सुश्री मीरा जैन 

(सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार सुश्री मीरा जैन जी  की अब तक 9 पुस्तकें प्रकाशित – चार लघुकथा संग्रह , तीन लेख संग्रह एक कविता संग्रह ,एक व्यंग्य संग्रह, १००० से अधिक रचनाएँ देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से व्यंग्य, लघुकथा व अन्य रचनाओं का प्रसारण। वर्ष २०११ में  ‘मीरा जैन की सौ लघुकथाएं’ पुस्तक पर विक्रम विश्वविद्यालय (उज्जैन) द्वारा शोध कार्य करवाया जा चुका है।  अनेक भाषाओं में रचनाओं का अनुवाद प्रकाशित। कई अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत/अलंकृत। २०१९ में भारत सरकार के विद्वान लेखकों की सूची में आपका नाम दर्ज । प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर पांच वर्ष तक बाल कल्याण समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं उज्जैन जिले में प्रदत्त। बालिका-महिला सुरक्षा, उनका विकास, कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कई सामाजिक अभियानों में भी सतत संलग्न। पूर्व में आपकी लघुकथाओं का मराठी अनुवाद ई -अभिव्यक्ति (मराठी ) में प्रकाशित। 

हम समय-समय पर आपकी लघुकथाओं को अपने प्रबुद्ध पाठकों से साझा करने का प्रयास करेंगे। इस कड़ी में आज प्रस्तुत हैआपकी पुस्तक मीरा जैन की सौ लघुकथाएं में से एक लघुकथा – ‘प्रश्नोत्तर’। संयोगवश इस लघुकथा पर आधारित एक लघुफिल्म श्री अनिल पतंग जी के निर्देशन में बनी है जिसे आप निम्न लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। 

यूट्यूब लिंक 👉 BEST HINDI SHORT FILM लघु फिल्म- प्रश्नोत्तर, लघुकथा – मीरा जैन, पटकथा/निर्देशन- अनिल पतंग।

☆ कथा-कहानी : लघुकथा – प्रश्नोत्तर ☆ सुश्री मीरा जैन ☆

 एक विदेशी लेखक ने अपने भारतीय दोस्त से फोन पर बात करते हुए शुरुवाती औपचारिकताओं के पश्चात भारत की वर्तमान व्यवस्था पर लेख लिखने हेतु जानकारी मांगी-

 विदेशी – ‘अच्छा बताओ आपके यहाँ विद्युत आपूर्ति कैसी है?’

भारतीय – ‘यार/बहुत कम है।’

विदेशी – ‘जलापूर्ति कैसी है ?’

भारतीय – ‘वो भी बहुत कम है।’

विदेशी – ‘वहाँ सड़कें कैसी हैं?’

भारतीय – ‘वो भी बहुत कम है।’

विदेशी – ‘ भारत में रोजगार के अवसर कैसे हैं ?’

भारतीय – ‘वो भी बहुत कम हैं”

विदेशी – ‘क्या तुम सभी क्षेत्र में आई इस कमी का मुख्य कारण बता सकते हो ?’

भारतीय – ‘हाँ! इस कमी का मुखी कारण जनाधिक्य के साथ नेताओं का आवश्यकता से अधिक होना है।’

© मीरा जैन

संपर्क –  516, साँईनाथ कालोनी, सेठी नगर, उज्जैन, मध्यप्रदेश

फोन .09425918116

jainmeeera02@gmail.com

≈ संपादक – श्री हेमन्त बावनकर/सम्पादक मंडल (हिन्दी) – श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव ‘विनम्र’/श्री जय प्रकाश पाण्डेय  ≈

Please share your Post !

Shares
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments