श्री अरुण कुमार दुबे
(वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरुण कुमार दुबे जी, उप पुलिस अधीक्षक पद से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं । संक्षिप्त परिचय ->> शिक्षा – एम. एस .सी. प्राणी शास्त्र। साहित्य – काव्य विधा गीत, ग़ज़ल, छंद लेखन में विशेष अभिरुचि। आज प्रस्तुत है, आपकी एक भावप्रवण रचना “सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं…“)
☆ साहित्यिक स्तम्भ ☆ कविता # 114 ☆
सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं… ☆ श्री अरुण कुमार दुबे ☆
☆
भुलाकर चाहतें सब अपने घर की
लगा बाज़ी वतन को अपने सर की
*
खँगाले क्यूँ समुंदर की तहों को
नहीं चाहत जिसे लाल व गुहर की
*
जो मारे संग फल देता है उसको
अजब फितरत है ये यारो शजर की
*
न ख़ुश इंसां न ख़ुश दैरो हरम अब
बहुत बदरंग है रंगत नगर की
*
सबूते हक़ मेरी बरबादियाँ हैं
न मुझसे पूछ साज़िश हमसफ़र की
*
हुक़ूमत की अता है आम ठहरी
ज़रूरत अब किसे इल्मो हुनर की
*
तड़पते पेड़ जिनके पात बिछुड़े
खबर लाओ हवाओं कुछ उधर की
*
मसाइल दहर के हल कर रहा है
नहीं जिसको खबर अपने ही घर की
*
सितम कितने भी कर ले ज़िन्दगी तू
न टूटेगी अरुण हिम्मत बशर की
☆
© श्री अरुण कुमार दुबे
सम्पर्क : 5, सिविल लाइन्स सागर मध्य प्रदेश
सिरThanks मोबाइल : 9425172009 Email : arunkdubeynidhi@gmail. com
≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈














