… वो तब सिर्फ हाजिरजवाब नवरत्नी दरबारी नहीं, बाअदब शाही इंफ्लुएंसर होते। उनके इंस्टाग्राम पर हैश टैग बीरबल ट्रेंड करता। दरबार में दरबारी खत और फरमान नहीं पढे जाते व्हाट्सएप चेक होते। यदि कोई दरबारी, दरबार में बादशाह सलामत से नजरें बचाकर कैंडी क्रश खेलता पाया जाता तो सोचिए उसे क्या सजा दी जाती।

घोड़े पर सवार दूत, नदी नाले पार करते दरबार में आने की जगह जूम मीटिंग में सलाम बोलते, और धोखा देकर बंदी बनाने की आधी मुश्किल यूं ही निपट जाती। मोबाइल की रिंगटोन गूंजती “मुग़ल-ए-आज़म कॉलिंग…! सम्राट अकबर दरबार में घोषणा कर सकते थे “हमने सोचा है कि अब से सभी रजवाड़ों के राजाओं के साथ एक वाट्सएप ग्रुप बना लिया जाए ‘राजसी ठाठ” नाम से। ”

बीरबल तुरंत बोले, “जहाँपनाह, कृपया ग्रुप के एडमिन मत बनिएगा, वरना कोई निकल नहीं पाएगा। ”

अकबर ने हँसते हुए कहा, “बीरबल, ये मोबाईल बहुत काम की चीज़ है। पर ये बताओ, तुम दरबार देर से क्यों आ रहे हो आजकल?”

बीरबल मुस्कराते हुए बोले, “जहाँपनाह, हमने दरबार की ड्यूटी वर्क फ्रॉम होम में बदल दी है। सुबह ही तो आपको व्हाट्सएप पर मैसेज किया था ‘गुड मॉर्निंग, हुजूर, आज दक्षिण के सिपहसालारों से ऑनलाइन मीटिंग कर रहा हूं।

अकबर भौंहें चढ़ाते हुए बोले, “पर मुझे तो कोई नोटिफिकेशन नहीं आया!”

बगल में खड़े कोतवाल ने कान में फुसफुसाया, “हुज़ूर का मोबाइल अब भी डू नॉट डिस्टर्ब मोड में है। ”

जोधा बेगम भी इन बदलावों से खासा परेशान थीं। उन्होंने बीरबल से एक दिन शिकायत की, “बीरबल, सम्राट दिन भर मोबाइल में ही लगे रहते हैं। कभी फेसबुक पर शायरी पोस्ट करते हैं, कभी ट्विटर पर बयानों की तलवार चलाते हैं। जन्मदिन भी उन्हें फेसबुक रिमाइंडर से याद आता है। और गिफ्ट में भेजा नजराना भी पेटीएम कर देते हैं, ये कैसा इश्क है राजरानी के लिए?”

बीरबल ठठाकर हँस पड़े “बेगम साहिबा, सम्राट अब डिजिटल शहंशाह हो गए हैं। मन की बात अब सीधे इंस्टाग्राम लाइव में कहते हैं। ”

उधर तानसेन अब रियाज़ नहीं कर रहे, बल्कि ‘तानसेन म्यूज़िक’ नाम से यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। हर नई रागिनी का प्रीमियर शॉर्ट्स में हो रहा है, नीचे लिखा होता है, डांट फॉरगेट टू लाइक शेयर एंड सबस्क्राइब। दरबारी एक-दूसरे की वीडियो पर कमेंट करके तारीफ़ करते हैं ‘वाह वाह, क्या क्लासिकल कंटेंट है!’

एक मंत्री वीडियो बना रहा था ए क्लासिकल नाइट इन दरबार..

अकबर ने झुंझलाकर पूछा, “ये शाही दरबार है या व्लॉगर मीट?”

बीरबल बोले, “हुज़ूर, अब हुकूमत ‘रील्स’ में है, और विरोध ‘कमेंट्स’ में। ”

एक बार किसी ने मीम बना डाला “जब सम्राट अकबर गूगल मैप्स के भरोसे शिकार पर निकले!” मीम वायरल हो गया। अकबर ग़ुस्से में बोले “बीरबल, यह मज़ाक है या शाही तौहीन ?”

बीरबल बोले “जहाँपनाह, अब मीम के रूप में हमें मौका मिलता है कि हुजूर रियाया के दिमाग को पढ़ सकते हैं। ट्रोलिंग अब एक नया टूल बन गया है। ”

अकबर बोले “अब हम दरबार से हटकर, बोट हाउस पर मुखातिब होगे, वहाँ कम से कम मीम्स बनाए जाने का खतरा नहीं होगा।

 चंगेज़ खान का हमला रोकने के लिए उसे गूगल पे से तोहफे ऑफर किए गए। दुर्गा पंडित ने गूगल मीट पर हवन करवा दिया। शहजादे सलीम टिकटाक स्टार बन गए, और अनारकली इंस्टा पर ज़िंदा है, हर बार नया फ़िल्टर लगाकर।

बीरबल ने अंततः एक दिन सबका मोबाइल जब्त करवा दिया और कहा “जहाँपनाह, मोबाइल से इतिहास नहीं बनता, इतिहास अनुभव और विवेक से बनता है। मोबाइल से हम पोस्ट कर सकते हैं, पर परंपराएं नहीं रच सकते। अगर उस ज़माने में मोबाइल होता, तो शायद अबु-फज़ल ‘अकबरनामा’ न लिखते, बल्कि पॉडकास्ट बना देते ‘दिल्ली दरबार लाइव “

अकबर मुस्कराए “बीरबल, तुम सचमुच स्मार्ट हो… पर टेक कंपनियों से ज़्यादा महँगे पड़ रहे हो!”

बीरबल आदाब करते हुए रुखसत हुए।

☆

© श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ 

म प्र साहित्य अकादमी से सम्मानित वरिष्ठ व्यंग्यकार

संपर्क – ए 233, ओल्ड मिनाल रेजीडेंसी भोपाल 462023

मोब 7000375798, ईमेल apniabhivyakti@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈

Please share your Post !

Shares