ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
विज्ञान की अन्य विधाओं में भारतीय ज्योतिष शास्त्र का अपना विशेष स्थान है। हम अक्सर शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ विवाह के लिए सर्वोत्तम कुंडली मिलान आदि करते हैं। साथ ही हम इसकी स्वीकार्यता सुहृदय पाठकों के विवेक पर छोड़ते हैं। हमें प्रसन्नता है कि ज्योतिषाचार्य पं अनिल पाण्डेय जी ने ई-अभिव्यक्ति के प्रबुद्ध पाठकों के विशेष अनुरोध पर साप्ताहिक राशिफल प्रत्येक शनिवार को साझा करना स्वीकार किया है। इसके लिए हम सभी आपके हृदयतल से आभारी हैं। साथ ही हम अपने पाठकों से भी जानना चाहेंगे कि इस स्तम्भ के बारे में उनकी क्या राय है ?
☆ ज्योतिष साहित्य ☆ साप्ताहिक राशिफल (13 जुलाई से 19 जुलाई 2026) ☆ ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय ☆
जय श्री राम। महर्षि वाल्मीकि को विश्व का पहला कवि माना जाता है और उनके द्वारा रचित रामायण विश्व का पहला महाकाव्य है। इस महाकाव्य में श्री रामचंद्र जी के पूरे जीवन चरित्र का वर्णन है और हमारे श्री हनुमान जी श्री रामचंद्र जी के सबसे बड़े भक्त हैं। श्री हनुमान जी के अंदर हमारे सभी मनोरथ अर्थात मन की समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने की क्षमता है। श्री हनुमान जी की भक्ति का सबसे बड़ा साधन श्री हनुमान चालीसा का पाठ है जिसकी आज की चौपाई है :-
और मनोरथ जो कोई लावै |
सोई अमित जीवन फल पावै ||
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से जातक के सभी मनोरथ सिद्ध होंगे और उसकी कीर्ति हर तरफ फैलेगी।
नासे रोग हरे सब पीरा नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक के सप्ताह के, ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं।
इस सप्ताह मंगल वृष राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, बुध मिथुन राशि में बक्री, शुक्र सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
प्रारंभ में सूर्य मिथुन राशि में रहेगा तथा 17 तारीख के 11:00 बजे दिन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद प्राप्त हो सकती है। पैसे के मामले में सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों के संपन्न करने के लिए शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 15 और 16 तारीख को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का सुंदर योग है भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपको भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 जुलाई लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आपका दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आप अपने दुश्मनों को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य के स्थान पर कर्म पर आपको विश्वास करना चाहिए। कर्मचारी और अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपना आत्मविश्वास कायम रखने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 19 जुलाई शुभ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
जैसा कि मैं पहले से कहता आ रहा हूं यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने की उम्मीद की जा सकती है परंतु बहुत कम मात्रा में धन आएगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 जुलाई विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयोगी है। 13 और 14 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त हो सकती है, परंतु आपको बड़े सावधानीपूर्वक कार्य करना होगा। इस सप्ताह आपके पास धन लाभ होगा। व्यापारियों का व्यापार उत्तम चलेगा। कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह बहुत सावधान रहना चाहिए। आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षाओं में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख विभिन्न प्रकार से सफलता दायक है। 15 और 16 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन सफेद चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि
कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका या आपके जीवन साथी में से किसी एक के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। भाग्य के स्थान पर आपको कर्म पर विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 19 जुलाई फलदायक हैं। 17 और 18 तारीख को आप सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह उत्तम है। उनको अपने कार्यालय में सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य से भी इस सप्ताह आपको मदद मिल सकती है। अल्प मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े अच्छे और थोड़े खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से मदद प्राप्त नहीं होगी। संतान को कष्ट भी हो सकता है। थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 15 और 16 तारीख को ही अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कार्यालय में सम्मान प्राप्त हो सकता है। 19 तारीख को कोई भी कार्य करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह भाग्य आपका पूर्ण रूप से साथ देगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य आसानी से हो जाएंगे। आपको चाहिए कि आप अपने लंबित कार्यों को इस सप्ताह करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 तारीख है परिणाम मूलक है। 13 और 14 तारीख को आपको होशियार होकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके कई कार्य अपने आत्मविश्वास के कारण ही संपन्न हो जाएंगे। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए। भाग्य से आपको मामूली मदद ही मिल पाएगा। व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए 13, 14 और 19 तारीख उपयुक्त हैं। आपको 15 और 16 तारीख को सजग रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
मकर राशि
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपके शत्रु शांत रहेंगे, परंतु उनको समाप्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे अर्थात जैसे पहले थे वैसे ही रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नए-नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षाओं में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। धन आने का मामूली योग है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 जुलाई लाभदायक है। 15 और 16 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मीन राशि
यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। आपके शत्रु इस सप्ताह आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। उनसे आपको सतर्क रहना चाहिए और उनको परास्त करने का प्रयास भी करना चाहिए। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। भाग्य से आपको मामूली मदद मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 19 तारीख कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है। 17 और 18 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को निपटाना चाहिए। 17 और 18 तारीख को विशेष रूप से आपको अपने शत्रुओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है। अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए। मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें। जय मां शारदा।
राशि चिन्ह साभार – List Of Zodiac Signs In Marathi | बारा राशी नावे व चिन्हे (lovequotesking.com)
निवेदक:-
ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
(प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्री)
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल
संपर्क – साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर- 470004 मध्यप्रदेश
मो – 8959594400
ईमेल – aasra.jyotish@gmail.com
यूट्यूब चैनल >> आसरा ज्योतिष
≈ संस्थापक संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’ ≈





